Posts

Showing posts from July, 2019

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

Image
हेयरस्टाइल भी आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। किसी को लंबे बालों की चाहत होती है तो किसी को छोटे बाल पसंद होते हैं। लेकिन जब भी हम सैलून में जाते हैं तो हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि हमें किस तरह का हेयरकट लेना चाहिए। अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतर हेयर कट्स जोकि आपको और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे। ये हेयरकट्स आपके चेहरे का लुक बदल देंगे  लॉब कट अगर आपको लंबे नहीं बल्कि शॉर्ट कट हेयर पसंद हैं तो ये हेयर कट आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। ये लुक आपकी चेहरे की रौनक को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करेगा। इसके लिए आप अपने हेयर ड्रेसर से आगे बालों को थोड़ा लंबा और पीछे के बालों को थोड़ा छोटा रखने को कहें। शोल्डर लेंथ शोल्डर लेंथ हेयर कट सभी को काफी पसंद आ रहा है। हर कोई अपने बालों को ये नया हेयर कट दे रहा है। इस हेयर कट में आपके बाल न तो ज्यादा लंबे होते हैं और न ही ज्यादा छोटे होते हैं। ये आपके शोल्डर तक ही रहते हैं जो दिखने में अच्छे लगते हैं। पिक्सी कट पिक्सी कट भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता

क्या आपको पता हैं जायफल के ये बेहतरीन फायदे - Nutmeg Benefits

Image
जायफल यानी की नेटमेग (Nutmeg) को भारतीय मसालों में इस्तेमाल किया जाता है। ये आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।  जायफल में ऐसे बहुत से बेहतरीन गुण पाए जाते हैं जो आपकी हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याओं को खत्म कर सकता है। हम आपको बता रहे हैं Nutmeg Benefits जो आपके काम आ सकता है। जायफल से होने वाले फायदे मुहांसों को मिटाए अगर आप अपने मुहांसों से परेशान हैं तो आप जायफल का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण आपके पिंपल को खत्म करने का काम करता है। इसके लिए आप जायफल को घिसकर अपने मुहांसों पर लगाकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दीजिये। अब चेहरे को नॉर्मल पानी से छो लीजिये। पाचन शक्ति होगी मजबूत  जायफल पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो आप जायफल का सेवन करें। आप जायफल का प्रयोग खाना में कर सकते हैं और खा सकते हैं। सिरदर्द में आराम तेज सिर दर्द से राहत पाने के लिए भी आप जायफल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप जायफल को |घिसकर उसका लेप अपने सिर पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को

अपने क्रश को देखते ही क्या आप भी करती हैं ये 5 नादानियां - First Crush

Image
हम सभी के लाइफ में ऐसा कोई न कोई जरूर होता है जो हमें पसंद तो बहुत होता है लेकिन हम उसे अपने दिल  का हाल नहीं बता पाते। जी हां, आप सही सोच रही हैं हम यहां क्रश (Crush) की ही बात कर रहे हैं। जाने-अन जाने हम सब अपने क्रश के सामने अजीब सी हरकतें कर देते हैं जिसको सोच-सोचकर हमें  अजीब सा महसूस होता है। आज हम आपको बता रहे हैं उन नादानियों के बारे में जो सब अपने क्रश को देखकर करते हैं। आप भी पढ़िये कहीं आपने भी तो नहीं की हैं ये नादानियां बार-बार उसकी तरफ देखना जब भी हमें कोई पसंद आता है तो हमारी आंखें बार-बार सिर्फ उसे ही तलाशती हैं। आपको खुद को रोकने की कोशिश भी करती हैं लेकिन आप अपने आप को रोक नहीं पाती उन्हें देखने से। लेकिन जैसे ही आपका क्रश आपको देखता है वैसे ही आप अपने नजरें उनसे फेर लेते हैं। उन्हें स्टाल्क करना हम अपने क्रश के बारे में सबकुछ जानने के लिए हर जगह उन्हें तलाश करते हैं। फेसबुक से लेकर इंस्टा और व्हाट्सऐप पर घंटों बैठकर उन्हें स्टाल्क करते हैं। लेकिन फिर भी हम उन्हें अपने फ्रेंडलिस्ट में ऐड करने से डर ते हैं। उनके आस-पास रहने की कोशिश हम हम

ये 5 लक्षण बताते हैं कि आप प्रेगनेंट हैं - Symptoms Of Pregnancy

Image
मां बनना हर महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा होता है। क्योंकि उनके साथ एक और जान जुड़ जाती है। नौ महीने के लंबे समय तक महसूस करने के बाद मां अपने बच्चे को देख पाती है। अधिकतर लोगों का मानना है कि जब पीरियड्स मिस हो जाते हैं वो उनके प्रेगनेंट होने के चांसेज होते हैं। हालांकि ये बात सही है पर पूरी तरीके से नहीं। दरअसल पीरियड्स मिस होना प्रेगनेंसी के चांसेज हो सकते हैं लेकिन जरूरी नहीं हर बार ऐसा ही हो। कभी-कभी हार्मोन प्रॉब्ल्म्स या किसी और वजहों से भी पीरियड्स मिस हो जाते हैं। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे पता कर सकती हैं कि आप प्रेगनेंट है या नहीं। हम आपको बताएंगे Symptoms Of Pregnancy जिसको पढ़कर आप प्रेगनेंसी से जुड़ी कुछ जरूरी बातें आसानी से जान सकेंगी। गर्भधारण के कितने दिनों बाद नजर आते हैं प्रेगनेंसी के लक्षण- प्रेगनेंसी के लक्षण महसूस होना सभी के लिए अलग-अलग होता है। सभी के शरीर का संचार अलग-अलग तरीके से होता है। इसलिए ये पूरी तरह से महिला पर निर्भर करता है। प्रेगनेंसी के लक्षण आपको पहले दिन भी पता चल सकते हैं और कई हफ्तों बाद भी पता चल सकता ह

