ये लक्षण बताते हैं कि आप जल्द ही मां बनने वाली हैं - Pregnancy Signs In Hindi
जब भी कोई महिला मां बनती है तो उसकी खुशी दोगुनी बढ़ जाती है। क्योंकि अब उसके साथ एक और नई
जिंदगी जुड़ने वाली है। ये लम्हा सभी औरतों के लिए बेहद ही खास होता है। लेकिन अधिकतर महिलाएं ऐसी
हैं खासकर जो पहली बार मां बनने वाली हैं उन्हें समझ ही नहीं आता कि वो कैसे पता करें कि वो प्रेगनेंट हैं
या नहीं? अधिकतर महिलाएं शर्म के कारण इसपर दूसरों से बात नहीं कर पाती हैं वो वहीं कुछ महिलाएं
अपने शरीर में हो रहे बदलाव को समझ ही नहीं पाती हैं। आपकी इन दिक्कतों को देखते हुए हम आज
आपको वो सारे तरीके बताने जा रहे हैं जिनको पढ़कर आप आसानी से पता लगा सकेंगी कि आप प्रेगनेंट
है या नहीं । खास बात तो ये है कि खुद की प्रेगनेंसी के बारे में पता करने के लिए आपको किसी और की
भी जरूरत नहीं पड़ने वाली है। तो चलिए जानते हैं Pregnancy Signs In Hindi इन साइंस को जानने
के बाद आपकी खुशी दोगुनी होने वाली है। तो क्या आप तैयार हैं?
अधिकतर महिलाएं अपनी प्रेगनेंसी को पीरियड्स से जोड़ती है। मतलब कि अगर उनका पीरियड (Perio
ds) मिस हो गया तो इसका मतलब कि वो प्रग्नेंट हैं जबकि ये पूरी तरह से प्रेगनेंसी जांचने का सही तरीका
नहीं है। क्योंकि कई बार किसी तरह की बीमारी के कारण भी पीरियड मिस या फिर लेट हो सकता है।
तो इस बात पर आप अपनी प्रेगनेंसी को कंफर्म नहीं कर सकती जबतक कि आप उसे अच्छी तरह से
जांच न लें।
प्रेगनेंसी के लक्षण कब दिखने लगते हैं-
प्रेगनेंसी के लक्षण के बारे में जानने से पहले हमारा ये जानना ज्यादा जरूरी है कि गर्भधारण (Pregnancy)
के कितने दिन बाद से इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर आपके मन में भी यहीं सवाल है तो आपको
बता दें कि इसके लक्षण गर्भधारण के एक दिन बाद से भी और एक दो-महीने बाद भी दिख सकते हैं। जी
हां, इसके लक्षण दिखने का कोई खास समय नहीं है। ये हर महिलाओं में अलग-अलग होता है जैसे किसी
को गर्भधारण के तुरंत बाद से उल्टियां होनी शुरू हो जाती हैं तो किसी को प्रेगनेंसी के 1-2 महीनों बाद से
होती है।
कैसे पता करें कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं-
पेट में दर्द होना या फूलना
गर्भधारण के बाद से ही पेट में हल्का-हल्का दर्द होने लगता है और गैस बनने लगती है। इसके साथ-साथ पेट
फूलने जैसी समस्याएं भी होने लगती है। दरअसल ये फूलापन तब आता है जब गर्भाधरण के वक्त हॉर्मोन चेंज
होने लगते हैं। बता दें कि प्रेगनेंसी के शुरुआती दौर में शरीर में प्रोजेल्टेरॉन की मात्रा उत्पन्न करता है और वह
शरीर की मांसपेशियों को शिथिल कर देता है। इसी वजह से पाचन क्रिया की गति धीमी होने लगती है और
पेट फूलने जैसी समस्या हो जाती है।
उल्टी आना
आपने अधिकतर गर्भवती महिलाओं को उल्टी (Vomiting) करते देखा होगा। अगर आपको एक से दो बार
उल्टी आए तो इसका ये मतलब नहीं कि आप गर्भवती हैं। लेकिन अगर लगातार बिना किसी बीमारी के आपको
उल्टी आ रही है तो फिर ये आपके प्रेगनेंट होने का भी संकेत हो सकता है।
बात-बात मूड बदलना
पीरियड्स और गर्भधारण के दौरान महिलाओं का मूड बदलता रहता है। जैसे कि कभी उनका मीछा खाने का
मन करता है तो कभी खट्टा, कभी आपको हसंने का मन करता है तो कभी रोने का। तो अगर बिना पीरियड्स
के आपका मूड ऐसे स्विंग हो रहा है तो आप जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि ये कोई गर्भवती होने का कोई
ठोस कारण नहीं हो सकता है। तो बेहतर होगा कि आप एक बार इसकी जांच जरूर कर लें।
पीरियड्स मिस होना
इसके बारे में हमने आपको ऊपर ही बताया कि अगर आपके पीरियड्स एक दो महीने तक नहीं आए हैं तो
आप गर्भवती हो सकती हैं। तो आप इसका एक बार जांच जरूर करा लें।
थकान और कमजोरी महसूस करना
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं जरा सा काम करके भी काफी ज्यादा थक जाती हैं। तो अगर आपको भी ऐसा
महसूस हो रहा है कि आप जरा काम करके ही थक जा रही हैं। या फिर आपको ज्यादा कमजोरी महसूस
होने लगी है तो हो सकता है कि आप जल्द ही मां बनने वाली हैं।
बार-बार टॉयलेट जाना
अगर आपको लग रहा है कि आपको रोज की तुलना में ज्यादा बार टॉयलेट आ रही है तो इसका मतलब है
कि आप प्रेगनेंट हैं। दरअसल ये दिक्कत महिलाओं को प्रेगनेंसी के छठे हफ्ते से ही होने लगती है। ये समस्या
कभी-कभी ज्यादा भी बढ़ जाती है। बता दें कि गर्भावस्था के दौरान शरीर में बन रहे हार्मोंस में काफी बदलाव
होता है जिसकी वजह से किडनी में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और आपका बार-बार पेशाब आने लगती है।
व्हाइट डिस्चार्ज
वैसे तो व्हाइट डिस्चार्ज होना साधारण सी बात है लेकिन अगर आपकी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या ज्यादा बढ़
गई है तो ये प्रेगनेंसी का साइन हो सकता है। बता दें कि व्हाइट डिस्चार्ज हार्मोनल बदलाव के कारण होता है।
स्तन में भारीपन महसूस करना या स्तन में दर्द होना
अगर आपको लग रहा है कि आपका स्तन भारी हो रहा है या फिर आपको स्तन में हल्का-हल्का दर्द हो रहा
है तो ये प्रगनेंट होने का कारण हो सकता है। दरअसल जिस तरह से पीरियड के वक्त स्तन में संवेदनशील
महसूस होता है ठीक उसी तरह प्रेगनेंसी के दौरान भी महिलाओं को स्तन में ये बदलाव लगते हैं। अगर
आपको अपने स्तनों में नीली नसें दिखाई पड़ रही हैं और निप्पल गहरे काले रंग के नजर आ रहे हैं तो
आप प्रेगनेंट हो सकती हैं।
सिर दर्द होना
हालांकि सिर दर्द होना तो आम बात है लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान अधिकतर महिलाओं को सिर दर्द की समस्या
रहती है। तो अगर आपको लगातार सिर में दर्द बना हुआ है तो ये भी आपके प्रेगनेंट होने का कारण हो सकता
है।
Comments
Post a Comment