चाहिए प्रियंका चोपड़ा जैसी खूबसूरती तो अपनाइये उनका ये रूप मंत्रा - Priyanka Chopra Diet Plan in Hindi

हर लड़की की चाहत होती है कि वो भी बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह बिलकुल फिट नजर आएं। उनकी भी
चाहत होती है कि वो भी मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा की तरह बेहद ही खूबसूरत दिखें कि लोग बस उन्हें
देखते ही रह जाए। लेकिन कुछ लड़कियों को लगता है कि प्रियंका चोपड़ा जैसी परफेक्ट बॉडी (Perfect Body)
पाना नमुमकिन है। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो आप पूरी तरह से गलत हैं। जी हां, क्योंकि आप भी
हुबहू प्रियंका चोपड़ा की तरह परफेक्ट बॉडी पा सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि आखिर ये सब संभव
कैसे होगा। तो हम आपको बता दें कि हम आपके लिए लाए हैं प्रियंका चोपड़ा के कुछ सिक्रेट फिटनेस और
ब्यूटी मंत्रा जिसको अपनाकर आप भी बेहद ही खूबसूरत नजर आने वाली है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका
चोपड़ा की खूबसूरती का राज क्या है Priyanka Chopra Fitness Secrets in Hindi

Priyanka-Chopra-Diet-Routine-in-Hindi

प्रियंका का डाईट प्लान

प्रियंका की तरह ही सुंदर नजर आने के लिए आपको सबसे पहले प्रियंका के डाईट प्लान (diet plan)
को जानने की जरूरत है कि खुद को फिट रखने के लिए प्रियंका क्या खाती हैं।

ब्रेकफास्ट

सबसे पहले बात करेंगे प्रियंका के ब्रेकफास्ट की। बता दें कि प्रियंका अपने दिन की शुरुआत एक गिलास
दूध और 2 अंडों के साथ करती हैं। अंडा और दूध शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर
मजबूत बनता है और स्किन भी हेल्दी रहती है।

लंच

प्रियंका अपना लंच बेहद ही सादा रखती हैं। वो बाहर की तली-भूनी चीजों को खाने के बजाय घर की बनी
रोटी, सब्जी और सलाद खाना पसंद करती हैं।

शाम

लंच के बाद शाम में प्रियंका अपनी भूख मिटाने के लिए अंकुरित चना और सैंडविच खाना पसंद करती है।
इससे उनकी भूख भी मिट जाती है और शरीर भी फिट रहता है।

डिनर

शरीर को एक्टिव रखने के लिए जितना जरूरी सुबह का नाश्ता होता है उतना ही जरूरी रात का खाना भी
होता है। इसलिए प्रियंका खुद को फिट रखने के लिए रात में ग्रिल्ड चिकन या फिर मछली खाना बेहद ही
पसंद करती हैं।


ये तो बात हुई प्रियंका की डाईट की। अब जो सबसे ज्यादा जरूरी है यानी की एक्सरसाइज जिसको करके
प्रियंंका बेहद ही स्लिम एंड फिट नजर आती हैं, उसको जानने की। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका कौन-कौन
सी एक्सरसाइज करती हैं-

प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि हमारे लिए जितना जरूरी खाना है उतना ही जरूरी एक्सरसाइज भी है।
एक्सरसाइज करने से हमारी बॉडी फिट रहती है। बता दें कि प्रियंका अपनी एक्सरसाइज में पुशअप, बेंच
जंप,बाइसेप्स कर्ल्स, रिवर्स क्रंच करना पसंद करती हैं।

- क्या है प्रियंका की खूबसूरती का राज

-प्रियंका बताती हैं कि वो अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए दिनभर में ढेर सारा पानी पीती हैं।
-प्रियंका बाहर के जंक फूड खाने से बचती हैं क्योंकि वो चेहरे को ऑयली बनाता है।

-प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) रात में सोने से पहले अपने चेहरे का मेकअप उतारना बिलकुल भी
नहीं भूलती हैं। इसी के साथ वो रोज अपनी त्वचा पर मॉइस्चराइजर और टोनर का इस्तेमाल करती हैं।
साथ ही प्रियंका हफ्ते में कम से कम 2 बार अपनी त्वचा पर स्क्रब करती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi