Posts

Showing posts from May, 2019

क्या आपको पता है सरसों तेल के ये बेहतरीन फायदे - Benefits Of Mustard Oil In Hindi

Image
हम सभी अपने घर में सरसों के तेल का इस्तेमाल तो करते ही हैं। सब्जी बनाने से लेकर अचार बनाने तक में सरसों तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको Benefits Of Mustard Oil in Hindi के बारे में पता है। जी हां, सरसों तेल आपकी सब्जी और अचार का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी त्वचा और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। तो अगर आप अभी तक सरसों तेल के इन फायदों से अन जान हैं तो आपको हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे सरसों तेल से जुड़े हर फायदों के बारे में जोकि आपके काफी काम आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं सरसों का तेल क्यों है आपके लिए फायदेमंद। झड़ते बालों से छुटकारा अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं तो आपको सरसों तेल की साहयता लेनी चाहिए। क्योंकि अगर आप हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल करती हैं तो जल्द ही आप अपने झड़ते बालों से निजात पा सकेंगी। इसके लिए बस आपको सिर धोने से करीब 1 घंटे पहले अपने बालों में हल्के गर्म सरसों तेल से मालिश (Massage) करनी है। फिर एक घंटे बाद आप अपने बालों को नॉर्मल शैम्पू से धो लीजिये

अगर आप भी बनने वाली हैं नई नवेली दुल्हन तो इन बातों का हमेशा रखें ख्याल - How To Be A Best Daughter In Law in Hindi

Image
शादी का रिश्ता तय होते ही हर तरफ खुशियों का माहौल छा जाता है। लेकिन होने वाली दुल्हन के मन में तरह-तरह की बातें चल रही होती है क्योंकि बहुत जल्द उसे अपना घर छोड़कर एक नए घर में जाना होगा जहां नए रिश्ते होंगे,नया परिवार होगा। इन सबके बीच खुद को ए़ड जस्ट करना होगा और जिंदगी की एक नई शुरुआत करनी होगी। शादी के बाद पति के अलावा जो सबसे खास रिश्ता होता है वो बहु और सास का होता है। लेकिन कभी-कभी इसी खास रिश्ते में खट्टास भी आने लगती है। तो ऐसे में आपको बहुत सी बातों का ख्याल रखना होगा कि आपके इस खास रिश्ते में खट्टास का नामोनिशान न हो बस मिठास ही मिठास रहे। आपकी इसी टेंशन को देखते हुए हम आपको बताने जा रहे हैं How To Be A Best Daughter In Law in Hindi के बारे में। हमें यकिन है कि नीचे बताईं गईं बातों को अपनाकर आप भी एक बेहतरीन और परफेक्ट बहु साबित होने वाली हैं और आपकी होने वाली सासु मां आपसे बेइंतहा प्यार करने वाली है जिसका शायद आपको भी इंतजार हो। तो चलिए जानते हैं परफेक्ट बहु बनने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा। पॉजिटिव एटिट्यूड हमेशा ध्यान रखें कि नई रिश्ते की श

इस बार अपने पति के बर्थडे को बनाइये खास, दीजिये उन्हें ये एक्साइटिंग गिफ्ट्स - Gift Ideas For Husband In Hindi

Image
लड़कियों को गिफ्ट देना काफी आसान होता है क्योंकि बाजार में उनके लिए तरह-तरह के गिफ्ट मौजूद होते हैं। लेकिन वहीं अगर बात की जाए लड़कों की तो उन्हें गिफ्ट देना काफी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि हमें समझ ही नहीं आता की हम उन्हें ऐसा क्या गिफ्ट दें जो उनके काम भी आ सके और उसे देखकर वो खुश भी हो जाए। तो अगर आपके हैसबेंड का बर्थडे भी करीब आ गया है और आपने अभी तक उन के गिफ्ट के बारे में सोचा नहीं है तो आपको हमारा ये आर्टिकल सुकून भरी राहत दे सकता है। क्योंकि हम आपको वो सारे Gifts Ideas For Husband in Hindi के बारे में बताएंगे जिनको देखकर आपको आसानी से समझ में आ जाएगा कि आपको उनके लिए किस तरह का और कौन सा गिफ्ट खरीदना चाहिए। यकिन मानिये इस गिफ्ट को पाकर उनको बेहद खुशी मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं आप अपने पति को क्या-क्या गिफ्ट दे सकती हैं वाइन डिकेंटर- Wine Decanter इस बार का बर्थडे खास बनाने के लिए आप अपने पति को वाइन डिकेंटर (Wine Decanter) गिफ्ट कर सकती हैं। यकिन मानिये आपकी तरफ से दिया गया ये गिफ्ट उनको बेहद ही पसंद आने वाला है। ये एक ऐसा गिफ्ट है जो शायद ही उनको कभ

