Posts

Showing posts with the label Fathers Day

इस बार का फादर्स डे बनाइये खास, दिल खोलकर बताइये कि आपको अपने पापा से है कितना प्यार- fathers day quotes in hindi

Image
आपकी जिंदगी में ऐसे बहुत सारे लोग होंगे जो आपका ख्याल रखते होंगे आपकी चिंता करते होंगे। आपके हंसने, रोने, गम में हर वक्त आपके साथ होंगे। लेकिन इन सबके बीच एक रिश्ता ऐसा भी होगा जो चुपचाप सिर्फ आपके लिए ही अपना काम कर रहा होगा। आपकी खुशी से लेकर आपकी अच्छे कॉलेज में पढ़ाई और आपकी शादी की परवाह आपके होने के बाद से ही कर रहे होंगे। ये  और कोई नहीं ये हैं आपके पापा। जी हां, ये एक ऐसा खास रिश्ता है जहां बातें बेहद ही कम होती है लेकिन प्यार सौ गुना ज्यादा होता है जिसको शादय आप बयां भी न कर पाएं। पिता के लिए ये मायने नहीं रखता कि आप लड़के हो या लड़की। वो आपको दुनिया की हर चीज दिलाने के लिए रोज जी-जान लगाकर काम करते हैं। अगर वो एक दिन में आपके लिए 1000 रुपये खर्चते होंगे तो शायद ही वो अपने लिए 10 रुपये का भी समान खरीदें। इस रिश्ते में आपको कभी सामने से जाकर कहने की जरूरत नहीं पड़ती कि आपको क्या चाहिये, इसमें तो आपको बिना मांगे ही आपके सारे सपने पूरा कर दिये जाते है। इसीलिये तो कहते हैं कि पिता होना आसान नहीं है। क्योंकि पिता बनने के बाद आपके कंधों पर लाखों जिम्मेदारियां आ जाती हैं...