आपकी स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 5 विटामिन सी सीरम - Best Vitamin C Serum
विटामिन सी आपकी त्वचा के लिए भी काफी जरूरी होता है। वैसे तो विटामिन सी हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। लेकिन
आज हम आपको त्वचा के लिए विटामिन सी के फायदे बताने वाले हैं। बता दें कि विटामिन सी की मदद से आप अपने चेहरे के मुंहासे, झुर्रियां,
डार्क सर्कल आदि को जड़ से खत्म कर सकती हैं। आप विटामिन सी युक्त चीजें खाने के साथ-साथ उनका इनसे बने प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी
कर सकती हैं।
विटामिन सी सीरम लगाने के फायदे-
बाजार में आपको आसानी से विटामिन सी युक्त फेस सीरम मिल जाएंगे। ये सीरम आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा में
निखार लाने के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी खत्म करेगा। फेस सीरम कई तरह से चेहरे को फायदा पहुंचाता है। सीरम लगाते ही
आपकी स्किन इसे सोख लेती है। ऐसे तो बाजार में कई तरह के फेस सीरम उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आपके चेहरे पर पिंपल, स्पॉट, डार्क सर्कल
आदि जैसी समस्याएं हैं तो आपको विटामिन सी युक्त फेस सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए।
बता दें कि विटामिन सी सीरम स्किन से डेड सेल्स को बाहर निकालकर त्वचा को निखारने का काम करता है। इसी वजह से अधिकतर लोग इसे
स्किन व्हाइटनिंग एजेंट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये हैं बेस्ट विटामिन सी युक्त सीरम -
Skinceuticals C E Ferulic Acid
अगर आप अच्छा फेस सीरम ढूंढ रहे हैं तो आप Skinceuticals C E Ferulic Acid सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हर तरह की स्किन
के लिए फायदेमंद है। कुछ ही दिनों में आपको अपनी स्किन में फर्क नजर आने लगेगा। ये आपकी स्किन में तुरंत अबजॉर्ब हो जाएगा।
इस सीरम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फेरूलिक एसिड पाया जाता है जो सूरज की हानिकारक किरणों से आपकी स्किन को
बचाने का काम करता है। इसके साथ ही ये डैमेज स्किन, झुर्रियों को रिपेयर करने में मदद करता है।
Obagi Professional-C Serum
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियों ने दस्तक दे दी है तो आपको इस सीरम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही फाइन लाइन्स
और काले धब्बे की समस्या भी दूर हो जाएगी। ये बेहद ही कम समय में आपकी स्किन को क्लीन कर देगा। आप इसे ऑनलाइन खरीद
सकते हैं। ये आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से मिल जाएगा।
Eminence Citrus And Kale Potent C + E Serum
त्वचा की सभी तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए आप इस सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। Eminence Citrus And Kale
Potent C + E Serum को बनाने के लिए कई तरह के सूपर फूड्स का इस्तेमाल किया गया है जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदे
मंद है। ये आपकी स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
Dermadoctor Kakadu C 20% Vitamin C Serum With Ferulic Acid & Vitamin E
विटामिन सी से भरपूर इस सीरम को भी आप ट्राई कर सकते हैं। ये आपकी स्किन को रिपेयर करने में मदद करेगा और स्किन को डेमेज होने
से बचाता है। इसके साथ ही ये आपकी त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। .
Good Post ! Thanks a lot very much for the high quality and result-oriented help,I found new information,i like this website.
ReplyDeleteMain page
Find more