इन 5 तरीकों से हटाएं चेहरे के तिल और मस्से - Home Remedies To Remove Moles

चेहरे पर तिल और मस्से का होना खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अगर यहीं मस्सा और तिल एक से ज्यादा होने लगे लगते हैं तो ये खराब नजर आते हैं। लेकिन सवाल ये होता है कि आखिर इन तिल और मस्सों से निजात कैसे पाया जाए। अगर आप भी अपने इन सवालों का जवाब ढूंढ रही हैं तो आपको इसका जवाब मिलेगा यहां। क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ Home Remedies To Remove Moles। अगर आप इन नुस्खों को
अपनाती हैं तो जल्द ही आप तिल और मस्से से निजात पा सकेंगी।

Home-Remedies-To-Remove-Moles



तिल और मस्से क्यों होते हैं?


हम सभी के दिमाग में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर हमारे शरीर पर तिल या मस्से क्यों होते हैं। तो आपको बता दें कि जब त्वचा की कोशिकाएं फैलने के बजाए एक जगह इकट्ठा हो जाती हैं तो उस जगह पर तिल बन जाता है । हमारे शरीर में मेलनोसाइट्स के इकट्ठा होने पर त्वचा पर तिल व मस्से दिखाई देने लगते हैं। मेलनोसाइट्स ऐसी
कोशिकाएं होती हैं जो मेलनिन का पिग्मेंट बनाती हैं। 

तिल और मस्सा हटाने के कुछ घरेलू नुस्खे 


लहसुन


तिल और मस्सा हटाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस लहसुन की एक कली की जरूरत पड़ेगी। लहसुन की कली को पीसकर अपने तिल और मस्से पर लगाएं और उसे रातभर के लिए छोड़ दें। रोजाना ऐसा करने पर आपको जल्द ही तिल और मस्से से आजादी मिल जाएगी।

विनेगर (सिरका)


सिरका की मदद से भी आप तिल और मस्से को हटा सकती हैं। इसके लिए आप रूई को सिरका में भिगोकर अपने मस्से पर लगाएं और रूई को टेप से चिपकाएं। ऐसा आप 2 से 3 बार दोहराए। जल्द ही आपका मस्सा हट जाएगा।

खट्टी लस्सी


खट्टी लस्सी भी आपके तिल और मस्से को हटाने में मदद करेगी। इसके लिए आप खट्टी लस्सी से अपने चेहरे पर मसाज करें। मसाज के बाद चेहरे को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपका मस्सा अपने आप हट जाएगा।


स्ट्रॉबेरी


स्ट्रॉबेरी से भी आप मस्से का इलाज कर सकती हैं। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी को पीसकर अपने मस्से पर लगाएं। ऐसा आप तब तक करें जब तक आपका मस्सा हट न जाए। 


केले का छिलका

केले का छिलका भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना केले के छिलके को अपने चेहरे पर रगड़ती हैं तो जल्द ही आपको दाग-धब्बे, डार्क सर्कल और मस्से से आजादी मिल जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi