कार्डियो एक्सरसाइज क्या है, करने का तरीका क्या है और इसके लाभ क्या है? - Benefits Of Cardio Exercise

कार्डियो एक्सरसाइज क्या है
कार्डियो एक्सरसाइज यानी वो एक्सरसाइज जिसे करने से दिल की गति बढ़ जाती है और कैलोरी और फैट भी जलता है। इस तरह की एक्सरसाइज से पूरे शरीर में खून का संचार अच्छे से होता है। खून का संचार अच्छे से होने से दिल मजबूत बना रहता है। कार्डियो से दिल के काम करने की क्षमता भी बढ़ जाती हैडॉक्टर के अनुसार कम से आधा घंटा सभी को व्यायाम या एक्सरसाइज करनी चाहिए।

आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही असरदार वर्कआउट्स के बारे में -
5 कार्डियो एक्सरसाइज
जंपिंग जैक 
सीधे खड़े हो जाए। अपने हाथो को अपने शरीर से लगाए रखे। पैर भी आपस में जुड़े हुए हो। अब कूदे और पैरो को अलग अलग साइड पर ले जाए और हाथो को साइड में घुमाते हुए अपने सिर के ऊपर तक ले जाए। अब वापिस कूदे और हाथो को फिर से घुमाते हुए पहली वाली पोजीशन पर ले आए। पैर भी पहली वाले पोजीशन पर आ जाने चाहिए।
जितना आपसे आसानी से हो जाए उतना तेज करे। शुरू में एक राउंड में 30 बार ऐसा करे और फिर दूसरा राउंड करे और उसमे भी 30 बार करे। पहली बार में ही 50 तक न चले जाए।
स्पॉट जॉग्स
इसमें आपको अपने पैरो को एक एक करके घुटने से मोडकर ऊपर करना है, ऐसा करने समय अपने हाथो को भी चलाए। आप इसे एक जगह पर खड़े होकर जॉगिंग की तरह भी कर सकते है। आप इसे आराम से या तेज दोनों तरह कर सकते है।
क्रॉस जैक
सीधे खड़े हो जाए, हाथ भी शरीर से जुड़े हो और पैर भी आपस में जुड़े। अब कूदे और पैरो को क्रॉस करे, यानी लेफ्ट वाला राईट में जाएगा पीछे की तरफ और राईट वाला लेफ्ट में जाएगा आगे की तरह। अगली बार लेफ्ट वाला जाएगा राईट में लेकिन आगे की तरफ और राईट वाला लेफ्ट में जाएगा पीछे की तरफ। इसी तरह हाथ भी आपस में क्रॉस होंगे। राईट वाला लेफ्ट की तरह और लेफ्ट वाला राईट की तरह। एक बार लेफ्ट ऊपर होगा और एक बार राईट ऊपर होगा। ध्यान रहे हाथो को अपने सामने क्रिस क्रोस करे। ऊपर उछालते वक्त साँस लेना और नीचे आते वक्त साँस छोड़ना है। शुरू में एक राउंड में 30 बार या इससे कम ही करे।
स्किपिंग
इसके लिए स्किपिंग रोप का इस्तेमाल करे। रस्सी को आगे से उपर की तरफ से नीचे ले और उसके ऊपर से कूदे। जब रस्सी पैरो की तरफ आए तब कूदे। आपकी कलाई को घुमाते हुए रस्सी घुमानी है। एक बार में 20 से 30 बार कूदे।
स्केटर स्क्वाड
अपने लेफ्ट वाले पैर को जमीन पर अच्छे से जमाए और राईट वाले पैर को पीछे ले जाए। अब लेफ्ट वाले पैर को थोडा झुकाए और फिर वापिस अपनी सीधे हो जाए। ऐसा बार बार करे। जब आप लेफ्ट वाला पैर झुकाए तब आपका आपका सीधा हाथ कोहनियों से मुडकर आगे की तरफ जाना चाहिए और लेफ्ट वाला हाथ पीछे। 15 बार लेफ्ट पैर को झुकाते हुए करे और फिर 15 बार राईट वाले पैर को झुकाए और लेफ्ट वाला पीछे ले जाए। इस बार लेफ्ट वाला हाथ आगे जाएगा और राईट पीछे जाएगा।
कार्डियो एक्सरसाइज के लाभ

  • आपका दिल मजबूत होता है 
  • वजन कम होता है और शेप अच्छा हो जाता है।
  • ब्लड रोटेशन सही हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi