जानिए पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए कुछ घरेलू नुस्खे - Foods To Improve Digestion

पेट आपके शरीर का काफी महात्वपूर्ण हिस्सा होता है। अगर पेट सही न हो तो इसका असर आपके दिमाग पर पड़ता है। जिससे आप बेहतर तरीके से काम नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर आप डाइजेशन को सुधारने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं तो आप गलत कर रहे हैं। दरअसल ये आपकी हेल्थ पर खराब असर डाल रहा है। डाइजेशन को सुधारने के लिए आप अपने कीचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनको खाकर आप अपना डाइजेशन सुधार सकते हैं

Health-Benefits-of-Jaggery



गुड

स्वाद में मीठा लगने वाला गुड भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आज भी बहुत से लोग चीनी की जगह गुड का इस्तेमाल करते हैंगुड के बहुत सारे फयादेहैं जो  आपकी बहुत सारी बीमारियों को खत्म करने का काम करता है। इसके साथ ही ये पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाने का काम करता है। इससे आपको ब्लोटिंग, गैस, अपच आदि की समस्या नहीं होगी। आप गुड का सेवन कभी भी कर सकते हैं। आप इसे खाना खाने के बाद, खाने से पहले कभी भी इसका सेवन कर सकते हैं।

सौंफ


खाना खाने के बाद सौंफ खाना पेट के लिए काफी सही रहता है। दरअसल सौंफ में एंटीस्पास्मोडिक एजेंट पाया जाता है जो मसल्स को आराम पहुंचाता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को सही करता है। सौंफ खाने से पेट में दर्द, गैस आदि की समस्या नहीं होती है। आप खाना खान के बाद इसका सेवन कर सकते हैं। 


चीया सीड्स


चीया सीड्स में फाइबर की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है जो कि पेट के लिए अच्छा होता है। ये हेल्दी बैक्टिरिया को बनने में मदद करते हैं और इससे डाइजेशन में सुधार आता है। आप सुबह खाली पेट चीया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पेट स्वस्थ रहेगा। 


अदरक


शायद ही आपको इस बारे में पता हो कि अदरक भी पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे थकान भी दूर होती है और पेट संबंधित बीमारियां भी खत्म होती हैं। आप अदरक का रस निकालकर इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं को अदरक के रस का सेवन करने से बचना चाहिए। ये उनके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। 


दही

अगर दही का सेवन आप सिर्फ स्वाद के लिए करते हैं तो आज से आप उसे बेहतर स्वास्थ के लिए भी खाना शुरू कर दीजिये। दरअसल दही अच्छे बैक्टिरिया को जन्म देता है जिससे आपका पेट स्वस्थ रहता है। आप खाना खाने के साथ या बाद में इसका सेवन कर सकते हैं। आप सुबह खाली पेट भी दही का सेवन कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi