क्या आपने ट्राई किये हैं कुर्तियों के ये लेटेस्ट ट्रेंड - Latest Kurti Design In Hindi

कुर्ती का फैशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। आप इसे ऑफिस से लेकर छोटी-बड़ी हर पार्टी में पहन सकती है। अलग-अलग डिजाइन और अलग-अलग कपड़ों में मिलने वाली कुर्ती सभी को काफी पसंद होती है साथ ही ये काफी कंफर्टेबल भी होती है। लेकिन समय के साथ-साथ कुर्ती का ट्रेंड भी चेंज होता जा रहा है। बाजारों में अब आपको अलग-अलग तरह की कुर्ती के डिजाइन मिलेंगे जोकि आपको बेहद पसंद भी आएंगे। आज हम आपको बताने वाले हैं Latest Kurti Design in Hindi के बारे में। इन कुर्तियों को देखकर आपको समझ में आ जाएगा कि आपको कैसी और किस तरह की कुर्ती खरीदनी चाहिए। तो चलिए देखते हैं कुर्तियों की बेहतरीन डिजाइन्स

Latest-Kurti-Designs-in-Hindi



हाई-लो कुर्ती - High Low Kurti


हाइ-लो कुर्ती का फैशन इस समय जोरो- शोरों से चल रहा है। न सिर्फ कुर्ती बल्कि ये फैशन टॉप (Top For women) में भी देखा जा रहा है। इस कुर्ती में आगे की तरफ से कुर्ती की लंबाई छोटी होती है और पीछे की तरफ कुर्ती की लंबाई ज्यादा होती है। ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है और ये पहनने पर भी काफी अच्छी लगती है। तो आप भी इस तरह की कुर्ती एक बार जरूर ट्राई कीजिये। आपको ये बाजार और ऑनलाइन जाकर आसानी से मिल जाएगी।

फ्रंट स्लिट कुर्ती - Front Slit Kurti


अगर आप थोड़ी डिफरेंट स्टाइल की कुर्ती ढूंढ रही हैं तो आपको फ्रंट स्लिट कुर्ती (Front Slit Kurti)  जरूर ट्राई करना चाहिए। आप इस तरह की कुर्ती ऑफिस से लेकर पार्टी तक में पहन सकती हैं।ये हर तरह से आप पर अच्छी लगेगी। इस तरह की कुर्ती में सामने स्लिट होता है जिससे कि कुर्ती का लुक काफी अच्छा आता है। आप इस तरह की कुर्ती को जीन्स और लेगिंग दोनों पर पहन सकती है। ये दोनों के साथ अच्छी लगती है।

स्ट्रेट फिट कुर्ती - Straight Fit Kurti


अगर आप एक वर्किंग वुमेन हैं तो आपके पास ये स्ट्रेट फिट कुर्ती जरूर होनी चाहिए। क्योंकि इस तरह की कुर्ती आपको प्रोफेशनल लुक देने में मदद करती है। साथ ही ये बेहद ही खूबसूरत भी लगती है। अगर आप चाहती हैं कि आपका फिगर भी अच्छा दिखे तो आप इस तरह की कुर्ती जरूर पहनें क्योंकि इसको पहनने के बाद आप पतली और लंबी नजर आएंगी।


जैकेट के साथ कुर्ती - Kurti With Jacket


आज कल कुर्ती हो या लहंगा, हर किसी में ऊपर से जैकेट पहनने का ट्रेंड चल रहा है जोकि पहनने पर काफी अच्छा दिखता है। इस तरह की कुर्ती में आपको जैकेट कुर्ती के साथ अटैच मिलती है। लेकिन अगर आपके पास कोई पुरानी कुर्ती है जिसपर आप जैकेट पहनना चाह रही हैं तो आप उसे ऊपर से भी पहन सकती हैं। इसके लिए आप बाजार से अलग जैकेट या फिर अपने पसंद की जैकेट बनवा सकती हैं। ये दोनों तरह से आप पर अच्छा लगेगा।


असिमेट्रिक कुर्ती -Asymmetric Kurti


असिमेट्रिक कुर्ती भी काफी पसंद की जा रही है। ये दिखने में तो ए लाइन कुर्ती की तरह ही है लेकिन इस कुर्ती का हेमलाइन लुक थोड़ा डिफरेंट होता है। इसकी लेंथ हर तरफ से अलग होती है जोकि पहनने पर काफी अच्छी लगती है। आप इस तरह की कुर्ती को ऑफिस और पार्टी दोनों जगहों पर पहन सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi