सिलवाना है परफेक्ट ब्लाउज तो अपनाइये ये बेहतरीन आइडियाज - Tips To Get A Perfect Blouse In Hindi
शादी और फंक्शन के लिए खरीदी गईं साड़ियों की खूबसूरती तब तक निखर कर नहीं जाती जब
तक आप उस पर सही फिटिंग का ब्लाउज नहीं पहनती। साड़ी चाहे जितनी भी सुंदर क्यों न हो
लेकिन अगर आपका ब्लाउज सही फिटिंग का नहीं है तो आपका पैसा बर्बाद हो चुका है। इसलिए
जरूरी है कि आप सही तरीके से और सही फिटिंग देकर ही अपना ब्लाउज सिलवाएं। लेकिन अगर
अक्सर आपकी ब्लाउज की फिटिंग सही नहीं आती है तो टेंशन की कोई बात नहीं है। क्योंकि हम
आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहतरीन टिप्स जिनको अपनाकर आप भी पा सकेंगी परफेक्ट ब्लाउज
सही नाप कैसे लें
सबसे पहले आपको अपनी सही नाप जानने की जरूरत है जिसके आधार पर ही आपका ब्लाउज (blouse)
सिला जाता है। इसके लिए आपको एक मेजरमेंट टेप की जरूरत पड़ेगी। अब मेजरमेंट टेप को राउंड में लेते
हुए अपना सही नाप लें। इसके लिए आप किसी और की भी मदद ले सकती हैं। अपने कंधे और हाथ का नाप
लेना न भूलें।
सही ब्रा पहनें
अब आप सोच रही होंगी कि नाप का सही ब्रा(correct bra) से क्या लेना देना। तो आपको बता दें कि अगर
आप सही नाप लेते वक्त सही ब्रा नहीं पहनती हैं तो आपकी सही फिटिंग नहीं आएगी। इसी के साथ अगर
आप ब्लैक लेस ब्लाउज पहनने की सोच रही हैं तो कप्स को ब्लाउज में ही ऐड करवाएं। इससे आपके
ब्लाउज की फिटिंग एक दम परफेक्ट आएगी।
स्लीव का रखें ध्यान
ब्लाउज सिलवाते वक्त स्लीव का भी खास ध्यान रखें। इसी के साथ ये ध्यान दें कि ट्रेंड में क्या चल रहा है
मतलब कि फुल स्लीव का फैशन चल रहा है या फिर हाफ स्लीव का। अगर आप स्लीव लेस ब्लाउज
पहनना पसंद करती हैं तो आप अपने अंडरआर्म्स की तरफ से पूरी फिटिंग कराना चाहिए जिससे
आपका ब्लाउज लूज न लगे।
सही ब्रा पहनें
ब्लाउज के नीचे सही ब्रा पहनें जिससे कि आपकी ब्लाउज का शेप परफेक्ट आए। अगर आप ढीली ब्रा
पहनेंगी तो आपका ब्लाउज का लुक भी खराब आ सकता है। इसलिए सही परफेक्ट ब्रा पहनें जिसकी
स्ट्रैप्स बिलकुल परफेक्ट हों।
फैब्रिक पर भी हो ध्यान
ब्लाउज सिलवाने से पहले उसके फैब्रिक पर भी ध्यान दें कि वो ज्यादा हैवी वर्क है या फिर हल्के वर्क
का है। हैवी वर्क वाले में ज्यादा डीप नेक नहीं बनवाना चाहिए। क्योंकि उसे कैरी करने में दिक्कतें आ
सकती हैं।
साड़ी को ध्यान में रखते हुए सिलवाएं ब्लाउज
अपने ब्लाउज को सिलवाते वक्त अपनी साड़ी का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि अगर आपकी साड़ी
पर काफी हैवी वर्क हुआ है तो आपको अपना ब्लाउज सिंपल (simple Blouse) ही रखना चाहिए इससे
आपकी साड़ी का लुक अच्छा आएगा। वहीं अगर आपकी साड़ी काफी सिंपल है तो उसको बेहतर बनाने
के लिए अच्छे ब्लाउज डिजाइन चुनें।
टेलर को दिखाएं डिजाइन
आपको जिस भी तरह का डिजाइन सिलाना हो तो उसका कट-आउट या फिर प्रिंट आउट अपने टेलर को
जरूर दें और उनको बताएं कि आपको इसमें क्या-क्या बदलाव चाहिए। ऐसा करने पर आपके टेलर का काम
आसान हो जाएगा। साथ ही उन्हें आपकी पसंद के बारे में भी आइडिया लग जाएगा कि आपको किस
डिजाइन का ब्लाउज सिलवाना है।

Comments
Post a Comment