अपने घर में ही लगा सकते हैं अनेक बीमारियों के लिए फायदेमंद गिलोय - Giloy Benefits in Hindi

पीलिया हो या तेज बुखार गिलोय के पत्ते और पाउडर से मिलेगा तुरंत आराम- Giloy in Benefits in Hindi


पान के पत्ते की तरह दिखने वाला गिलोय में बड़ी और छोटी बीमारियों को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं।
लेकिन अक्सर लोग इसके पेड़ को पहचानने में भूल कर देते हैं। बता दें कि गिलोय बेल के शेप में बढ़ती है
जिसकी पत्ती बिलकुल पान के पत्ते की तरह दिखती हैं। गिलोय की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस
पाया जाता है जोकि शरीर के लिए काफी फायदेमंद Giloy Benefits in Hindi माना जाता है। अगर आपको नहीं पता कि गिलोय को
किन बीमारियों से लड़ने के इस्तेमाल किया जाए तो आप हमारा ये आर्टिकल पढ़ें। क्योंकि हम यहां आपको
बताने जा रहे हैं उन बीमारियों के बारे में जिसमें आप गिलोय का पत्ता इस्तेमाल करके उससे निजात पा सकते
हैं।
Giloy-Benefits-in-Hindi



पीलिया

अगर आप पीलिया की समस्या से ग्रस्त हैं तो आप गिलोय आपको इससे निजात दिला सकता है।
आप पीलिया से लड़ने के लिए गिलोय का चूर्ण या फिर पत्तियों को उबालकर इस्तेमाल कर सकते
हैं। साथ ही आप गिलोय की पत्तियों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
अगर आप गिलोय के पत्ते का इस्तेमाल करेंगे तो जल्द ही आप पीलिया जैसी बीमारी से दूर हो
जाएंगे।

बुखार दूर भगाय गिलोय

अगर लंबे वक्त से बुखार आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो एक बार गिलोय के पत्तों का
इस्तेमाल जरूर करें। क्योंकि ये आपके प्लेटलेट्स को बढ़ाता है जिससे डेंगू और स्वाइन
फ्लू बुखार से राहत मिलती है। साथ ही ये आपको मलेरिया से भी बचाता है। इसके लिए
आप गिलोय के चूर्ण को शहद में मिलाकर सेवन करें। इसका रोजाना सेवन करने से
आपको जल्द ही आराम मिलने लगेगा।

गिलोय से मिटेगा कान का दर्द

अगर आपके कान में अक्सर दर्द बना रहता है तो आप एक बार गिलोय का इस्तेमाल
जरूर करें क्योंकि ये आपको कान के दर्द से निजात दिलाएगा। इसके लिए आपको
गिलोय के पत्तियों से रस निकाल कर हल्का गुनगुना करना है। अब इस रस की दो-तीन
बूंद अपने कान में डालें।

गिलोय के नुकसान - Side Effects of Giloy

किसी भी चीज को हमें तब तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जब तक हमें उसके साइड
इफेक्ट के बारे में अच्छे से पता न हो। हमने अभी तक आपको बताया गिलोय के फायदों
के बारे में अब जानिए गिलोय के क्या-क्या नुकसान है और कब नहीं करना चाहिए गिलोय का सेवन-

गर्भवस्था के दौरान न करें गिलोय का सेवन-
अगर आप प्रग्नेंट हैं तो आपको गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए। न ही स्तनपान
कराने वाली महिलाओं को गिलोय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह ब्लड शुगर को
प्रभावित करता है।  साथ ही इसके सेवन करने से सर्जरी का घाव भी जल्दी नहीं सुखता है।

डायबिटीज -Diabetes

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको गिलोय का सेवन करने से पहले डॉक्टर से
संपर्क जरूर करना चाहिए। क्योंकि ये आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है इसलिए जरूरी
है कि डॉक्टर से संपर्क करें।

गिलोय का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें

अगर आप गिलोय का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो
सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इसका कम इस्तेमाल करें लेकिन अगर आपको इसका
सेवन करने से किसी अन्य तरह की परेशानी होती है तो आपको तुरंत ही इसका सेवन करना
बंद कर देना चाहिए।

Comments

  1. Loved your writing style I am a guest blogger on various big blogs do check my blog on "benefits of giloy"

    ReplyDelete
  2. Very good information.. Thanks❤🌹 for share.. Giloy ke fayde in hindi

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi