जानिए आर्गन तेल के कुछ बेहतरीन फायदे- Benefits Of Argan Oil In Hindi

बाजार में स्किन और बालों के लिए कई तरह के ऑयल मौजूद हैं जोकि दावा करते हैं कि वो आपकी स्किन और
बालों के लिए फायदेमंद है। लेकिन क्या आपने कभी आर्गन ऑयल का इस्तेमाल किया है। अगर आपका जवाब
है नहीं तो हम गारंटी देते हैं कि हमारा ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आप इसका इस्तेमाल करने से खुद को रोक
नहीं पाएंगे। क्योंकि आर्गन ऑयल स्किन और बाल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हम अपने इस
आर्टिकल में आपको बताएंगे Benefits Of Argan Oil in Hindi के बारे में। इस आर्टिकल को पढ़िए और जानिए कि
आर्गन का तेल आपके किस तरह से काम आ सकता है।

Benefits-Of-Argan-Oil-In-Hindi



क्या होता है आर्गन ऑयल


आर्गन ऑयल आर्गेनिया स्पीनोसा नामक एक पेड़ के नट्स से बनाया जाता है। पहले के समय में इस तेल की
ज्यादा बिक्री नहीं होती थी । लेकिन अब के समय में अधिकतर लोग इसे अपनी त्वचा और बालों पर लगाना
पसंद करते हैं। स्किन और हेयर (Skin and Hair)  के अलावा इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है।


आर्गन ऑयल के फायदे


मॉइस्चराइजर


अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो आप आर्गन ऑयल (Argan Oil) का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए
आप इसे मुंह धोने के बाद और रात में सोने से पहले हल्का सा अपने चेहरे पर लगाकर मालिश करिए। आप ऐसा
पूरे शरीर पर बॉडी मॉइस्चराइज (Body Moisturizer) के तौर पर भी लगा सकती हैं। ये हर तरह से शरीर के लिए
फायदेमंद है।

झुर्रियां और झाइयां

अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और झाइयां जैसी समस्या होती है तो आपको आर्गन तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक भी आती है और इन तरह की दिक्कतें भी दूर होती है। आप
रात में सोने से पहले हल्का सा आर्गन तेल अपने चेहरे पर लगाकर मालिश करें और फिर सोए।


बालों के लिए


बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए और झड़ते बालों को रोकने के लिए आप आर्गन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका
इस्तेमाल करने से जल्द ही आपके बालों से जुड़ी हर तरह की दिक्कत गायब हो जाएगी। आप आर्गन तेल में थोड़ा सा
नारियल तेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये दोनों ही तरह से बालों के लिए फायदेमंद होता है।


आप आर्गन ऑयल को लीव इन कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप हेयर वॉश करने के
बाद हल्के गीले बालों पर लगाएं और छोड़ दें। इससे आपके बाल मुलायम और सॉफ्ट रहेंगे। साथ ही फ्रिजीनैस से भी
छुटकारा मिलेगा।


आर्गन ऑयल के अन्य फायदे


कॉलेस्ट्राल

अगर आप खाना बनाने के लिए आर्गन ऑयल का इस्तेमाल करती हैं तो आपके हृदय के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता
है। दरअयस आर्गन ऑयल आपके खून में हानिकारक कॉलेस्ट्राल को कम करता है जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता
है।


कैंसर

आर्गन ऑयल आपको कैंसर से बचाने का भी काम करता है। दरअसल आर्गन में एंटी-ऑक्सीडेंट और ट्रिटेरपेनोइड्स
मौजूद होता है जोकि सेल्स को कैंसर होने से बचाता है। इसके साथ ही ये ट्यूमर और कैंसर जैसी भयानक बीमारी से
भी आपको बचाता है। आप खाना बनाने में इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

ऐसे पाइये चेहरे पर प्राकृतिक निखार - How To Get Natural Glow On Face In Hindi