ये 5 मेंहदी डिजाइन्स आपकी हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे - Bridal Mehendi Designs

Image
शादी में मेंहदी सबसे खास होती है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर परिवार का हर एक सदस्य अपने हाथों में लाल-लाल मेंहदी रचाता है। ऐसा कहा जाता है कि मेंहदी का रंग जितना गहरा होता है उतना ही ज्यादा प्यार उनका पार्टनर उनसे करता है। तो अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो हम आपको बताने देने जा रहे हैं Bridal Mehndi Designs। इन डिजाइन्स को अपनाकर आप भी अपने हाथों में रचा सकती हैं अपने पियां की नाम की मेंहदी। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे मेंहदी का रंग गहरा करने के कुछ टिप्स। इन टिप्स को अपनाने के बाद आपकी मेंहदी का रंग भी निखर कर आएगा।  मेंहदी के खूबसूरत डिजाइन्स - शादी की रस्मों की डिजाइन शादी की हर रस्म खास होती है जिसे सभी लोग जिंदगी भर याद रखना चाहते हैं। तो ऐसे में आप अपने सिंदूर की रस्म की झलक अपने हाथों में मेंहदी द्वारा दिखा सकती हैं। इसके लिए आपके एक हाथ में दूल्हा की डिजाइन बनेगी और दूसरे हाथों में दुल्हन की। इस मेंहदी में ऐसा दिखाया जाएगा कि दूल्हा आपके दुल्हन के मांग में सिंदूर भर रहा है। क्यों है न ये एकदम खास मेंहदी डिजाइन। वरमाला डिजाइन आप अपने हाथों में वरमाल

इन 5 तरीकों से हटाएं चेहरे के तिल और मस्से - Home Remedies To Remove Moles

Image
चेहरे पर तिल और मस्से का होना खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अगर यहीं मस्सा और तिल एक से ज्यादा होने लगे लगते हैं तो ये खराब नजर आते हैं। लेकिन सवाल ये होता है कि आखिर इन तिल और मस्सों से निजात कैसे पाया जाए। अगर आप भी अपने इन सवालों का जवाब ढूंढ रही हैं तो आपको इसका जवाब मिलेगा यहां। क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ Home Remedies To Remove Moles । अगर आप इन नुस्खों को अपनाती हैं तो जल्द ही आप तिल और मस्से से निजात पा सकेंगी। तिल और मस्से क्यों होते हैं? हम सभी के दिमाग में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर हमारे शरीर पर तिल या मस्से क्यों होते हैं। तो आपको बता दें कि जब त्वचा की कोशिकाएं फैलने के बजाए एक जगह इकट्ठा हो जाती हैं तो उस जगह पर तिल बन जाता है । हमारे शरीर में मेलनोसाइट्स के इकट्ठा होने पर त्वचा पर तिल व मस्से दिखाई देने लगते हैं। मेलनोसाइट्स ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो मेलनिन का पिग्मेंट बनाती हैं।  तिल और मस्सा हटाने के कुछ घरेलू नुस्खे  लहसुन तिल और मस्सा हटाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस लहसुन की एक कली की

अब आपकी त्वचा पर पिंपल का नामों निशान नहीं रहेगा - Ayurvedic Tips for Pimples

Image
पिंपल और एक्ने ऐसी समस्याएं हैं जिसका हर किसी को कभी न कभी सामना जरूर करना पड़ता है। सभी इस परेशानी से निजात पाना चाहते हैं। तरह-तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करने के बाद भी अगर आप इस परेशानी का हल नहीं ढूंढ पा रही हैं। तो आपको टेंशन लेने की अब जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको दे रहे हैं कुछ बेह तरीन Ayurvedic Tips For Pimples जिनको अपनाकर आप हमेशा के लिए पिंपल फ्री महसूस करेंगी। तो चलिए जानते हैं उन आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में जिनको पढ़ने के लिए आप बेताब हैं। पिंपल होने का कारण- पिंपल और एक्ने का इलाज जानने से पहले आपका ये जानना जरूरी है कि पिंपल आखिर होते क्यों हैं। पिंपल होने का सबसे पहला कारण है धूल-मिट्टी और प्रदूषण। अगर आप अपने चेहरे को अच्छे से कवर किये बिना ही बाहर निकलती हैं तो पिंपल आपके चेहरे पर दस्तक दे सकते हैं। इसके साथ-साथ ज्यादा कॉफी, सिगरेट, दवाइयों का सेवन भी पिंपल का कारण बन सकता है। वहीं अगर आपके चेहरे के पिंपल कभी खत्म ही नहीं होते तो हो सकता है कि ये किसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत कर रहा हो। तो बेहतर यहीं होगा कि आप किसी अच्छे डॉक्टर से पहले संपर