प्राइमर, कंसीलर और फाउंडेशन के बीच के फर्क - Difference Between Primer, Concealer & Foundation

मेकअप करना अधिकतर लड़कियों को पसंद होता है। मेकअप न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का का काम करता है बल्कि मेकअप आपके चेहरे के डार्क सर्कल, पिंपल, स्पॉट आदि को भी छिपाने का काम करता है। लेकिन फैशन में एक्सपर्ट लोग भी प्राइमर, कंसीलर और फाउंडेशन के बीच के फर्क को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। आपके इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपको बता रहे हैं हैं प्राइमर, कंसीलर और फाउंडेशन के बारे में। जानिए कब और कैसे करते हैं इस तीनों प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
Difference-Between-Primer-Concealer-Foundation


प्राइमर

प्राइमर मेकअप का काफी जरूरी पार्ट होता है। प्राइमर न सिर्फ आपके मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाता है बल्कि पोर्स को भी कम करता है। इसके साथ-साथ प्राइमर फाउंडेशन के लिए एक बेस की तरह भी काम करता है। बता दें कि प्राइमर लगाने के बाद फाउंडेशन लंबे समय तक टिका रहता है।

कैसे और कब करें प्राइमर का इस्तेमाल-

प्राइमर लगाने से पहले अपनी स्किन को क्लींजर की मदद से अच्छी तरह से साफ कर लें। अब अपने चेहरे पर हल्का सा मॉइस्चराइजर लगाएं और करीब 5 मिनट बाद प्राइमर लगाएं। आप अपनी उंगलियों की मदद से भी प्राइमर लगा सकती हैं। ये अच्छी तरह से स्किन में एबजॉर्ब हो जाता है। वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप मैट प्राइमर का इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन को ऑयली होने से बचाएगा। ड्राई स्किन वालों को जेल-बेस्ड प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए।


कंसीलर

प्राइमर के बाद बारी है कंसीलर की। ये आपके चेहरे से डार्क सर्कल, पिंपल आदि को छिपाने का काम करता है। 

कैसे और कब करें कंसीलर का इस्तेमाल-

प्राइमर लगाने के करीब 2 मिनट बाद आप ब्रश या फिर अपनी उंगलियों की मदद कंसीलर लगाएं। लेकिन अगर आपको किसी भी तरह का कोई स्किन इंफेक्शन है तो आप पहले फाउंडेशन लगाएं और फिर कंसीलर लगाएं। कंसीलर लगाते वक्त आप अपनी आंखों के नीचे का भाग, नाक के पास का एरिया और ठुड्डी को अच्छी तरह से कवर करें।


फाउंडेशन

फाउंडेशन स्किन को फ्लॉलेस बनाने का काम करता है। ये आपकी स्किन को एक्स्ट्रा ग्लो देने का काम करता है । आप इसको लगाकर नेचुरल लुक पा सकती हैं। जानिए फाउंडेशन लगाने का सही तरीका।

कब और कैसे लगाएं फाउंडेशन-

प्राइमर और कंसीलर लगाने के बाद बारी है फाउंडेशन की। इसको लगाने के लिए आप स्पॉन्ज का भी इस्तेमाल आप कर सकती हैं। ये आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा। लेकिन ध्यान रहे कि मेक अप लगाते वक्त आप अपने चेहरे का कोई भी पार्ट मिस न करें। अपने गले और कान को भी अच्छे से कवर करें जिससे कि वो अलग रंग के नजर न आए। बता दें कि हमेशा हमें अपनी स्किन टोन से एक शेड लाइट ही फाउंडेशन खरीदना चाहिए जिससे कि चेहरे का निखार खुलकर आ सके।


Comments

Popular posts from this blog

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

ऐसे पाइये चेहरे पर प्राकृतिक निखार - How To Get Natural Glow On Face In Hindi