वरमाला की ये बेहतरीन डिजाइन आपका दिल जीत लेंगी - Varmala Designs In Hindi

हिंदू रिवाज में शादी की रस्मों में एक रस्म बहुत खास होती है और वो है वरमाला की। इस रस्म में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। कुछ लोगों में वरमाला की रस्म को जयमाला भी कहा जाता है। ये रस्म फेरों से पहले की जाती है जिसमें दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले मौजूद होते हैं। लेकिन समय के साथ-साथ हर चीज का ट्रेंड भी बदलता जाता है। ऐसा ही कुछ वरमाला के साथ भी हो रहा है मतलब कि अब वरमाला की डिजाइन पसंद करने के लिए भी आपके पास कई सारे ऑप्शन मौजूद होते हैं। जी हां, अब आप अपनी ड्रेस, मडंप की डिजाइन आदि चीजों को देखते हुए अपनी वरमाला पसंद कर सकते हैं। यकिन मानिये अगर आप ऐसे अपनी वरमाला पसंद करेंगी तो आपकी ये रस्म और भी यादगार बनने वाली है। तो चलिए देखते हैं उन Varmala Designs in Hindi को जो आपके बेहद पसंद आने वाले हैं। अगर आपकी शादी की डेट करीब आ चुकी है तो आप भी ऐसे ही अपनी वर माला पसंद करें।
Varmala-Designs-For-Wedding-In-Hindi



मौसम के अनुसार वरमाला


आज के समय में लोग मौसम को देखते हुए भी अपनी वरमाला का चुनाव करते हैं। जैसे कि अगर आपकी शादी गर्मी में हो रही है तो आपको लाइट कलर की वरमाला पसंद करनी चाहिए जैसे कि सफेद फूल, गुलाबी रंग के फूल आदि। वहीं अगर आपकी शादी सर्दी के मौसम (Winter Season) में हो रही है तो आपको डार्क रंग के वरमाला का चुनाव करना चाहिए जैसे कि लाल रंग का फूल (Red Roses) , पीले रंग का फूल आदि।


कपड़ों के रंग के अनुसार वरमाला


वरमाला चुनते वक्त आप अपने कपड़ों का भी खास ख्याल रखें। आप अपने परिधानों से मिलती-जुलती वरमाला भी खरीद सकते हैं। ये भी दिखने में बेहद ही अच्छा लगेगा। आप चाहें तो परिधान के रंग के अपोजिट रंग की भी वरमाला पसंद कर सकते हैं।


डेकोर के अनुसार


डेकोर के अनुसार भी आप अपनी वरमाला का चुनाव कर सकते हैं। अगर डेकोर (Decor)  में लाल रंग की चीजों का इस्तेमाल किया गया है तो आप लाल फूलों की वरमाला चुन सकते हैं। अगर गोल्डन रंग का काम है तो आप पीले फूलों की वरमाला बनवा सकते हैं।  ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगने वाले हैं।


आपके फेवरेट फूल


शादी आपकी जिंदगी का काफी अहम हिस्सा होता है इसलिए आप इसमें वरमाला भी अपने पसंद की फूलों की बनवाए तो बेहतर होगा। अगर दूल्हा और दुल्हन की पसंद अलग-अलग है तो आप दोनों रंगों को मिलाकर उसकी एक वरमाला तैयार करवा सकते हैं। यकिन मानिये इस वरमाला को देखकर आप बेहद ही खुश होने वाले हैं।


मोती की वरमाला


अगर आपको मोती की माला ज्यादा पसंद है तो आप मोती की वरमाला भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आप फूल और मोती दोनों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। आप मोती के साथ अपने पसंद के फूल भी एड करवा सकते हैं।


गुलाब की वरमाला


गुलाब का फूल सभी की पसंद होती है। तो अगर आपको ऊपर बताए गए ऑप्शन पसंद नहीं आ रहे हैं तो आप गुलाब के ताजे फूलों की वरमाला भी बनवा सकते हैं। इसकी खुश्बू और इसका रंग आपकी शादी में चार चांद लगा देगा।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi