गर्मी के मौसम में ऐसे रखें अपनी स्किन का खास ख्याल - Summer Skin Care Tips In Hindi
गर्मी के मौसम में हमें हमारी स्किन का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि बाहर की तेज धूप और धूल मिट्टी
आपके चेहरे को खराब बना देते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी त्वचा का ख्याल अच्छे से रखें जिससे कि
हमें टैनिंग, झुर्रियां, पिंपल जैसी समस्याएं न हो सकें। लेकिन अगर आप सही समर स्किन केयर के बारे में नहीं
जानती हैं तो आप हमारा ये आर्टिकल पढ़िए। क्योंकि हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप गर्मी
के मौसम में अपनी त्वचा का खास ख्याल कैसे रख सकती हैं। तो चलिए बिना आपका टाइम वेस्ट किए आपको
बताते हैं कुछ बेहतरीन स्किन केयर Summer Skin Care Tips In Hindi के बारे में
सनस्क्रीन
गर्मी के मौसम में अगर आप चाहती हैं कि तेज धूप (sun rays) आपके चेहरे को खराब न करें तो आप घर से
बाहर निकलने से पहले अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सनस्क्रीन सूरज की तेज किरणों से आपके
चेहरे को बचाने का काम करती है। जिससे आपके चेहरे पर कालापन या फिर पिंपल जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
टोनर
अगर आपके चेहरे पर टेनिंग (tanning) हो गई है या फिर काले धब्बे हो गए हैं तो आप रोज अपने चेहरे पर टोनर
जरूर लगाएं। अगर आप रोजाना मुंह धुलने के बाद अपने चेहरे पर टोनर लगाती हैं तो आपकी त्वचा से जुड़ी कई
तरह की समस्याएं जल्द ही गायब होने लगेंगी। साथ ही टोनर लगाने से आपका मेकअप भी ज्यादा देर तक टिका
रहेगा। आप दिन में मुंह धुलने के बाद और रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर टोनर अप्लाई कर सकती हैं। आप
चाहें तो होममेड टोनर (homemade toner) भी बना सकती हैं। इसके लिए आप खीरे का रस और नींबू का रस
बराबर मात्रा में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर चेहरे को नॉर्मल
पानी से धो लीजिए।
एक्सरसाइज
खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज (exercise) करने से स्किन का ग्लो
भी दिनभर बरकरार रहता है। आप सुबह और शाम में आधा घंटे के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।
इससे आप दिनभर एनर्जेटिक और फ्रेश फील करेंगी। एक्सरसाइज के साथ-साथ हर रोज लगभग 10 मिनट
तक मेडीटेशन भी जरूर करें।
नारियल का पानी
अगर आप चाहती हैं आपकी स्किन बेदाग और निखरी हुई नजर आए तो आप रोजाना नारियल का पानी जरूर
पिएं। क्योंकि नारियल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये गर्मी में आपको एनर्जेटिक भी
बनाता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना एक नारियल पानी जरूर पिएं। बता दें कि नारियल का पानी
आपके बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।
स्क्रब
बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए आपको हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करना चाहिए। इससे आपके चेहरे
पर जमीं हर तरह की गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी। आप चाहें तो घर पर ही स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसके
लिए आप टमाटर और चीनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। टमाटर को चीनी में डिप करके अपने चेहरे पर हल्के
-हल्के हाथों से रगडें। ऐसा करीब 5 से 7 मिनट तक करिए और फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो दीजिए।

Comments
Post a Comment