जानिए वैक्सिंग कराने के बाद क्या करें और क्या नहीं - After Waxing Care In Hindi

शरीर के बाल से निजात पाने के लिए लोग वैक्सिंग का सहारा लेते हैं जिससे शरीर के बाल तो हट जाते हैं। लेकिन
उसके बाद स्किन पर होने वाली दिक्कतें बढ़ जाती हैं जैसे कि दाने होना, रैडनेस होना आदि। इसलिए हमें अपनी
स्किन का वैक्सिंग कराने के बाद ज्यादा अच्छी तरीके से ख्याल रखना पड़ता है। अगर आप भी इस तरह की
दिक्कतों से परेशान है तो आपको हमारा ये आर्टिकल राहत दिला सकता है। क्योंकि हम अपने इस आर्टिकल
में आपको बताएंगे After Waxing Care in Hindi के बारे में जिससे कि आपकी समस्याएं आसानी से सॉल्व हो जाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि वैक्सिंग कराने के बाद आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

After-Waxing-Care-in-Hindi



साबुन का इस्तेमाल न करें


वैक्सिंग कराने के तुरंत बाद त्वचा पर साबुन का इस्तेमाल न करें वरना इससे स्किन काफी ड्राई हो सकती है।
इसलिए वैक्सिंग(Waxing)  कराने के करीब 6 घंटे बाद ही अपनी स्किन पर साबुन का इस्तेमाल करें। आप
चाहें तो इसकी जगह एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।


वैक्सिंग कराने के बाद क्या करना चाहिए


रैडनेस और दाने से आजादी


ऐसी बहुत सी महिलाएं जिनको वैक्सिंग कराने के बाद स्किन पर रैडनेस(Redness) और दाने होने लगते हैं,
हालांकि ये दाने कुछ समय बाद खत्म हो जाते हैं और रैडनेस भी पूरे तरीके से गायब हो जाती है। लेकिन अगर
ये चीज आपको ज्यादा दिक्कत दे रही है तो आप इसके लिए आइस क्यूब का सहारा ले सकती हैं। इससे
आपकी त्वचा पर हुए दाने और रैडनेस दोनों ही सही हो जाएगा। इसके लिए आपको आइस क्यूब (Ice Cubes)
लेकर उन जगहों पर लगाना है जहां पर आपने वैक्सिंग कराई हो। फिर किसी सॉफ्ट  टॉवल से अपनी स्किन को पोछ लीजिए।


मॉइस्चराइजर लगाना न भूले


त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर लगाना काफी जरूरी है जिससे त्वचा में नमी बनी रहे। आप
वैक्सिंग के बाद अपने पूरे शरीर पर अच्छे से मॉइस्चराइजर लगाना बिलकुल भी न भूलें। ऐसा करने पर आपकी
स्किन ड्राई भी नहीं होगी और त्वचा का निखार भी हमेशा की तरह बरकरार रहेगा।


गर्म पानी का इस्तेमाल न करें
अगर आपको गर्म पानी से नहाने की आदत है तो आप इस आदत को वैक्सिंग कराने के बाद बिलकुल भी न करें।
वरना इससे आपको रैशेज जैसी समस्याएं होने लगेंगी और स्किन काफी ड्राई भी हो जाएगी। इसलिए बेहतर है कि
आप गर्म पानी का इस्तेमाल वैक्सिंग कराने के बाद करीब 6 से 7 घंटों तक न ही करें।
सनस्क्रीन लगाना है बेहद जरूरी


शरीर पर होने वाले बाल हमें धूप से बचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन वैक्सिंग के बाद ये बाल हमारी त्वचा से
गायब हो जाते हैं जिससे टैनिंग होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। इसलिए आप जब भी घर से बाहर निकलें तो अपनी
त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना बिलकुल भी न भूलें और जितना हो सके उतना तेज धूप से बचने की कोशिश करें।


बॉडी स्क्रब न करें इस्तेमाल

वैक्सिंग कराने के बाद करीब एक सप्ताह तक आप अपने शरीर पर स्क्रब का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें।
क्योंकि इससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

ऐसे पाइये चेहरे पर प्राकृतिक निखार - How To Get Natural Glow On Face In Hindi