अगर आपकी भी है ये राशि तो टॉप पर आते हैं महा आलसी की लिस्ट में - Laziest Zodiac Signs In Hindi
हमारे नाम का असर बहुत हद तक हमारी पर्सनालिटी पर भी पड़ता है। यहीं कारण है कि बचपन में हमारे मां-बाप
बहुत सोच समझ कर ही हमारा नामकरण करते हैं। हम सभी का स्वभाव हमारी राशियों से पता चलता है। हम
किसी की भी राशि से पता लगा सकता हैं कि उसका स्वभाव कैसा होगा जैसे कि वो शांत, गुस्सा, चालक आदि
है या नहीं। इसके साथ ही हम उसके इंटरेस्ट के बारे में भी जान सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताने
जा रहे हैं उन खास राशियों के बारे में जोकि बेहद ही आसली होते हैं। Laziest Zodiac Signs के बारे में
पढ़कर आप आसानी से जान सकते हैं कि किस राशि के लोग बेहद ही आसली होते हैं। इसके जरिए आप
अपने पार्टनर और अपने परिवार के लोगों के स्वभाव के बारे में आसानी से आइडिया लगा सकते हैं। तो
चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके लोग बेहद ही आलसी होते हैं
इन राशि के लोग होते हैं महा आसली
कर्क राशि - Cancer
अगर आपकी राशि कर्क (Cancer) है तो आप भी महा आलसी के लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। जी हां, कर्क
राशि के लोग काफी ज्यादा आलसी होते हैं। ये चाहते हैं कि इनका सारा काम बैठे-बैठे ही हो जाए और इनको
जरा भी मेहनत न करना पड़े। ये एक ही जगह पर बैठकर अपना पूरा दिन बड़े ही आराम से बिता सकते हैं।
इन्हें दूसरों की कंपनी की भी जरूरत नहीं होती है। ये अपने आप से ही खुश रहना जानते हैं।
इस राशि का नाम हू,हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो अक्षरों से शुरू होता है।
वृश्चिक राशि - Scorpio
वृश्चिक राशि (Scorpio) के लोग भी कम आलसी नहीं होते हैं। लेकिन ये जितने ही आसली होते हैं
उतने ही दूसरे लोगों की मदद करने के लिए एक्टिव भी होते हैं। खाकर छुट्टी वाले दिन ये अपने बेड
से हिलना भी पसंद नहीं करते हैं। इन्हें ज्यादा बाहर घूमना भी पसंद नहीं होता है।ये छुट्टी वाला दिन
अपने घर में ही बिताना पसंद करते हैं।
इस राशि का नाम ना नी,नू, ने, नो,या, यी, यू अक्षरों से शुरू होता है।
मीन राशि - Pisces
मीन राशि(Pisces) वाले भी थोड़े-थोडे़ वृश्चिक राशि वाले की तरह ही होते हैं। ये भी आलस की लिस्ट
में सबसे टॉप पर आते हैं। हालांकि ये मूडी भी होते हैं मतलब कि अगर इनका मन किया तो ये दुनिया
का कठिन से कठिन काम करने भी क्षमता रखते हैं। लेकिन अगर इनका मन नहीं है तो ये खुद से
एक गिलास भी उठाना पसंद नहीं करते हैं।
इस राशि का नाम दी,दू, थ, झ, दे,दो, चा, ची अक्षरों से शुरू होता है।
सिंह राशि - Leo
सिंह राशि (Leo) वाले आलसी होने के साथ-साथ काफी मनमौजी भी होते हैं। ये चाहते हैं इनके पर्सनल
काम को भी दूसरे कर दें। लेकिन ये खराब परिस्थिति में भी खुद को एंटरटेन करना अच्छे से जानते हैं।
इन्हें पता होता है कि इन्हें कब और कैसे दूसरों से काम निकलवाना है। साथ ही अपने को खुश कैसे
रखना है। सिंह राशि वालों से काम कराना बेहद ही मुश्किल काम होता है।
इस राशि का नाम मा,मी,मू,मे, मो, टा,टी,टू, टे अक्षरों से शुरू होता है।
Comments
Post a Comment