क्या आपने ट्राई किया है ये बेहतरीन खुश्बू वाला मिस्ट - Body Mist in Hindi

Image
कौन नहीं चाहता की वो दिनभर ताजे फूलों की तरह महकता रहे। हर किसी को पसंद होता है कि उसका शरीर दिनभर महके। ऐसे में हम हमेशा परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने बॉडी मिस्ट ट्राई किया है। भले ही इसकी महक परफ्यूम के मुकाबले हल्की होती है और लंबे समय तक नहीं टिकती है। लेकिन ये बेहद ही सस्ते मिलते हैं जिसे आप बार-बार इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप इसे अपने पर्स में किसी भी तरह से रख सकते हैं। तो अगर अभी तक आपने बॉडी मिस्ट ट्राई नहीं किया है तो आपको जरूर करना चाहिए। एक बार इस्तेमाल करने के बाद आप इसे बार-बार इस्तेमाल करने से खुद को रोक नहीं पाएंगी। तो चलिए जानते हैं  Body Mist in Hindi के बारे में Nike Green Body Mist अगर आप बेहतरीन खुश्बू वाला मिस्ट ढूंढ रही हैं तो ये आपके लिए सबसे अच्छा साबित होने वाला है। आप नाइक के हर प्रोडक्ट पर आंख बंद करके भरोसा कर सकती हैं। हरे रंग की बॉटल में बंद ये मिस्ट की खूश्बू आपको काफी पसंद आने वाली है। अगर आपको यकिन नहीं है तो आप खुद ट्राई करके देख सकती हैं। Soap Opera Puresense Body Mist Vanilla Bloom अगर आपको वनिला की खुश्ब

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

Image
शादी की डेट कंफर्म होते ही होने वाली दुल्हन अपने लंहगे और मेकअप को लेकर परेशान रहती है। कैसा लहंगा लेना है, किस तरह का मेकअप कराना है, ज्वैलरी कैसी होगी जैसे सवाल उनके मन में चल  रहे होते हैं। लेकिन जिस लहंगे को खरीदने के लिए आप अपना 25 से 40 हजार तक के रुपयों को खर्च कर देते हैं। उस लहंगे का आप शादी के बाद क्या करती हैं। कहीं आप भी उसे सूटकेस में बंद करके तो नहीं रख देती ? अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो इसका मतलब है कि आपने अपने सारे रुपये बर्बाद कर दिये हैं। जी हां, क्योंकि आपको पता होना चाहिए कि आप अपने पसंदीदा लहंगा को कई तरह से रीयूज़ में ला सकती हैं। यकिन मानिये लहंगे को रियूज करके पहनने पर भी आप उतनी ही खूबसूरत नजर आएंगी जितनी कि आप अपनी शादी के दिन नजर आईं थीं। लेकिन अगर आप पूरी तरह से कंफ्यूज हैं कि आपको अपने लहंगे को दोबारा से किस तरह से रियूज में लाना चाहिए। तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी इस परेशानी का समाधान भी हमारे पास है जोकि आपके काफी काम आने वाला है। तो चलिए जानते हैं How To Reuse Bridal Lehenga in Hindi के बारे में जिसको अपनाने के बाद

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप मलेरिया की बीमारी से निजात पा सकते हैं - Home Remedies Of Malaria In Hindi

Image
भले ही तपती गर्मी के बाद बारिश की बुंदें हमे सुकून का एहसास दिलाती है। लेकिन यहीं बूंदें आपको बीमार भी बना रही है। क्योंकि इन्हीं बरसात के मौसम में मच्छर आपको बीमार कर सकते हैं। दरअसल हम मलेरिया नाम की बीमारी की बात कर रहे हैं। जी हां, ये मच्छर अगर आपको काट लें तो आपकी जान पर भी बात आा सकती है। तो बेहतर होगा कि आप सोते वक्त मच्छरदानी  या मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव करते रहें जिससे कि आपको मलेरिया जैसी बीमारी का सामना न करना पड़े। वहीं मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जोकि इंफेक्शन से भी फैलती है। आपका नॉर्मल सी दिखने वाली बुखार भी मलेरिया का रूप ले सकता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको Home Remedies Of Malaria in Hindi के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि आपके बेहद ही काम आ सकता है। तो चलिए जानते हैं मलेरिया से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां जो आपको पता होना ही चाहिए। कैसे होता है मलेरिया मलेरिया मच्छर के काटने पर होता है। दरअसल मलेरिया वाले मच्छर दूषित और गंदे पानी में पनपते हैं। जरूरी नहीं कि ये रात के समय में ही काटे। ये आपको कहीं भी मिल सकते हैं जैस

