हर रंग कि होती है अपनी एक अलग कहानी - How Colors Effects Us In Hindi

हमारे मूड और कलर का खास रिश्ता होता है। जैसे अच्छे-अच्छे कलर यानी कि हैपी कलर को देखकर हमारा मूड भी अच्छा हो जाता है। लेकिन ये हैपी कलर है क्या? अगर आपके दिमाग में भी यहीं सवाल दौड़ रहा है तो हम आपके दिमाग का ये कंफ्यूजन दूर करने वाले हैं। दरअसल हम आपको बताने वाले हैं आपके दिमाग और कलर के बीच का कनेक्शन जोकि आपके बेहद काम आने वाला है। हम आपको बताएंगे कि कैसे कलर How Colors Effects UsIn Hindi आपके दिमाग को अच्छा बनाने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं हर एक रंग क्या कहता है?
How-Colors-Effects-us-in-Hindi

पीला रंग -Yellow Color


सबसे पहले बात करेंगे पीले रंग की। पीला रंग थोड़ा चटकिला होता है और ये गर्माहट का एहसास भी देता है। तो इसलिए हमें सर्दी के मौसम में पीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए जिससे कि शरीर में गर्माहट बनी रहे। लेकिन गर्मी में हमें पीले रंग का कपड़ा नहीं पहनना चाहिए क्योंकि ये आपकी बॉडी को फैटी दिखाता है। तो अगर आप थोड़ी फैट हैं तो गर्मियों में आपको पीला कपड़ा पहनने से बचना चाहिए। वहीं ये रंग काफी डार्क होता है जोकि दिमाग पर अच्छा प्रभाव डालता है। इस रंग के प्रभाव से हम छोटी-मोटी नोक-झोंक को भुलाकर आगे बढ़ जाना पसंद करते हैं।


जामुनी रंग - Purple Color


अधिकतर लोगों को ये कलर बेहद पसंद होता है। बता दें कि ये रंग मजबूत मानसिकता का रंग है। इसके हल्के रंग मन मे ताजगी का एहसास देता है। तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपका मन फ्रेश और कूल रहे तो आप भी जामुनी रंग का कपड़ा पहने या किसी को गिफ्ट करें।

नारंगी रंग - Orange Color


लाल और पीले रंग को मिलाकर तैयार किया जाने वाला यह रंग स्फूर्ति का प्रतीक होता है। जब लगे कि किसी काम को करने के लिए जितनी एनर्जी की जरूरत है वह नहीं है तो इस रंग को चुन सकती हैं। यह रंग हमारे मन में emotion और energy दोनों को ही बैलेंस करता है।


लाल रंग - Red Color


लाल रंग हर किसी का फेवरेट होता है। इसे उत्साह और उल्लास का प्रतीक माना जाता है। जब भी आप लो फील करें तो आप इस रंग का कपड़ा पहनिये। इससे आपकी एनर्जी भी बढ़ेगी और आप काफी उल्लास भी महसूस करेंगी।


काला रंग - Black Color


ब्लैक एक ऐसा रंग है जो अधिकतर लोगों का फेवरेट होता है। पार्टी छोटी हो या बड़ी हर किसी में आप ब्लैक कलर की ड्रेस पहन सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ब्लैक रंग पर माहौल और एनर्जी का बहुत असर पड़ता है। क्योंकि ये तेजी से उसे सोखता है और आप को प्रभावित करता है। लेकिन आपको हर वक्त काले कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। क्योंकि अगर आप नीगेटिव माहौल में रहती हैं तो आपकी मानसिक स्थिति भी नकारात्मक हो जाएगी। लेकिन अगर आप इसे पॉजिटिव माहौल में पहनती हैं तो आप पर तेजी से सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा।

गुलाबी रंग - Pink Color

ऐसा कहा जाता है कि गुलाबी रंग अधिकतर लड़कियों का फेवरेट रंग होता है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हम सब की अपनी-अपनी अलग पसंद होती है। बता दें कि गुलाबी रंग प्यार और रिश्ते में तालमेल का प्रतीक है। तो अगर आपको लगे कि आपको कहीं प्यार की जरूरत है या तालमेल की जरूरत है तो आपको गुलाबी रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi