अब ब्राउन राइस से आपकी हर बीमारियों का होगा समाधान - Brown Rice Benefits

ऐसा कहा जाता है कि वजन बढ़ाने में चावल का बहुत बड़ा हाथ होता है। इसीलिए स्लिम होने के लिए डाइटिशियन हमें सबसे पहले चावल छोड़ने की सलाह देता है। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका चावल खाए बिना पेट नहीं भरता है क्योंकि चावल उनका सबसे फेवरेट खाना होता है। अगर आप भी ऐसी स्थिति में फंसे हैं कि आपको चावल खाना तो बहुत पसंद है लेकिन वजन घटाने के लिए आप उसे खा नहीं सकते। तो हम आपकी इस सिच्युेशन को थोड़ा आसान कर दे रहे हैं मतलब कि अब आप चावल भी खाएंगे और आपको वजन घटाने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं ब्राउन राइस यानि की भुरे रंग के चावल की। ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन अगर अभी तक आप इनके फायदों से अंजान हैं तो हमारे इस आर्टिकल में आपको पता चलेगा ब्राउन राइस के बेहतरीन फायदों के बारे में-
Beauty-Benefits-of-Brown-Rice


ब्राउन राइस में मौजूद पोषक तत्व -

ब्राउन राइस में विटामिन बी, फॉस्फोरस, मैंगनीज, सेलेनियम, पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही ब्राउन राइस में फाइबर की भी मात्रा मौजूद होती है जो वजन घटाने में मदद करता है। इसमें आपको जिंक और आयरन की भी भरपूर मात्रा मिलेगी।


ब्राउन राइस से होने वाले फायदे -

ब्राउन राइस शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो जल्द ही आप बहुत तरह की बीमारियों से निजात पा सकते हैं। जानिए ब्राउन राइस किन- किन बीमारियों को कम करने में मदद करता है।

पथरी

अगर आप रोजाना ब्राउन राइस का सेवन करते हैं तो आपको पथरी का खतरा नहीं होगा। दरअसल ब्राउन राइस में फाइबर की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है। एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर महिलाएं ब्राउन राइस खाती हैं तो उन्हें पथरी  होने का खतरा कम हो जाता है।


दिल की बीमारी

दिल संबंधित बीमारियों में भी ब्राउन राइस काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके दिल को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। साथ ही आपका ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रखता है।

डायबिटिज

अगर आप डायबिटिज के मरीज हैं तो आप हफ्ते में एक बार ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं। ये मधुमेह टाइप 2 को नियंत्रित रखने में मदद करती है।


बेदाग त्वचा


अगर आप भी बेदाग त्वचा की चाहत रखती हैं तो आप ब्राउन राइस का सेवन करने के साथ-साथ उससे बना फेस पैक भी लगाएं। ये आपको कुछ ही दिनों में देगा बेदाग और निखरी हुई त्वचा जिसकी आपको चाहत है।


मुहांसों से आजादी

टीनएज में पहुंचते ही चेहरे पर मुहांसे की समस्या होने लगती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप ब्राउन राइस का फेसपैक बनाएं। इसको बनाने के लिए आप पहले ब्राउन राइस को पीस लें और उसमें कच्चा दूध मिलाकर अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकती हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। ये आपकी त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा और आपके पिंपल भी धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

ऐसे पाइये चेहरे पर प्राकृतिक निखार - How To Get Natural Glow On Face In Hindi