दोस्त करने जा रहा है नई शुरुआत तो ऐसे ऑर्गेनाइज करें उनके लिए फेयरवेल पार्टी - Farewell Party Ideas
किसी को अलविदा कहना आसान नहीं होता है खासकर तब जब वो आपके बेहद ही करीब हो। फेयरवेल तब दिया जाता है जब कोई खास हमें छोड़कर जा रहा होता है। फिर चाहे वो हमारा क्लासमेट हो या फिर हमारा बॉस। प्यार और जिंदगी में आगे बढ़ने की दुआओं के साथ हम उन्हें अलविदा कह देते हैं। हम फेयरवेल के दिन उनकी सुनहरी यादें साझा करते हैं उन्हें बताते हैं कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो हमें उनकी याद दिलाएगी। जिस इंसान के साथ आपने अपना दुख-सुख साझा किया हो जिसके बिना आप लंच करने नहीं जाते थे। आज वहीं इंसान आपको छोड़कर अपनी नई शुरुआत करने वाला है। जितना दुख हमें अपने साथी के जाने का होता है उससे कहीं ज्यादा खुशी ये सोचकर होती है कि वो अब अच्छी शुरुआत करने वाला है। आगे के लिए ऑल द बेस्ट कहने के लिए हम उन्हें फेयर वेल पार्टी देते हैं। तो अगर आपका भी कोई स्कूल/कॉलेज दोस्त या ऑफिस कलीग आपको छोड़कर नई जगह जा रहा है तो आप उसे भी फेयरवेल पार्टी दे सकते हैं। किसी के लिए फेयरवेल पार्टी ऑर्गनाइज करना इतना भी मुश्किल नहीं है जितना कि आप सोच रहे हैं। अगर आपको कोई करीबी या फिर आपका बॉस जा रहा है तो आप उनको बेस्ट विशेज...