क्या आपको पता है नारियल तेल के ये बेहतरीन फायदे - Coconut Oil Benefits in Hindi

हम अपनी त्वचा और बालों के लिए अक्सर बाहर के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स (Beauty Products) का इस्तेमाल
करते हैं। लेकिन क्या भी आपने इन दोनों ही चीजों के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया है? अगर
आपका जवाब है नहीं तो आप आज ही से नारियल के तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। क्योंकि
नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। लेकिन अगर अभी तक आपको ये
नहीं पता कि आप त्वचा पर नारियल के तेल का इस्तेमाल किस प्रकार करेंं तो आप हमारा ये आर्टिकल
पढ़िए। क्योंकि हम आपको बताएंगें कुछ बेहतरीन टिप्स Beauty Benefits of Coconut Oil in Hindi
जिनको अपनाने के बाद आप भी पा सकेंगी सॉफ्टऔर ग्लोइंग स्किन वो भी बस कुछ ही दिनों में। तो फिर
देर किस बात की चलिए जानते हैं नारियल तेल के फायदों के बारे में
Coconut-Oil-Benefits-in-Hindi


मॉइस्चराइजर की तरह करें नारियल तेल का इस्तेमाल

अगर आप बाहर के महंगे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आप नारियल के तेल
(coconut Oil) का इस्तेमाल करिए। अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले नारियल तेल की कुछ
बूंदें अपने चेहरे और शरीर पर लगाकर सोती हैं तो सुबह आपको अपने फेस पर मॉइस्चराइजर लगाने
की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही आपकी त्वचा पर ग्लो भी आएगा। आप रोजाना रात में सोने से पहले
नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्क्रब

चेहरे पर जमीं गंदगी को हटाने के लिए हमें हफ्ते में एक से दो बार स्क्रब (face Scrub) जरूर करना
चाहिए। स्क्रब हमारी त्वचा से गंदगी हटाने का काम करता है जिससे हमारी त्वचा का खोया हुआ निखार
वापस आ जाता है। नारियल का फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको चाहिए। नारियल का तेल और थोड़ी
सी चीनी। दोनों ही चीजों को अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और उंगलियों की मदद से अपने
चेहरे पर स्क्रब करें। आप ऐसा करीब 5 से 7 मिनट तक करिए और फिर चेहरे को साफ पानी से धो
लीजिए।

फटी एडियां

अगर आप भी अपनी फटी एडियों से परेशान हो चुकी हैं तो आप अपने पैरों में नारियल का तेल लगाइये।
इससे न सिर्फ आपकी फटी एडियां कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगीं। इसके लिए आपको चाहिए नारियल
का तेल और मोमबत्ती। दोनों ही चीजों को मेल्ट करके मिलाकर किसी कंटेनर में स्टोर कर लें। अब रोज
रात में सोने से पहले इसे अपनी फटी एडियों पर लगाकर सोएं।ऐसा एक से दो बार करने पर ही आपको
फर्क नजर आने लगेगा।

झड़ते बालों के लिए

अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहें हैं तो आप नारियल तेल में कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल
मिलाकर लगाएं। इसके लिए तीनों ही तेल को एक साथ मिलाकर हल्का गर्म करके अपने बालों में मालिश
करें। आप चाहें तो ऐसा सिर धोने से करीब एक घंटे पहले कर सकती हैं। इससे आपके बाल झड़ना भी
बंद हो जाएंगे और बाल सॉफ्ट भी बनेंगे।

दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए

अगर आपके चेहरे पर काफी सारे दाग-धब्बे हो गए हैं तो आपको अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाना
चाहिए। अगर आप रोजाना अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाती हैं तो जल्द ही आपके चेहरे से सभी
तरह के दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi