आपकी ये 5 गलतियां आपको ओवर पजेसिव गर्लफ्रेंड की लिस्ट में शामिल करती हैं - Possessive Girlfriend in Hindi
अक्सर हम जब भी प्यार में होते हैं तो हमें लगता है कि हम दुनिया की सबसे बेहतर गर्लफ्रेंड्स में से एक हैं
जिससे उनका बॉयफ्रेंड बेतहाशा प्यार करता है। लेकिन कहीं आपका यहीं प्यार आपके बॉयफ्रेंड के लिए
बंदीशे न खड़ी कर दें जिससे आपका प्यार दिन पर दिन कम होता जाए। लेकिन अगर आप नहीं समझ पा
रही कि आप की कौन-कौन सी आदतें आपके रिश्ते को खराब करने वाली है तो टेंशन लेने की बात नहीं।
क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं उन आदतों के बारे में जो बताती हैं कि आप ओवर पजेसिव गर्लफ्रेंड
(possessive girlfriend in Hindi) हैं। तो चलिए जानते हैं आपकी उन आदतों के बारे में जो बताते हैं कि आप
पजेसिव गर्लफ्रेंड हो।
बॉयफ्रेंड को नहीं देते मी टाइम
अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को उनका मी टाइम नहीं देती हैं तो आप मान लीजिए कि आप पजेसिव गर्लफ्रेंड
है। साथ ही अगर आप उनके मी टाइम के वक्त भी उनको बीच-बीच में डिस्टर्ब करती हैं तो आपको अपनी
आदत पूरी तरह से बदलने की जरूरत है क्योंकि आपकी ये हरकत उनको परेशान कर सकती है।
हर वक्त उन पर रखती हैं नजर
अगर आप भी अपने बॉयफ्रेंड पर हर वक्त नजर रखती हैं कि वो कहां जा रहा हैं, किससे मिल रहा, किसके
साथ है ….तो माफ कीजिए आप भी पजेसिव गर्लफ्रेंड की लिस्ट में शामिल होती हैं। लड़कों को बिलकुल भी
पसंद नहीं होता कि वो कोई उन पर रोक टोक लगाए या फिर उन पर नजर रखे। तो बेहतर होगा कि आप
अपनी इस हरकत को अभी तुरंत ही बदल डालें।
उनके सारे पासवर्ड हैं आपके पास
अगर आपके बॉयफ्रेंड के सारे पासवर्ड आपका चाहिए मतलब की फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि तो आप शायद
आप अपने रिश्ते को अच्छे से समझ नहीं पाईं हैं। ऐसा कई बार होता है कि हम अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम
आदि के पासवर्ड किसी से भी शेयर नहीं करना चाहते लेकिन उसका ये मतलब नहीं कि आप गलत हो। हर
किसी का अपना एक तरीका होता है। ऐसे में आपको अपने बॉयफ्रेंड से उनके पासर्वड नहीं लेने चाहिए और
न ही उनसे इसके लिए जिद्द करना चाहिए। लेकिन अगर वो खुद से अपना पासवर्ड आपके साथ शेयर करना
चाहते हैं तो सही है।
मैसेज का रिप्लाई न आने पर गुस्सा
अक्सर ऐसा कई बार होता है कि जब बॉयफ्रेंड मैसेज का तुरंत रिप्लाई नहीं करते हैं तो उनकी गर्लफ्रेंड गुस्सा
हो जाती हैं जोकि आपको बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि जिस वक्त आपने उन्हें
मैसेज किया हो वो उस वक्त कहीं बिजी हों या फिर वॉशरूम में हो। तो ऐसे में आपको उनके मैसेज का
इंतजार करना चाहिए न कि उन पर गुस्सा करना चाहिए। बल्कि आपको उनके जवाब का इंतजार करना चाहिए।
उनकी फैमिली में न करें इंटरफेयर
अक्सर ऐसा होता है कि लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड की फैमिली को लेकर इंटरफेयरेंस करने लगती हैं जोकि
आपको गलती से भी नहीं करना चाहिए। आप उनकी फैमिली के बारे में तभी कुछ बोलें जब वो आपसे उस
बारे में राय मांगे वरना आपको चुप ही रहना चाहिए। इससे आपके रिश्ते में दरारें नहीं आएंगी और आपके बीच में प्यार बना रहेगा।

Comments
Post a Comment