हाई हील्स पहनना आप पर पड़ सकता है भारी, इन बीमारियों की हो रही हैं आप शिकार - Side Effects Of High Heels

अधिकतर लड़कियों को हाई हील्स पहनना बेहद पसंद होता है। फिर चाहें ऑफिस की पार्टी हो या फिर घंर का
कोई फंक्शन हर माहौल में हाई हील्स आपकी बेस्ट फ्रेंड होती है। वहीं जिन लड़कियों की हाईट कम होती है वो
रोजाना हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं जिससे कि उनकी हाईट ज्यादा छोटी न लगे। लेकिन क्या आपको पता
है कि जिस हाई हील्स को आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए पहनती हैं वहीं हाई हील्स आपके
शरीर को कितना ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है। जी हां, हाई हील्स आपके शरीर को कई तरह से नुकसान
पहुंचा रही है जिसका आपको जरा भी अंदाजा नहीं है। आज हम आपको बताने वाले हैं Side Effects Of
Wearing High Heels के बारे में। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद शायद आप रोजाना हाई हील्स पहनने
से पहले हजार बार सोचेंगी
How-To-Choose-Right-Footwear-in-Hindi


जानिए क्या कहती है रिसर्च

हाई हील्स पहनने के नुकसान के बारे में जानने से पहले हम आपको बताएंगे कि हाई हील्स को लेकर रिसर्च
क्या कहती है। बता दें कि दक्षिण कोरिया में हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि जो महिलाएं हाई हील्स नहीं
पहनती हैं उनकी मांसपेशियां और हड्डियां ज्यादा मजबूत होती है। वहीं हाई हील्स (high heels)  पहनने
वाली महिलाओं में ये खतरा ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आया।

हाई हील्स पहनने के नुकसान

घुटनों पर असर

हाई हील्स पहनने का सबसे ज्यादा बुरा असर आपके घुटनों पर पड़ता है जिसके कारण अधिकतर महलिाओं के
घुटनों में दर्द भी रहता है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके घुटने सलामत रहे तो आप हाई हील्स पहनना
काफी कम कर दीजिए। वरना आगे चलकर आपको अलग-अलग तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

पीठ दर्द
हाई हील्स का असर आपके पीठ पर भी पड़ता है जिसके कारण आपके रीढ़ की हड्डी में दर्द बना रहता है।
क्योंकि जब आप हाई हील्स पहनती हैं और उसका संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करती हैं तो उसका
सीधा असर आपके पीठ पर पड़ता है। इसी वजह से अधिकतर महिलाओं के पीठ में दर्द बना रहता है।

पैरों में दर्द

हम थोड़ी देर के लिए भी हाई हील्स पहनकर चलते हैं तो हमारे पैरों में तेज दर्द होने लगता है। अगर आप
रोजाना हाई हील्स पहनती हैं तो आपका यहीं दर्द काफी ज्यादा बढ़ सकता है जिसके वजह से आपके पैरों
में सूजन (Swelling) और रैडनेस जैसी समस्या भी हो सकती हैं। इसलिए आप हाई हील्स को पहनना बंद
कर दें।
मांसपेशियों के लिए भी खतरा

अगर आपका वजन ज्यादा है और आप रोजाना हाई हील्स पहन रही हैं तो इसका बुरा असर आपके मांसपेशियों
पर पड़ सकता है। साथ ही इससे आपका संतुलन भी खराब हो सकता है। बता दें कि हाई हील्स शिराओं और
पिंडलियों की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।
हाई हील्स पहनना मजबूरी है तो क्या करे

अगर हाई हील्स पहनना आपकी मजबूरी है तो आप नीचे बताईं गईं ट्रिक्स को अपनाकर दर्द से राहत पा सकती
हैं जैसे कि-
-जब भी आप कहीं बैठें तो अपनी हाई हील्स को उतार दीजिए जिससे कि आपके पैरों को आराम मिल सके। जैेसे
कि जब आप लंबी मीटिंग में हो या ड्राईविंग कर रही हों आदि।

-आप पैर दर्द से राहत पाने के लिए बाजार से फुट कुशन्स भी खरीद सकती हैं। इसको पहनने के बाद आपको
दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती हैं।

-रात में सोने से पहले किसी गर्म ऑयल से अपने पैरों की हल्के हाथों से मसाज करें और पैरों को गर्म पानी में
करीब 15 मिनट तक रखें। ऐसा करने पर आपको पैर दर्द से तुरंत राहत मिल जाएगी और आपके पैरों की
सूजन भी खत्म हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi