जाने क्या है अंजीर के फायदे और नुकसान - Health Benefits of Fig

अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो ताकत देने के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी है लेकिन बाकी चीजो की तरह इसकी अति भी शरीर को नुक्सान करती है। आइये जानते है क्या है अंजीर से होने वाले फायदे और नुक्सान
Health-Benefits-of-Fig

अंजीर के फायदे 
  • अंजीर नियमित रूप से खाया जाए पाचन तंत्र मजबूत होता है। आप अंजीर को रात को भिगो दे और अगले दिन इसे खा ले। आपको बहुत फायदा होगा। आप चाहे तो इसे शहद के साथ मिलाकर खा सकते है। इसमें फाइबर प्रचूर मात्रा में होता है जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। 
  • दिल से सम्बंधित बीमारियाँ ट्राइग्लिसराइड के बढ़ जाने से होती है। अंजीर में इसे कम करने का गुण होता है। इसके कम होने की वजह से दिल सही काम करता रहता है। अंजीर में एंटीऑ क्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स नही बनने देता जिससे दिल स्वस्थ रहता है। 
  • अंजीर खाए। इसमें फाइबर होता है जिसके सेवन से भूख कम लगती है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ जाता है। इस वजह से वजन कम होने लगता है। 
  • इसमें मौजूद फाइबर, ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड कोलेस्ट्रोल बढने नही देता। 
  • जो एनिमिक है यानी जिसमे आयरन की कमी है उन्हें अंजीर खाना चाहिए। इसे नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ जाता है। 
  • अंजीर या इसके पत्ते दोनों का सेवन करने से ब्लड शुगर कण्ट्रोल में रहता है।
  • जो नियमित रूप से अंजीर खाते है उनको स्तन कैंसर या पेट के कैंसर का खतरा कम रहता है। 
  • इसके बीज में म्यूसिन होता है जो पेट में से सभी टोक्सिन और गंदगी को बाहर निकाल देता है। 
  • इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इससे हड्डियाँ मजबूत होती है। जो अंजीर खाते है उनके अन्दर कैल्शियम कम नही होता है और उनकी हड्डियों के टूटने का खतरा कम होता है। 
  • अगर अंजीर में शहद और मेथी दाना पाउडर डालकर खाया जाए तो अस्थमा ठीक हो जाता है। 
  •  अंजीर में मौजूद पोटैशियम, ओमेगा ३ और ६ फैटी एसिड और फाइबर हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में मदद करता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स समाप्त कर देता है और वो कई बीमारियों से बच जाते है। 
  • इसमें आयरन, जिंक, कैल्शियम और पोटैशियम सेवन से यौन शक्ति बढ़ जाती है। इससे प्रजनन क्षमता भी बढ़ जाती है। 
  • कुछ लोगो का मानना है अंजीर खाने से बांझपन भी ठीक हो जाता है।
  • इसे नियमित खाने से मौसम के चलते होने वाली गले की खराश नही होती है और अगर खराश हो गई है तो अंजीर खाने से फायदा होगा। इसे खाने से टॉन्सिल्स ठीक हो जाते है।
  • इसके सेवन से इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रोंग हो जाता है और बीमारी से बचे रहते है। 
  • जिनका भागदौड़ का काम है उन्हें अंजीर खाना चाहिए। अंजीर से शरीर को ताकत मिलती है। कमजोर लोगो को अंजीर रोज में खाना चाहिए। 
अंजीर खाने से होने वाले नुकसान 
  • अंजीर ज्यादा खाने से नुक्सान हो सकता है। इसकी तासीर गरम होती है इसलिए ज्यादा खाने से नाक से ख़ून आने की सम्भावना होती है। 
  • पेट में दर्द हो सकता है।
  • इसे ज्यादा खाने से दस्त हो सकते है।
  • अधिक सेवन से दांत ख़राब हो सकते है
  • ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है।
  • शुगर के मरीज और किसी एलर्जी के मरीज इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले। 


Comments

  1. Bahut achha article lika h aapne muje bahut pasnd aaya hai isliye mene aapki website ko subscribe bi kar liya hai.
    blood pressure ko turant control kaise kare

    ReplyDelete
  2. Figs are known in English as fig. And most of the time, it is eaten with the fruit. In addition, figs are used in home remedies. It contains vitamins, minerals, and antioxidants that help people to get good health. Benefits Of Anjeer| Anjeer Ke Fayde|





    ReplyDelete
  3. अंजीर के फायदे, उपयोग और नुकसान जरूर जाने| Anjeer ke Fayde। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अंजीर खाने के फायदे (Anjeer ke Fayde) और सेवन करने का सही तरीका अंजीर एक प्रकार का फल है अंजीर का सेबन कई रोगो के घरेलू इलाज में भी होता है। अंजीर स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है इसके पके हुए फल ही लोग खाते हैं अंजीर के फल को धुप में सुखकर ड्राई फ्रूट के रूप में इस्तेमाल करते हैं बाजार में मिलने अरे बच्चों की पसंदीदा चीजों में भी अंजीर होता है इसमें विटामिंस मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होते हैं जो कि लोगों को बीमारियों से दूर रखने और अच्छी सेहत पाने में मदद करते हैं। अंजीर फ्रूट कैसे खाएं ? अगर आपके मन में यह सवाल हैं तो जवाब है इसका ताजा फल पाया जाता है इसे सुखाकर भी खाते हैं सूख जाने के बाद इस का स्वाद अच्छा हो जाता है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi