आपको भी जरूर अपनाना चाहिए ये मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन - Morning Beauty Routine In Hindi
हम सभी की लाइफ काफी बिजी होती है। खासकर महिलाओं की लाइफ। सुबह जल्दी उठना ब्रेकफास्ट बनाना
चीजों को मैनेज करना और ऑफिस के लिए रैडी होना आदि। सुबह के वक्त इतने सारे काम होते हैं कि महिलाएं
अपनी स्किन का ख्याल रखना तक भूल जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मॉर्निंग ब्यूटी रूटीन फॉलो
करना कितना जरूरी होता है। क्योंकि अगर आपने सुबह के वक्त अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रख लिया
तो फिर पूरे दिन आपको बार-बार टचअप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे आपका काफी सारा टाइम
बर्बाद होने से बच सकता है। हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि आपको रोज सुबह अपनी
स्किन का किस तरह से ख्याल रखना चाहिए जिससे आपकी त्वचा का निखार हर वक्त बरकरार रहे। तो
क्लींजर
सबसे पहले आपको इस बात पर खास ध्यान देना है कि आप अपने स्किन टाइप के अनुसार सही क्लींजर
(cleanser) का इस्तेमाल कर रही हैं या नहीं। जैसे कि अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप सिर्फ उसी
क्लींजर का इस्तेमाल करिए जोकि आपकी त्वचा को ड्राई होने से बचाए। लेकिन अगर आपकी स्किन
ऑयली है तो आप थोड़ा ध्यान देकर अपना क्लींजर चुनें। आपको ऐसे क्लींजर की जरूरत है जिससे
आपकी त्वचा पर ऑयल आना बंद हो जाए। वहीं कॉम्बिनेशन और सेंसिटीव स्किन (cleanser for
sensitive skin) वालों को भी बड़ी ही सतर्कता से अपना क्लींजर चुनना चाहिए जिससे कि उनकी
स्किन को किसी भी तरह का कोई नुकसान न पहुंचने पाए। सुबह उठते ही आप सबसे पहले थोड़ा
सा क्लींजर या फिर फेश वॉश लेकर अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें जिससे चेहरे पर
किसी भी तरह का कोई डर्ट मौजूद न रहे।
टोनर
चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद बारी है टोनर (toner for face) की। चेहरे के लिए टोनर काफी
जरूरी होता है।इसके लिए आप फेस वॉश करने के बाद अपने चेहरे पर कॉटन की मदद से हल्का सा
टोनर लगाएं। अगर आप रोजाना अपने चेहरे पर टोनर लगाती हैं तो जल्द ही आपकी त्वचा से जुड़ी
सभी तरह की समस्या खत्म हो जाएगी। आप ऐसा रात में सोने से पहले भी कर सकती हैं।
मॉइस्चराइजर
टोनर लगाने के बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना गलती से भी न भूलें। इससे आपकी त्वचा पर
नमी बनी रहती है जिससे स्किन ग्लो करती है। मॉइस्चराइजर लगाने के बाद पूरे दिन आपकी त्वचा
सॉफ्ट और ग्लोइंग रहती है। वहीं अगर आप मॉइस्चराइजर लगाने के बाद फेस मेकअप करती हैं तो
चेहरा भी खराब नहीं होता है।
सनस्क्रीन
भले ही आप कितना भी ज्यादा बिजी क्यों न हो लेकिन कभी भी अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना न
भूलें। इससे सूरज की हानिकारक किरणें आपकी त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा
पाती है। ध्यान रहे कि घर से बाहर निकलने से करीब 25 मिनट पहले ही आप अपनी त्वचा पर
सनस्क्रीन लगा लें और फिर ही घर से बाहर निकलें। न सिर्फ फेस पर बल्कि अपने शरीर के उन
हिस्सों पर भी सनस्क्रीन जरूर लगाएं जोकि खुलें हों जैसे कि हाथ, पैर आदि।

Comments
Post a Comment