पावर योगा क्या है, कैसे करे और इसके लाभ क्या है?

पावर योग क्या है?
सूर्य नमस्कार में 12 मुद्राएं होती है। इन सभी को कुछ खास आसनों के साथ जोडकर एक आसान बनाया गया है जिसे पावर योग कहते है। कुछ इसे जिम योग के नाम से जानते है। आइए जाने पावर योग क्या है कैसे और क्यों करते है और फायदे.
Power-Yoga-Benefits

पावर योगा के लाभ 
  • पावर योग करने से स्ट्रेस कम होता है। 
  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर से टोक्सिन पसीने के जरिए निकल जाते है। 
  • इस योग से ब्लड रोटेशन बढ़ता है और इस वजह से इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रोंग हो जाता है। 
  • इस योग से शरीर टोनअप हो जाता है यानी शरीर का आकार अच्छा हो जाता है।
  • इसको करने से व्यक्ति का स्टैमिना बढ़ता है।
  • इसे करने से शरीर लचीला हो जाता है।
  • शरीर में ताकत बढ़ जाती है।
पावर योग के आसन 
  • नौकासन 
मैट बिछाए और उस पर पैर आगे की तरह करके बैठ जाए। हाथो को अपने आगे सीधे लाए और अपने पैरो को ऊपर की और उठाए और थोडा सा पीछे झुके, ध्यान रहे आपका संतुलन नही बिगड़ना चाहिए।  आपका आकार एक नाव की तरह हो जाना चाहिए। इस पोजीशन में कम से कम 10 सेकंड और ज्यादा से ज्यादा 60 सेकंड्स रूके और फिर पहले वाली पोजीशन में आ जाए। 
अधोमुख श्वान आसन
पहले मैट बिछाए। अब इसमें आप पेट के बल लेट जाए। अब अपने हाथो को आगे करे और कमर वाले हिस्से को ऊपर उठाए और 90 डिग्री का शेप बना ले। अब अपने आपको पीछे की तरह धीरे धीरे खींचे। 2 मिनट इस पोजी शन पर रहने के बाद वापिस अपनी पहली वाली पोजीशन पर आ जाए।
उष्ट्रासन 
मैट बिछाए। अब इसमें घुटने के बल बैठ जाए। अब अपने पैरो के बीच थोडा अन्दर करे और पंजे खड़े कर ले। अब एक हाथ को आगे से गोल घुमाते हुए पीछे ले जाए और अपनी एडी को पकड ले। इसी तरह दूसरा हाथ आगे से गोल ले जाए और पीछे एडी को पकड़े। 30 सेकंड इस पोजीशन में रखे और फिर धीरे धीरे वापिस सीधे हो जाए।
उत्कटासन 
मैट बिछाए और इस पर सीधे खड़े हो जाए। अब पंजो के बल कुछ सेकंड्स खड़े हो और वापिस अपनी पोजीशन पर आए और अपने हाथो को आगे की तरह सीधा रखे और घुटनों को मोड़ते हुए नीचे झुके। आपकी पोजीशन कुर्सी जैसी हो जानी चाहिए। इस पोजीशन पर 30 सेकंड रहे और फिर वापिस अपनी पहले वाली पोजीशन पर आ जाए।
शलभासन 
मैट बिछाए और पेट के बल लेटे। अब अपने हाथो को अपनी जांघो के नीचे दबा ले और ठोड़ी को जमीन पर टिका दे। अब राईट वाल पैर उठाए। घुटना सीधा होना चाहिए। 20 सेकंड इस पोजीशन पर रखे और फिर पैर नीचे ले आए। अब लेफ्ट वाला भी बिना घुटना मोड़े। ऐसे ही ऊपर उठाए और नीचे लाए। 
चतुरंग दंडासन 
मैट बिछाए और पेट के बल लेटे। अब अपने हाथो को अपने कंधे से थोडा नीचे जमीन पर टिका ले। अब अपने पैरो को उंगलियों पर टिका ले। अब कोहनियों से ऊपर वाले हिस्से पर जोर रखे और शरीर के बाकी हिस्से को ऊपर उठाए। कुछ सेकंड्स ऐसे रहे और फिर अपनी पहली वाली पोजीशन पर आ जाए।
अर्ध चंद्रासन 
मैट बिछाए और उस पर खड़े हो जाए। अब अपने दोनों पैरो के बीच अंतर करे। जितना आप कर सकते है उतना करे। अब राईट वाला पाँव सीधे की तरफ करे और लेफ्ट वाला पांव का घुटना मोडकर जमीन पर ले आए। अब अपने दोनों हाथो को ऊपर उठाए और पीछे की तरफ झुके। ज्यादा जोर से न करे, धीरे धीरे करे।

पावर योग के इन आसन को अपनाए और स्वस्थ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree