मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

सर्दियों के मौसम में सब्जियों के साथ साथ कई टेस्टी चीजे बाजारों में आ जाती है। ऐसी ही चीजो में से एक है मूंगफ ली दाने। वैसे तो ये पूरा साल मिलते है लेकिन सर्दी के मौसम में इसे सेककर खाने का अपना ही मजा है। इसे लोग सस्ता बादाम भी कहते है क्योकि इसमें बादाम जैसे ही कई पोषक तत्व होते है। इसे अगर नियमित रूप से इसे खाया जाए तो बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी स्वस्थ रहेंगे। मूंगफली दाने पूरे साल आसानी से बाज़ार में उपलब्ध होता है इसलिए आप इस सेहत से भरपूर चीज का मजा सालभर आसानी से उठा सकते है। 
Health-Benefits-of-Peanuts

मूंगफली खाने के 20 फायदे
  1. मूंगफली के दाने रोज खाए जाए तो कब्ज नही होती है और पेट की परेशानियाँ नही होती है। 
  2. इसे खाने से पाचनतंत्र में सुधार होता है। ये शक्ति का बहुत अच्छा स्त्रोत है। 
  3. इसे नियमित खाया जाए तो गर्भवती स्त्री को बहुत फायदा होता है और उसमे पेट में पल रहा बच्चा स्वस्थ रहता है। 
  4. इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाया जाए तो स्किन सॉफ्ट हो जाती है। इसकी वजह है इसमें मौजूद ओमेगा 6।
  5. ऐसा माना जाता है जो मूंगफली खाते है वो दिल की परेशानियों और बीमारियों से दूर रहते है।
  6. जिनमें खून की कमी है उनके लिए मूंगफली खाना बहुत लाभकारी है। 
  7. इसमें उम्र से जुडी परेशानियाँ जैसे एंटीएजिंग और झुरियो को रोकने का गुण होता है इसलिए अगर आप उम्र बढ़ने पर भी उससे जुडी निशानियो से बचना चाहते है तो मूंगफली दाने खाना शुरू करे।
  8. इसमें विटामिन डी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियाँ मजबूत होती है। 
  9. मूंगफली प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। 
  10. इसमें विटामिन 83 होता है जो दिमाग को एक्टिव बनाए रखने और याददाश्त तेज करने में बहुत असरदार है।
  11.  इसमें कई पोषक तत्व होते है जिसे खाने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इसमें जिंक, पोटैशियम, सेलेनियम, कॉपर, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम भरपूर होता है। 
  12.  इसमें विटामिन ई मौजूद होता है जो स्किन के लिए बहुत अच्छा है। इससे स्किन में शाइन आती है और स्किन से जुडी सभी परेशानियाँ दूर हो जाती है। 
  13. इसमें मौजूद विटामिन H नाखून, बाल और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। 
  14.  मूंगफली को ताकत के प्रमुख स्त्रोत में से माना जाता है। इसमें फाइबर होता है जिस वजह इसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख नही लगती।
  15.  बच्चो को नियमित रूप से मूंगफली खिलाई जाए तो उनका विकास अच्छे से होता है। 
  16.  जो इसे नियमित खाते है उन्हें शुगर की होने की सम्भावना कम होती है। 
  17.  इसमें डिप्रेशन को दूर करने और इससे बचाए रखने का गुण होता है। इसमें मौजूद ट्रिपटोफान एमिनो
  18. एसिड किसी के भी मूड को सही करने में मददगार होता है। 
  19. जिनका बुरा कोलेस्ट्रोल बढ़ा हुआ है उन्हें मूंगफली खानी चाहिए। 
  20.  मूंगफली खाने से गॉल ब्लैडर में पथरी नही होती है। 
  21.  इसे खाने से क्लोन कैंसर से बचा जा सकता है। 

आज ही इस पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली को अपने रोज के मेनू में शामिल करे और स्वस्थ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi