क्या होता है क्रोयोथेरेपी और कैसे होता है इससे स्किन को फायदा - Cryotherapy Facial In Hindi
आजकल पार्लर में कई तरह के फेशियल मौजूद होते हैं। सभी फेशियल आपकी स्किन के अलग-अलग दिक्कतों को देखते हुए किया जाता है। ऐसा ही एक फेशियल है जिसका नाम है क्रायोथेरेपी। ऐसे बहुत सी महिलाएं हैं जो क्रायोथेरेपी फेशियल को काफी पसंद कर रही हैं। लेकिन अगर अभी तक आप इस फेशियल से अनजान हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं। दरअसल हम आपको बताएंगे कि क्रायोथेरेपी फेशियल क्या है और ये कैसे काम करता है ? तो क्या आप तैयार हैं क्रायोथेरेपी फेशियल से जुड़ी सभी जानकारी को जानने के लिए क्या होता है क्रायोथेरेपी फेशियल? क्रायोथेरेपी को फ्रोटॉक्स के नाम से भी जाना जाता है। इस फेशियल को करने के लिए शरीर को जीरो तापमान के संपर्क में लाया जाता है। इस फेशियल को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है खासकर सेलिब्रिटीज इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस कोल्ड थेरेपी (Cold Therapy) फेशियल में शरीर के कुछ हिस्सों को जीरो डिग्री तापमान के संपर्क में लाया जाता है। आपको बता दें कि क्रायोथेरेपी शरीर के किसी भी हिस्से में किया जाता है । इसे आर्थराइटिस, सोरायसिस, टिश्यू के दर्द के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ...