ऐसे करिए अपने ब्लॉग की शुरुआत और कमाइये लाखों रुपये - How To Start A Blog In Hindi

अगर आप लिखने का शौक रखते हैं और अपने विचारों को व्यक्त करना चाहती हैं तो
आपको अपना एक ब्लॉग बनाना चाहिए। यहां आप अपने फेवरेट टॉपिक के ऊपर
लिख सकते हैं और लोगों के साथ साझा कर सकती हैं। आप इसे अपनी राय दूसरों के
सामने रखने का एक जरिया भी कह सकती हैं। ब्लॉग बनाने से आपकी और आपके
वियूर यानी की जो आपका ब्लॉग पढ़ रहा है दोनों की नॉलेज बढ़ेगी। साथ ही अगर आप
अच्छा लिखती हैं और आपका लिखा हुआ लोगों को पसंद आता है तो आपकी लंबी
फॉलोइंग लिस्ट भी बन सकती है मतलब की आप फेमस भी हो सकती हैं। सबसे खास
बात तो ये है कि  ब्लॉग लिखने के लिए कोई उम्र सीमा या फिर किसी भी तरह का कोई
रूल रेगुलेशन नहीं है। आप जब चाहें इसे लिख सकती हैं। ऊपर बताईं गईं बातों को पढ़ने
के बाद आपका मन ये जरूर कर रहा होगा कि क्यों न आप भी अपना खुद का ब्लॉग लिखना
शुरू करें। लेकिन यहां पर सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि ब्लॉग बनाया कैसे जाए?
अगर आपके मन में भी यहीं सवाल है तो आप बिना देरी किए हमारी ये पूरी स्टोरी पढ़ लीजिए।
क्योंकि हम यहां आपको स्टैप बाई स्टैप बताएंगे कि ब्लॉग How To Start A Blog in Hindi की
शुरुआत कैसे की जाए-
Top-Blogging-Websites-in-Hindi

ब्लॉग बनाने से पहले किस बात का रखें ध्यान

ब्लॉग बनाने से पहले आपको ये जानने की जरूरत है कि आपकी रूची किसमें है जैसे कि
आपको फैशन(Fashion Blogger) , पॉलिटिक्स, हेल्थ, लाइफस्टाइल, ब्यूटी(Beauty Blogger) ,
फूड आदि में से किसमें ज्यादा इंटरेस्ट है और किसके बारे में आपको अच्छी नॉलेज है। अब अगर
आपने अपना फेवरेट टॉपिक चुन लिया है जिसके बारे में आपको अच्छी नॉलेज है तो फिर नीचे के
स्टेप्स पढ़िए।


दो तरह से कर सकते हैं ब्लॉग की शुरुआत

आप दो तरह से अपने ब्लाॉग की शुरुआत कर सकते हैं। एक फ्री ब्लॉगिंग होती है और दूसरा
पेड ब्लॉगिंग होता है। आप दोनों की तरह से ब्लॉगिंग की शुरुआत कर सकते हैं। अब जानिए
फ्री ब्लॉगिंग और पेड ब्लॉगिंग क्या है और दोनों को करने के क्या फायदे हैं-

फ्री ब्लॉगिंग

अगर आप बिना रुपये खर्च किए ही अपना ब्लॉग बनाना चाहते हैं तो आप  blogger.com पर
जाइये। बता दें कि ये एक ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म जोकि गूगल द्वारा बनाया गया है और आप यहां
से फ्री ब्लॉगिंग स्टार्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप एक सही डोमेन यानी की अपने ब्लॉग
को नाम दें जोकि थोड़ा यूनिक हो। खुद से डोमेन बनाने से बेहतर है कि आप बाजार से डोमेन
खरीदें जोकि आपको आसानी से 300 रुपये के अंदर में मिल जाएगा। लेकिन अगर आप ब्लॉगिंग
के रूल्स और गाइड लाइन को फॉलो नहीं करते हैं तो आपका ब्लॉग बंद भी हो सकता है।

पेड ब्लॉगिंग

अभी तो बात हुई फ्री ब्लॉगिंग की अब आप जानिए कि पेड ब्लॉगिंग क्या होती है? बता दें कि
बेहतर ब्लॉग लिखने के लिए आप वर्डप्रेस (wordpress)  में अपना रुपये लगाइएं। दरअसल
ये ब्लॉगिंग के लिए सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है। इसके लिए आपको दो जगह अपने रुपये लगाने
पड़ेंगे एक डोमेन नेम और दूसरा होस्टिंग स्पेस में। पेड ब्लॉगिंग की सबसे बड़ी खासियत ये है
कि इसका पूरा कंट्रोल सिर्फ आपके पास ही रहता है और इसे आपके सिवा और कोई बंद नहीं
कर सकता है।

बेहतर कंटेंट

आपको ब्लॉग लोग तभी पढ़ना पसंद करेंगे जब उसमें बेहतर तरीके से कंटेंट लिखा हो। साथ ही
इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपका कंटेंट पूरी तरह से फ्रेश हो कहीं से भी कॉपी पेस्ट न
किया गया हो। कटंटे लिखते वक्त इस बात का भी ध्यान दें कि उस टॉपिक से जुड़ी कौन-कौन
सी बात लोग जानना और पढ़ना चाहते हैं।

ब्लॉग से रुपये कैसे कमाएं

अगर आप अपने लिखे हुए ब्लॉग के जरिए रुपये कमाना चाहते हैं तो आपको नीचे बताईं गईं
दो बातों पर ध्यान देना होगा जोकि ऐडसेंस (Adsense) और  एफिलेट (Affiliate) है।


ऐडसेंस (Adsense)

सबसे पहले बात करेंगे एडसेंस की। आपको ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए उस पर कुछ
एडवरटीजमेंट रन करवाने पड़ेंगे। ऐडसेंस  के जरिए आपको विज्ञापन मिलेगा जिसके जरिए
आपके ब्लॉग के वियूज बढ़ेंगे और आपको रुपये कमाने का मौका मिलेगा।

एफिलेट (Affiliate)


एफिलेट भी एक जरिया है ब्लॉग से रुपये कमाने का। दरअसल जब आप अपने ब्लॉग के माध्यम से
किसी कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट करते हैं और उसकी बिक्री आपके ब्लॉग के जरिए होती है तो
आपको भी कुछ प्रतिशत कमीशन उसके माध्यम से मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

ऐसे पाइये चेहरे पर प्राकृतिक निखार - How To Get Natural Glow On Face In Hindi