चाहिए दीपिका जैसी खूबसूरती और बॉडी तो अपनाइए ये टिप्स - Deepika Padukone Workout Routine in Hindi

फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली दीपिका पादुकोण (deepika padukone)
आज टॉप हिरोइनों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। दीपिका की एक्टिंग की तो दुनिया दिवानी है ही
साथ ही उनकी परफेक्ट बॉडी औोर खूबसूरती भी सेंटर ऑफ ऐटरेक्शन बनी हुई है। हर लड़की दीपिका
की तरह सुंदर दिखने की चाहत रखती है। लेकिन अगर आप भी दीपिका जैसी खूबसूरती और बॉडी पाने
की सोच रही हैं तो सिर्फ आपके सोचने से कुछ नहीं होने वाला है। क्योंकि इसके लिए आपको काफी मेहनत
करनी पड़ेगी तब जाकर आप हूबहू दीपिका की तरह बन पाएंगी। आपकी इसी चाहत को देखते हुए हम
आपको बताने वाले हैं दीपिका के डेली रूटीन  के बारे में जिनको अपनाकर आप भी दीपिका की तरह सुंदर
और फिट दिख सकती हैं।
Deepika-Padukone-Diet-Plan-in-Hindi


दीपिका का ब्रेकफास्ट- Breakfast

दीपिका अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करती हैं। इसके बाद  वो अपने ब्रेकफास्ट में लो मिल्क
फैट और सूजी यानी की रवा से बनी चीजें जैसे कि उपमा, इडली और 2 अंडे खाना पसंद करती हैं। ये उनको
फिट रखने का काम करता है। साथ ही अंडा खाने से शरीर को पोषण भी मिलता है।
दीपिका का लंच-Lunch

ब्रेकफास्ट के बाद बारी आती है लंच की। अपना लंच दीपिका (deepika diet plan in hindi) काफी हल्का रखती हैं
जैसे
कि रोटी, सब्जी और ग्रिल्ड फिश आदि। ये उनका पेट भी भरता है और उन्हें फिट रखने में मदद भी करता है।
दीपिका का डीनर-Dinner

दीपिका डीनर भी बाहर करना पसंद नहीं करती । वो घर पर ही रोटी, ताजी हरी सब्जी और सलाद खाना पसंद
करती हैं। इसके साथ ही वो डेसर्ट और नारियल पानी लेना नहीं भूलती।

एक्सरसाइज-Exercise

दीपिका की तरह फिट( deepika padukone figure)  रहना है तो आपको उनकी तरह एक्सरसाइज भी करना
ही पड़ेगा। दीपिका सुबह स्ट्रेचिंग करती हैं और सूर्य नमस्कार करती हैं। साथ ही वो अपने दिमाग को शांत और
एक्टिव रखने के लिए मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग भी करती हैं। इसे करने से उन्हें स्ट्रेस और डीप्रेशन जैसी परेशानियां
नहीं घेंरती।

आप खुद को फिट रखने के लिए नीचे बताईं गई चीजों को भी अपना सकती हैं-
डांसिंग- Dancing
अगर आप खुद को फिट रखना चाहती हैं तो आप रोज डांस के लिए  कुछ वक्त जरूर निकालें। रोजाना करीब
45 मिनट तक डांस करने से आपकी तोंद नहीं निकलती साथ ही आपका वजन भी घटता है। डांस आपको फिट
रखने में मदद करता है।

स्वीमिंग- Swimming

अगर आप अपना वजन  कम करना चाहती हैं तो आपको रोजाना स्वीमिंग जरूर करना चाहिए। स्वीमिंग
आपके बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करने का काम करता है। साथ ही इसे करने से आपका पेट भी बाहर नहीं
निकलता।

जॉगिंग- Jogging

जॉगिंग में इंसान धीमी गति में लगातार दौड़ता रहता है। धीरे दौड़ने से तनाव नहीं होता जबकि अगर आप तेज
दौड़ते हैं तो आपको तनाव भी हो सकता है। खुद को फिट रखने के लिए आपको करीब 30 से 45 मिनट तक
जॉगिंग जरूर करना चाहिए। ये आपकी बॉडी को सुधारने में मदद करता है।

दीपिका ब्यूटी टिप्स - Deepika Beauty Tips in Hindi

बता दें कि दीपिका दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं जिससे उनका चेहरा ग्लो करता है। साथ ही वो रात

में सोने से पहले अपने मेकअप को रिमूव करना कभी नहीं भूलतीं।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi