इंटरव्यू के दौरान ऐसी होनी चाहिए आपकी बॉडी लैंग्वेज - Body Language For Interview in Hindi
अगर आपको ये लगता है कि आपकी पर्सनैलिटी और बॉडी लैंग्वेज से कोई फर्क नहीं पड़ता है
तो आप पूरी तरह से गलत हैं। दरअसल आपकी बॉडी लैंग्वेज आपके बारे में बहुत कुछ कहती है।
आपका कॉन्फिडेंस होना, शर्माना, घबराना आदि ये सब आपकी बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चलता है।
आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज का सबसे ज्यादा ध्यान तब रखना चाहिए जब आप कहीं इंटरव्यू देने के लिए
जा रहे हो। क्योंकि हो सकता है वहां आपको आपकी बॉडी लैंग्वेज से भी जज किया जा रहा हो। आज हम
आपको बताने जा रहे हैं कुछ बॉडी लैंग्वेज टिप्स के बारे में जोकि आपके बेहद काम आने वाली है। इन
टिप्स को अपनाने के बाद आपके अंदर का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आपका इंटरव्यू भी बढ़ियां होगा।
फेशियल एक्सप्रेशन पर दें ध्यान
इंटरव्यू के वक्त फेशियल एक्सप्रेशन भी काफी अहमियत रखते हैं इसके लिए जरूरी है कि आप अपने
चेहरे से मुस्कान गायब न होने दें। साथ ही सारे सवालों का जवाब चेहरे पर हल्की सी स्माइल रखते हुए दें।
ऐसा करने से आपका इंटरव्यू लेने वाले पर आपका इम्प्रेशन अच्छा पड़ेगा।
तभी बैठें जब आप से कहा जाए
अक्सर ऐसा होता है कि इंटरव्यू के वक्त हम घबराहट के कारण वो चीजें कर बैठते हैं जोकि हमें नहीं करना
चाहिए। इसलिए जरूरी है कि आप थोड़ा नॉर्मल रहें और कॉन्फिडेंट रहें। साथ ही आप अपनी सीट पर तभी
बैठें जब वो आपसे बैठने को कहें। ये गुड मैनर शो करता है।
स्ट्रेट बैठें
इंटरव्यू देते वक्त आप बिलकुल भी झुक कर न बैठें (body language for interview in hindi) इससे
आपका इम्प्रेशन इंटरव्यूर पर
खराब पड़ सकता है। आपको बिलकुल स्ट्रेट होकर बैठना चाहिए। कंधों को उठाकर और पीठ को हल्का
झुका कर बैठें। इससे पता चलता है कि आप अपने आप को लेकर कॉन्फिडेंट हैं।
हाथों का भी मूवमेंट है जरूरी
आपकी बातों में सामने वाला ज्यादा दिलचस्पी तभी लेगा जब आप बोलने के साथ-साथ थोड़ा अपने हाथों को
भी मूव करेंगे। दरअसल हमारा दिमाग बोली से ज्यादा सामने दिखने वाली चीजों में ज्यादा ध्यान देता है।
लेकिन इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं है कि आप हद से ज्यादा हाथों का मूवमेंट करने लगे।
ड्रेस पर भी हो ध्यान
इंटरव्यू में जो चीज सबसे पहले नोटिस की जाती है वो है आपकी ड्रेस। इसलिए इंटरव्यू के लिए आप स्मार्टली
ड्रेस अप हों । साथ ही आप उसी ड्रेस को पहनें जिसमें आप कंफर्टेबल फील करें। साथ ही जितना हो सके
उतना कम एक्सेसरीज और ज्वैलरी पहनें इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
आई कॉन्टेक्ट पर दें ध्यान
आई कॉन्टेक्ट (body language eyes) भी शो करता है कि आपके अंदर आत्मविश्वास है या नहीं। लेकिन
इसका ये मतलब नहीं कि आप इंटरव्यूर की आंखों को घूर कर देखें। आप नॉर्मल आई कॉन्टेक्ट बनाएं और
उनकी बातों को समझें और फिर उसपर अपना जवाब दें।
किसी और चीजों पर न करें फोकस
अक्सर ऐसा होता है कि हम इंटरव्यूर की बातों पर ध्यान न देकर इधर-उधर की फालतू चीजों पर ध्यान देने
लगते हैं जोकि आपका इम्प्रेशन खराब कर देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने फोकस को खोने न दें
और इधर-उधर अपने ध्यान को न भटकने दें।

Comments
Post a Comment