स्किन की सारी परेशानियों होंगी गायब जब आप लगाएंगी इस पर अंडा - Egg Face Mask In Hindi
अंडा सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो सभी को पता होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अंडा
आपकी स्किन के लिए भी कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। जी हां, अंडा आपकी स्किन से जुड़ी कई तरह की
परेशानियों को पलभर में ही खत्म कर सकता है। साथ ही अंडे की मदद से आप भी पा सकती हैं खूबसूरत चम
परेशानियों को पलभर में ही खत्म कर सकता है। साथ ही अंडे की मदद से आप भी पा सकती हैं खूबसूरत चम
कती हुई त्वचा। आप कई तरह से Egg Face Mask in Hindi बना सकती हैं। ये हर तरह से आपकी स्किन के
लिए फायदेमंद साबित होगा। जानिए अंडा कैसे आपको दे सकता है खूबसूरत बेदाग चेहरा
लिए फायदेमंद साबित होगा। जानिए अंडा कैसे आपको दे सकता है खूबसूरत बेदाग चेहरा
पिंपल्स का इलाज
अगर आपके चेहरे पर काफी पिंपल हो गए हैं तो आप अंडा लगाकर इनसे निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप
अंडे का सफेद भाग लें और उसे अच्छे से फेट लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़
दें और फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में आपके पिंपल्स गायब हो जाएंगे।
चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए
चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए भी आप अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए बेसन (Besan)
, शहद और अंडे का सफेद भाग। अब इन तीनों ही चीजों को मिलाकर अच्छे से फेट लें। इस पैक को फेस पर
लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। आप ऐसा 2 हफ्ते में एक
बार कर सकती हैं। इससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा।
स्क्रबिंग
स्क्रब करने के लिए भी आप अंडे का इस्तेमाल (Uses Of Egg) कर सकते हैं। इससे त्वचा काफी साफ और
नजर आएगी और स्किन पर ग्लो भी नजर आएगा। इसके लिए आप अंडे का सफेद भाग लें और उसमें चीनी
डालकर अच्छे से फेट लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे को
नॉर्मल पानी से धो लें।
ड्राई स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन काफी ड्राई है तो आप अंडा, कच्चा दूध और लौकी का पेस्ट बनाएं। इसके लिए आपको
चाहिए 2 चम्मच कच्चा दूध, एक अंडे का सफेद भाग और 2 से 3 चम्मच लौकी का रस। अब तीनों को मिला
कर अपने चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा
आप हफ्ते में एक बार कर सकती हैँ। इससे आपकी त्वचा पर नमी बनी रहेगी और स्किन ड्राई नहीं होगी।
धाग-धब्बे मिटाने के लिए
अगर आपके चेहरे पर काफी सारे दाग-धब्बे हो गए हैं तो भी आप अंडे की मदद से उनसे निजात पा सकते हैं।
इसके लिए आपको चाहिए एक अंडा और 2 से 3 चम्मच नींबू का रस। अब इन दोनों को मिलाकर अच्छा सा
पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब इसे चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर चेहरे को
नॉर्मल पानी से धो लीजिए। ऐसा करने पर जल्द ही आपके दाग-धब्बे गायब होने लगेंगे। आप ऐसा हफ्ते में
सिर्फ एक बार ही कर सकती हैं।
डार्क सर्कल्स
आंखों के नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल किसी को भी अच्छे नहीं लगते। इससे निजात पाना इतना भी मुश्किल
नहीं है। आप अंडे की मदद से भी इनसे छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए अंडे का सफेद
भाग और एलोवेरा जेल। दोनों को मिलाकर अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने आंखों के नीचे
लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे नॉर्मल पानी से साफ कर दें। आप ऐसा हफ्ते में
एक बार कर सकती हैं।

Comments
Post a Comment