अगर आप भी पीते हैं ठंडा पानी तो आपको भी हो सकती हैं ये बीमारी ! - Side Effects Of Drinking Cold Water In Hindi

गर्मी के मौसम में हम जब भी बाहर से घर पहुंचते हैं तो सबसे पहले हम ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। दिन
रात उठते बैठते गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडा पानी ही पीता। लेकिन ठंडे पानी से मन को तो शांति मिल
जाती है लेकिन ये अंदर ही अंदर आपकी हेल्थ को काफी खराब कर रहा है। जी हां, ठंडा पानी सेहत के लिए
काफी नुकसानदायक होता है। लेकिन अगर अभी तक आपको ठंडे पानी से होने वाले नुकसान के बारे में नहीं
पता है तो आप हमारा ये आर्टिकल पढिए। क्योंकि हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं उन
नुकसान के बारे में जोकि ठंडा पानी पीने के बाद आपके शरीर में होते हैं। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं
ठंडा पानी पीने के नुकसान Side effects of drinking cold water in hindi के बारे में
Side-Effects-of-Drinking-Cold-Water-in-Hindi



पेट के लिए नुकसानदायक है

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या रहती है तो आपको ठंडा पानी (cold water) भूलकर भी नहीं पीना चाहिए।
दरअसल ठंडा पानी पाचन क्रिया को खराब करने का काम करता है। इससे आपके पेट की परेशानी और भी
ज्यादा बढ़ने लगती है। तो इसलिए जितना हो सके उतना ठंडा पानी पीने से बचें।

इम्यून सिस्टम

ठंडा पानी आपके पेट के साथ-साथ इम्यून सिस्टम(immune system) को भी खराब करता है। जी हां, ठंडा
पानी सबसे ज्यादा आपके इम्यून सिस्टम को खराब करता है। जिसकी वजह से शरीर की बीमारियों से लड़ने
की ताकत कम होने लगती हैं।  इसलिए बेहतर है कि आप कम से कम ठंडा पानी पिएं जिससे आपका
स्वास्थ्य बेहतर रहे।

गला खराब

जिन लोगों को खांसी जुकाम ज्यादा होता है उन्हें ठंडे पानी से दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि ये आपके गले को
और भी ज्यादा खराब करता है।  साथ ही आपके गले में सूजन की दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसलिए आप
ठंडा पानी न पिंए।
स्वस्थ दिल के लिए रहिये ठंडे पानी से दूर

अगर आप अपने दिल का ख्याल रखना चाहती हैं तो आप ठंडे पानी को आज ही पीना बंद कर दीजिए। दरअसल
ठंडा पानी दिल की गति को धीमा करता है। इसलिए अगर आप दिल की परेशानियों का सामना नहीं करना
चाहती हैं तो आप ठंडे पानी से बिलकुल दूर ही रहिए।


वजन घटाना है तो ठंडे पानी से रहिए दूर

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आप आज बल्कि अभी से ठंडे पानी को पीना पूरी तरह से बंद
कर दीजिए। क्योंकि ठंडा पानी आपके वजन को घटने (weight loss) नहीं देगा।बल्कि ये आपके शरीर में
जमें फैट को और भी ज्यादा सख्त बनाता है जिससे आपका वजन घटता नहीं है। इसलिए आप जितना हो
सके उतना ही ठंडे पानी को पीने से बचिये।

पाइल्स की बीमारी में न पिए ठंडा पानी

अगर आप पाइल्स की बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको भूलकर भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल ठंडा
पानी हमारे आत  में मत को जमा देती है जिसकी वजह से पाइल्स की बीमारी होती है। साथ ही ये आंत से जुड़ी
समस्याओं को और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

टिप्स (Tips)

अगर गर्मी के मौसम में आपकी प्यास ठंडे पानी से बुझती है तो आप फ्रिज के ठंडे पानी की बजाय मिट्टी के
मटके में ठंडा पानी भरकर रखिए। जब भी आपको प्यास लगे तो आप इसी पानी का इस्तेमाल करिए। मटके
का पानी ठंडा भी होता है और ये शरीर को किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता है।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree