घर की सुख-शांति को बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स - Vastu Tips In Hindi

भले ही लोग माने या न लेकिन वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी महात्व होता है। अगर वास्तु के हिसाब से अपना घर बनवाते हैं तो हमारे घर में सुख-शांति बनी रहती है। न सिर्फ घर बनवाना बल्कि आपको वास्तु के हिसाब से ही अपना घर डेकुरेट भी करवाना चाहिए। जैसे कि बेड किस डायरेक्शन में होना चाहिए, पूजा घर किधर होना चाहिए आदि। लेकिन अगर आप इन सब बातों से पूरी तरह से अंजान हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल की मदद ले सकते है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ जाएंगे कि आपका घर के लिए सही वास्तु टिप्स क्या हैं। तो चलिए बिना देरी किये जानतु हैं कुछ जरूरी वास्तु टिप्स Vastu Tips In Hindi

Vastu-Tips-in-Hindi


घर की दिशा किधर होनी चाहिए?


अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख शांति बनी रहे और निगेटिविटी (Negativity)  का जरा भी असर आपके घर पर न पड़े तो आपको बताएं गए इस दिशा में घर बनवाना चाहिए। बता दें कि आपको उत्तम दिशा-पूर्व, ईशान और उत्तर की दिशा में अपना घर बनवाना चाहिए।

घर का आंगन
हर घर में आंगन तो होता ही है। इसलिए आंगन बनवाते वक्त भी आपको दिशाओं का खास ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आंगन छोटा हो या बड़ा आपको तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है और पॉजिटिवी(Positivity) भी मिलती है। आप यहां नीम, अनार आदि पेड़ भी लगा सकते हैं जिससे कि आपको सकारात्मक ऊर्जा मिल सके।


घर की रसोई


कहते हैं रसोई में अग्नि देवता का निवास होता है इसलिए रसोई दक्षिण-पूर्वी दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में रसोई का निर्माण करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा (positive vibes)  बनी रहेगी।


बेडरूम


बेडरूम ऐसी जगह होती है जहां हम सबसे ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं। इसलिए ये जगह सुकून और शांति भरी होनी चाहिए जिससे कि हमें सुकून मिल सकें। इसलिए हमें बेडरूम को दक्षिण-पश्चिम या उत्तर- पश्चिम की ओर ही बनवाना चाहिए। अगर आपका बेडरूम ऊपरी मंजिल पर है तो उसकी दिशा दक्षिण- पश्चिम की ओर होना चाहिए। इसके साथ ही आपको बता दें कि सोते वक्त आपका सिर दक्षिण में होना चाहिए और पैर पश्चिम दिशा में होना चाहिए।


अतिथि कक्ष


कहते हैं कि अतिथि देवता सामान होते हैं और हमें इनका आदर करना चाहिए। इसलिए हमें अतिथि कक्ष उत्तर-पूर्व यानि कि ईशान कोण और उत्तर-पश्चिम यानि की वाव्यव कोण दिशा में ही होना चाहिए। इन दिशाओं में अतिथि कक्ष बनवाना शुभ माना जाता है जिससे कि घर में सुख-शांति बनी रहती है।


वास्तु के हिसाब से क्या चीजें नहीं करनी चाहिए-


नीली चीजों को रखें दूर


कहते हैं कि अपनी कीमती चीजों के पास कभी भी नीले रंग के फूल नहीं रखने चाहिए। क्योंकि नीला रंग पानी का प्रतिनिधित्व करना है। इसलिए हम हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हम अपने कीमती समानों के पास कभी भी नीला रंग का फूल या कोई अन्य वस्तु न रखें।


कैसा हो आपका पर्स

हम सभी अपने पर्स और तिजोरी में अपनी कमाई हुई राशि रखते हैं। लेकिन हमें कभी भी फटे पर्स और टूटी तिजोरी में रुपये नहीं रखना चाहिए। क्योंकि लक्ष्मी कभी भी टूटी या फटी चीजों में वास नहीं करती है। इसलिए आप इन बातों का खास ख्याल रखें।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi