ऐसे मनाएं जन्माष्टमी को स्पेशल - How To Celebrate Janmashtami

24 अगस्त 2019 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को  भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को काफी हर्षोल्लास  के साथ मनाया जाता है। अगर आप भी श्रीकृष्ण की परमभक्त हैं तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि हम आपको यहां बता रहे हैं कि आप कैसे जन्माष्टी का त्यौहार मना सकती हैं। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि कैसे आप करें श्रीकृष्ण की पूजा।
How-To-Celebrate-Krishna-Janmashtami


क्यों मनाते हैं जन्माष्टमी

गीता में लिखा है कि कंस का वध करने के लिए भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण का अवतार लिया था। जिस दिन श्रीकृष्ण ने जन्म लिया उसी दिन से जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाने लगा। बता दें कि श्रीकृष्ण वासुदेव और देवकी के पुत्र के रूप में जन्म लिया था। भाद्र माह की अष्टमी पर मध्यरात्रि में कृष्ण ने जन्म लिया था। लेकिन वासुदेव के भय के कारण कृष्ण को वृंदावन में यशोदा के घर पर छोड़ दिया था। तभी से ही मथुरा और वृंदावन दोनों को ही श्रीकृष्ण का घर माना जाता है। 

कैसे मनाते हैं जन्माष्टमी

जन्माष्टमी के दिन लोग अपने घरों को फूल और गुब्बारों से सजाते हैं। रात में 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म कराया जाता है। जन्म कराने के लिए लोग खीरे में श्रीकृष्ण को रखते हैं और फिर उन्हें चंण्रामृत से नहलाते हैं। फिर सभी को प्रसाद बाटा जाता है।


जन्माष्टमी व्रत की विधि-

भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए लोग वृत रखते हैं। इस व्रत में सिर्फ फलाहार ही किया जाता है। आप इसमे दूध से बनी चीजें खा सकती हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो श्रीकृष्ण के जन्म होने तक निर्जला व्रत रखते हैं। जन्म कराने के बाद ही वो प्रसाद का सेवन करते हैं।

भगवान का जन्म कराने की तैयारी सुबह से ही शुरू हो जाती है। भगवान के लिए लोग नए-नए वस्त्र बनाते हैं और उन्हें पहनाते हैं। साथ ही खुद भी नए और साफ कपड़े पहनते हैं।

जन्म होने से पहले आप भजन -किर्तन भी कर सकती हैं। कहा जाता है कि भगवान भजन कीर्तन से बेहद ही खुश होते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi