खराब मूड को पलभर में सही करेंगे ये बेहतरीन फूड - Mood Booster Food In Hindi

कहते हैं न तो मूड खराब होने में वक्त लगता है और न ही मूड सही होने में। हर किसी की लाइफ इतनी खुश्हाल
नहीं होती है कि उसे कभी किसी बात की चिंता ही न सताए। किसी को ऑफिस की टेंशन तो किसी को घर की
टेंशन। हम सभी के दिमाग में किसी न किसी तरह की टेंशन तो बनी ही रहती है। लेकिन लगातार बनी इसी टेंशन
का बुरा असर आपके दिमाग के साथ-साथ आपके शरीर पर भी पड़ रहा है। जिसके वजह से आप बीमार भी पड
सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका कितना भी मूड खराब क्यों न हो, आप कुछ बेहतरीन खाने से
उनको ठीक कर सकते हैं। जी हां, अगर आप मूड खराब होने पर नीचे बताईं गईं चीजों का सेवन करते हैं तो जल्द ही आपका मूड एकदम बढ़ियां हो जाएगा। अगर आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं है तो आप खुद से इन फूड्स
को ट्राई करके बेहतरीन Mood Booster Food In Hindi असर देख सकते हैं
Mood-Booster-Food-In-Hindi



डॉर्क चॉकलेट (Dark Chocolate)


डॉर्क चॉकलेट(Dark Chocolate)  न सिर्फ आपके खराब टेस्ट को बेहतर बनाने के काम आता है बल्कि ये आपके
खराब मूड को भी पलभर में सही कर सकता है। जब भी आपको ज्यादा टेंशन या घबराहट जैसी समस्या हो रही हो
तो एक चॉकलेट खाएं। डार्क चॉकलेट खाने से अपको घबाराहट भी नहीं होगी और आपका खराब मूड भी सही हो
जाएगा।


दही


ठंडा-ठंडा दही आपके लिए हर रूप में फायदेमंद है। ये आपके शरीर, त्वचा के साथ-साथ आपके दिमाग के लिए भी
काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल दही में भारी मात्रा में कैल्शियम (Calcium) मौजूद होता है जोकि मस्तिष्क के
लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए अब जब भी आपका मूड खराब हो तो आप एक कटोरी ठंडा दही लेकर खाएं।
आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।


अखरोट


अखरोट दिमाग और शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल अखरोट मैग्नीशियम का काफी अच्छा स्त्रोत
होता है। आप इसे सबुह के ब्रेकफास्ट में या  फिर शाम में खा सकते हैं। या आप चाहें तो आप इसे दूध में डाल
कर भी पी सकते हैं। ये हर तरह से शरीर के लिए अच्छा माना जाता है।


हरी सब्जियां (Green Vegetable)


बचपन से ही हमें हरी सब्जियां खाने की हिदायत दी जाती है। हरी सब्जी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसके
साथ ही ये शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद होती है। अगर आपका मूड खराब है तो आप ताजा हरी सब्जियों
(Green Vegetables) का सेवन कीजिए। आप देखेंगे कि कुछ ही घंटों में आपका खराब मूड सही हो जाएगा और
आपका दिमाग सही तरीके से काम करने लगेगा।


स्ट्राबेरीज

लाल-लाल स्ट्राबेरीज खाने के स्वाद को बढ़ियां बनाने के साथ-साथ आपके दिमाग को शांत करने के भी काम आता
है। अगर आप रोजाना थोड़ी स्ट्राबेरीज खाती हैं तो आपका मूड बेहतर रहेगा और दिमाग तेजी से काम करना भी
शुरू कर देगा। ये आपके दिमाग के साथ-साथ आपके इम्यून सिस्टटम को भी बढ़ाने का काम करता है। साथ ही
शरीर की थकान और कमजोरी को भी दूर करता है। आप कई तरह से स्ट्राबेरी का सेवन कर सकते हैं जैसे कि
उसका शेक बनाकर या फिर अपने ब्रेकफास्ट में उसे ऐड करके।

Comments

Popular posts from this blog

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

ऐसे पाइये चेहरे पर प्राकृतिक निखार - How To Get Natural Glow On Face In Hindi