घर पर खुद से कीजिये अंडरआर्म वैक्सिंग - Under Arm Hair Removal In Hindi

Image
शरीर के अनचाहे बाल किसी को भी पसंद नहीं होते हैं। हर महिला इससे छुटकारा पाना चाहती है खासकर के अंडरआर्म्स के बालों से। क्योंकि अगर एक बार इनकी ग्रोथ बढ़ जाए तो आप फिर अपने पसंद का सील्वसेल टॉप या डेस नहीं पहन  पाती हैं। साथ ही यहां होने वाला पसीने से भी काफी इरिटेशन हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस जगह को हमेशा साफ और स्वच्छ बनाए रखें। अंडरआर्म को क्लीन करने के लिए बहुत सारे ऑप्शन है जैसे कि वैक्स, लेजर, शेव आदि। आप इन सभी तरीकों को अपनाकर अंडरआर्म के बालों से निजात पा सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसको अपनाने के बाद आपको अंडरआर्म के बाल क्लीन कराने के लिए बार-बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ही बड़ी ही आसानी से इससे निजात पा सकेंगी वो भी सिर्फ कुछ ही मिनटों में। जानिए Under ArmsHair Removal in Hindi के बारे में जोकि आपके काफी काम आने वाला है। वैक्सिंग अंडरआर्म के बाल निकलवाने के लिए हमें हमेशा वैक्सिंग का ही सहारा लेना चाहिए। क्योंकि इससे एक बार में ही सारे बाल बाहर आ जाते हैं। साथ ही वैक्सिंग कराने से अंडरआर्म काले भी नहीं पड़ते ह

अगर आप अपने चेहरे के हिसाब से पहनेंगी ईयररिंग तो आप बेहद ही खूबसूरत दिखेंगी - Earring Guide For Different Face Shape In Hindi

Image
महिलाओं की जिंदगी में साज-सिंगार काफी माएने रखता है। रित-रिवाजों से जुड़े होने के साथ-साथ ये उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारने का काम करता है ।फिर चाहे तो माथे पर लगा लाल सिंदूर हो या फिर कानों में लटकती ईयररिंग। लेकिन अक्सर महिलाएं ईयर रिंग को लेकर कंफ्यूज में रहती हैं कि उनके चेहरे पर किस तरह की ईयररिंग अच्छी लगेगी। आपकी इसी कंफ्यूजन को देखते हुए हम आपके लिए लाए हैं Earring Guide For Different Face Shape in Hindi जिनको पढ़कर आपको आसानी से समझ आ जाएगा कि आपके ऊपर किस तरह की ईयररिंग सबसे बेहतरीन लगेगी। तो चलिए फिर बिना देरी किये  जानते हैं कि आपको किस तरह की ईयररिंग खरीदनी और पहननी चाहिए। अगर आप मर्द हैं तो आप अपने पार्टनर को ईयररिंग गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो भी आपके लिए हमारा ये आर्टिकल काफी काम आने वाला है। क्योंकि अगर आप उनके फेस शेप के हिसाब से उन्हें ईयररिंग गिफ्ट करते हैं तो वो आपसे और भी ज्यादा इंप्रेस होने वाली है। इस गिफ्ट को पाकर वो आपसे और भी ज्यादा प्यार करने लगेंगी। राउंड फेस शेप - Round Face Shape अगर आपका चेहरा गोल आकार का है तो आपको ऐसी ईयररिंग

चेहरे पर चाहिये इंस्टेंट ग्लो तो तुरंत लगाइये ये होम मेड फ्रूट फेस पैक- Homemade Fruit Face Pack In Hindi

Image
चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए सिर्फ फ्रुट्स खाना ही काफी नहीं है। जी हां, अगर आप चाहती हैं कि आपका भी चेहरा बेदाग- निखरा हुआ नजर आए तो आपको फ्रुट्स खाने के साथ-साथ उनका मास्क भी अपने फेस पर लगाना होगा। दरअसल फ्रूट मास्क आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है और इससे स्किन के सारे दाग-धब्बे भी गायब होने लगते हैं। लेकिन अगर आपको नहीं पता फ्रूट फेस पैक बनाने का तरीका तो आप हमारा ये आर्टिकल पढ़िये। क्योंकि हम आपको बताएंगे Homemade Fruit Face Pack in Hindi के बारे में जिनको लगाने के बाद आप बेहद ही खूबसूरत नजर आने वाली हैं। इन फेस पैक को इस्तेमाल करने के बाद आपको अपनी त्वचा पर फेशियल कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं इन फेस पैक को बनाने का तरीका पपीते का फेस पैक - Papaya Face Pack पपीता त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तो अगर आप त्वचा पर निखार पाना चाहती हैं तो आप इसे खाने के साथ-साथ इसका पैक भी अपनी त्वचा पर जरूर लगाएं। इसके लिए आप पपीता की स्लाइस लेकर उसे मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच शहद डालकर अच्छा सा पेस

अगर आपकी भी हाइट है लंबी तो आपको भी जरूर अपनाना चाहिये ये फैशन टिप्स - Fashion Tips For Tall Girl In Hindi

Image
कपड़ों को लेकर छोटी हाइट लड़कियां परेशान होती हैं उतना ही लंबी हाइट की लड़कियां भी होती हैं। दरअसल उन्हें समझ नहीं आता कि वो ऐसा क्या पहने जिससे उनकी हाइट ज्यादा नजर न आए। साथ ही उनके पसंद के कपड़े उन्हें नहीं मिल पाते क्योंकि जो कपड़े उन्हें पसंद होते हैं वो उन्हें फिट नहीं बैठते हैं। किसी की लंबाई सही नहीं होती तो किसी की सिलीव्स छोटी होती है। अगर आप भी इन्हीं लंबी लड़कियों में से एक हैं और आप भी रोज ये परेशानी झेलती हैं तो आपको हमारा ये आर्टिकल काफी काम आ सकता है। क्योंकि हम आपको बताएंगे कि कुछ Fashion Tips For Tall Girls in Hindi के बारे में जिनको पढ़कर आपकी लाइफ थोड़ी सी आसान होने वाली है। ऑनलाइन शॉपिंग को कहें न ऑनलाइन शॉपिंग में अक्सर सही नाप नहीं मिल पाता है। हो सकता है कि जो साइज आप अपने लिए ऑर्डर कर रही हों वो आपके फिट ही न आए। तो बेहतर होगा आप ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन शॉपिंग (Offline Shopping) करिये। इससे फायदा ये होगा कि आप कपड़ों को खरीदने से पहले अच्छे से ट्रायल कर सकेंगी जिससे कि आपको आसानी से समझ आ जाएगा कि आपको वो सही बैठ रहा है या नहीं। हॉरिजॉन्टल ल

गर्मी में बनाइये और खाइये ये टेस्टी होममेड आइसक्रीम और हो जाइये कूल-कूल - Homemade Ice Cream In Hindi

Image
गर्मी आते ही बाजारों में आपको हर मोड पर आइसक्रीम दिखनी शुरू हो जाती है। आखिर यहीं तो होती है जो आपको तपती गर्मी में भी कुल-कुल रहने का एहसास कराती है। लेकिन जरूरी नहीं कि आपको आइसक्रीम खाने के लिए बाहर तेज धूप में जाना पड़े। आप घर पर ही आइसक्रीम बनाकर उसका लुत्फ उठा सकते हैं और जितनी चाहे उतनी आइसक्रीम खा सकते हैं। हम आपको बाएंगे कुछ Homemade Ice Cream Recipe in Hindi के बारे में। अगर आप नीचे बताए गए तरीकों से आइसक्रीम बनाते हैं तो लोग इसको खाने के बाद आपकी तारीफ किये बिना रह नहीं पाएंगे। तो चलिए जानते हैं अलग-अलग तरह की टेस्टी आइसक्रीम बनाने की रेसीपिज़ चॉकलेट आइसक्रीम - Chocolate Ice Cream जब भी बात आइसक्रीम की आती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में चॉकलेट आइसक्रीम ही आता है। बड़े हो या बच्चे हर किसी को चॉकलेट फ्लेवर (Chocolate)  काफी पसंद होता है। तो ऐसे में आप चॉकलेट आइसक्रीम बना सकते हैं। चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए आपको चाहिए- 2 कप फुल क्रीम दूध 1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर 2 चम्मच कोको पाउडर चीनी स्वाद अनुसार 1 चम्मच वनीला एसेंस ½  फ्रेश क्रीम, नट्स।