जानिए दूल्हा-दुल्हन को देने वाले बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज - Gifts For Newly Married Couples In Hindi
शादियों का सीजन अधिकतर लोगों का फेवरेट सीजन होता है। क्योंकि उन्हें शादी में जाने के लिए अच्छे
कपड़े पहनने को और मेकअप करने को मिलता है। वहीं अगर शादी फ्रेंड की हो तो फिर क्या पूछना।
हम लेडीज संगीत के डांस से लेकर जुता चुराने तक के लिए सब कुछ पहले से ही प्लान कर लेते हैं।
लेकिन ये सब प्लान करते-करते हम वो प्लान करना भूल जाते हैं जोकि किसी भी शादी में जाने के
लिए सबसे जरूरी होता है। अब आप सोच रही होंगी कि आखिर ऐसा क्या है जो आप भूल जाती है।
तो आपको बता दें कि मैडम आप भूल जाती है दूल्हा-दुल्हन को देने वाले गिफ्ट के बारे में। जी हां,
अधिकतर लोग ये डिसाइड ही नहीं कर पाते कि उन्हें न्यूली मैरिड कपल को गिफ्ट में क्या देना
चाहिए। जिसकी वजह से आप उन्हें लिफाफे में डालकर कुछ रुपये दे देती हैं, लेकिन आपको
बता दें कि गिफ्ट देने का ये तरीका काफी आउट ऑफ फैशन और बोरिंग हो गया है। तो बेहतर
यहीं होगा कि आप भी बदलते दौर के साथ-साथ बदलिए और उन गिफ्ट्स (gifts) को खरीदिये
जो दूल्हा-दुल्हन के बेहद काम आ सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको अपने दिमाग पर इतना
भी जोर डालने की जरूरत नहीं है। आप बस हमारा ये आर्टिकल पढ़िए और दूल्हा-दुल्हन को
गिफ्ट में क्या दें उसकी टेंशन को दूर करिए। तो चलिए फटा-फट से पढ़ डालिए हमारा ये
आर्टिकल और खरीद लाइये दूल्हा-दुल्हन के लिए मस्त-मस्त गिफ्ट्स
Gifts For Newly Married Couple In Hindi
होम अप्लाइंसेज़ - Home Appliances
शादी में होम अप्लाइंसेज देने से बेहतर और कोई गिफ्ट नहीं है। क्योंकि शादी के बाद लोग अपना नया
घर बनाते हैं जिनमें उन्हें इन होम अप्लाइंसेज की तो जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप उन्हें ये गिफ्ट
देंगी तो ये उनके काम में आ जाएगा जिससे उन्हें खुशी मिलेगी। आपको बाजार में बड़े ही आसानी से
वेजीटेबल कटर, रोटी मेकर, माइक्रोवेव, मिक्सर ग्राइंडर(mixer grinder) , टोस्टर, सैंडविच मेकर,
बार्बेक्यू सेट, इलेक्ट्रिक राइस कुकर जैसे कई गिफ्ट मिल जाएंगे। तो इस बार say नो टू शगून का लिफाफा।
होम डेकोर - Home Decor
घर सजाने का शौक सभी को होता है। सभी चाहते हैं कि उनका घर हमेशा अच्छी तरीके से सजा रहे।
ऐसे में आप न्यूली मैरिड कपल को कुछ ऐसे गिफ्ट्स दें जिससे वो अपने घर को सजा सकें और उन
गिफ्ट्स के जरिए वो हमेशा आपको याद करें। आप उन्हें वॉल घड़ी, फोटो फ्रेम, personalised फोटो
फ्रेम जैसी कई बेहतरीन चीजें गिफ्ट कर सकती हैं। हम वादा करते हैं कि उन्हें आपके तरफ से दिया
गया ये गिफ्ट्स बेहद पसंद आने वाले हैं।
गिफ्ट कार्ड
न्यूली मैरिड कपल को गिफ्ट कार्ड (gift card) देना भी एक बेहतर ऑप्शन है। अगर आपको समझ
नहीं आ रहा है कि आपको उन्हें क्या देना चाहिए जो उनके पास न हो और आपका गिफ्ट उनके काम
आए। तो आप उन्हें गिफ्ट कार्ड दे सकती हैं जिससे वो अपनी पसंदीदा चीजों को खरीद सकती हैं।
आज कल लोग सबसे ज्यादा गिफ्ट कार्ड ही देना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आप भी उन्हें गिफ्ट कार्ड
देकर उनकी खुशियों को दोगुना कर सकती हैं।
ज्वैलरी और वॉच
अगर आप कुछ महंगा और बढ़ियां देने की सोच रही हैं तो आप ज्वैलरी या फिर वॉच दे सकती हैं।
आप दोनों को कॉम्बो वॉच गिफ्ट कर सकती हैं। या फिर उन्हें ज्वैलरी भी गिफ्ट में दे सकती हैं।

Comments
Post a Comment