पहनिए इन डिजाइन की वरमाला और बनाइये अपनी शादी का हर लम्हा खास (Designer Vermala in Hindi)
भारतीय संस्कृति में शादी की हर एक रस्मों का अलग-अलग महत्व होता है। हर रस्में बहुत खास होती हैं
फिर बात चाहे हल्दी, मेहंदी, वरमाला या फिर सात फेरों की क्यों न हो। इन सभी रस्मों को पार करने के
बाद ही आप की शादी संपन्न होती है। लेकिन अधिकतर लोग इन रस्मों के पीछे के महत्व को जाने बिना
ही उसे निभा लेते हैं जोकि नहीं करना चाहिए। हमें पता होना चाहिए कि जो हम कर रहे हैं उसके पीछे
की असली वजह क्या है। आज हम आपको बताएंगे वरमाला की रस्म के पीछे का महत्व और साथ ही
जानेंगे वरमाला के नए-नए डिजाइनों (vermala designs) के बारे में। तो चलिए जानते हैं
designer vermala in hindi के बारे में।
वरमाला को जयमाला भी कहा जाता है। इस रस्म के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण बताए जाते हैं।
जैसे कि-
-वरमाला की एक वजह उसके सुंदर और सुगंधित फूल भी है जोकि शुभ और उत्सव का प्रतीक माना जाता है।
वरमाला पहनाने का मतलब है कि वर-वधु के जीवन में हमेशा खुशियां और संतुलन बना रहे। साथ ही इनका
जीवन फूलों की खुशबू की तरह महक उठे।
-विष्णु और लक्ष्मी से भी जुड़ा है वरमाला का कनेक्शन। दरअसल विष्णु पुराण के अनुसार जब लक्ष्मी
समुद्र मंथन से प्रकट हुईं थी तो उन्होंने भगवान विष्णु को माला पहनाकर ही अपने पति के रूप में स्वीकार
किया था। तो वरमाला की रस्म को उसी परंपरा का प्रतीक भी माना जाता है।
अब जानिए डिजाइनर वरमाला के बारे में-
आउटफिट से मैच करती हुई वरमाला - Outfit Match Varmala
आप अपनी वरमाला की रस्म को स्पेशल बनाने के लिए उन वरमाला (garland designs) को चुनें
जिसके फूलों का कलर आप दोनों के आउटफिट से मैच करता हो। जैसे कि अगर दूल्हा ने वाइट कलर
की शेरवानी पहनी है और दुल्हन ने गुलाबी कलर का लहंगा तो आप उस वरमाला का चुनाव करें जिसमें
सफेद और गुलाबी कलर के फूलों का इस्तेमाल किया गया हो।
रंग बिरंगी जयमाला - Colourful Varmala in Hindi
अगर आपको कलरफुल चीजें ज्यादा अच्छी लगती हैं तो आप रंग-बिरंगी जयमाला भी ले सकती हैं।
इसके लिए आप उस जयमाला को चुनें जिसमें कई अलग-अलग रंगों के फूलों का इस्तेमाल किया गया हो।
आप चाहें तो इस तरह की जयमाला को ऑर्डर देकर भी बनवा सकते हैं।
वेडिंग थीम के हिसाब से चुनें वरमाला - Wedding Theme Related Vermala
आप अपने वेडिंग थीम से मिलती हुई वरमाला भी ले सकते हैं। यदि आपके वेडिंग का डेकोरेशन लाल
और गोल्डन है तो लाल और ऑरेंज फूलों की माला बनवा सकते हैं।
गुलाब की वरमाला - Red Rose Flower Varmala
गुलाब का फूल सभी को पसंद होता है। अगर आप भी गुलाब के फूल के दिवाने हैं तो आप अपनी वरमाला
को गुलाब के फूल से बनवा सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो सिर्फ लाल रंग के गुलाब के फूल की वरमाला
बनवा सकते हैं।
वाइट एंड पिंक कलर वरमाला - White and Pink Colour Varmala
आप वाइट और पिंक कलर की वरमाला भी ट्राई कर सकते हैं। ये आपके शादी के लुक को और भी ज्यादा
चार चांद लगाने में आपकी मदद करेगा।

Comments
Post a Comment