इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप मलेरिया की बीमारी से निजात पा सकते हैं - Home Remedies Of Malaria In Hindi
भले ही तपती गर्मी के बाद बारिश की बुंदें हमे सुकून का एहसास दिलाती है। लेकिन यहीं बूंदें आपको बीमार भी बना रही है। क्योंकि इन्हीं बरसात के मौसम में मच्छर आपको बीमार कर सकते हैं। दरअसल हम मलेरिया नाम की बीमारी की बात कर रहे हैं। जी हां, ये मच्छर अगर आपको काट लें तो आपकी जान पर भी बात आा सकती है। तो बेहतर होगा कि आप सोते वक्त मच्छरदानी या मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव करते रहें जिससे कि आपको मलेरिया जैसी बीमारी का सामना न करना पड़े। वहीं मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जोकि इंफेक्शन से भी फैलती है। आपका नॉर्मल सी दिखने वाली बुखार भी मलेरिया का रूप ले सकता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको Home Remedies Of Malaria in Hindi के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि आपके बेहद ही काम आ सकता है। तो चलिए जानते हैं मलेरिया से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां जो आपको पता होना ही चाहिए। कैसे होता है मलेरिया मलेरिया मच्छर के काटने पर होता है। दरअसल मलेरिया वाले मच्छर दूषित और गंदे पानी में पनपते हैं। जरूरी नहीं कि ये रात के समय में ही काटे। ये आपको कहीं भी मिल सकते हैं...