अगर आपके घर में हैं ग्रैंड पेरेंट्स तो आपका बच्चा भी काफी लकी है, जानिए क्यों - Importance Of Grand Parents

कहते हैं बच्चों को सबसे ज्यादा प्यार उनके दादा-दादी ही करते हैं। न सिर्फ दादा-दादी बल्कि नाना-नानी का भी प्यार अनोखा होता है। इस रिश्ते में अलग तरह का प्यार होता है जहां शिकायतें नहीं होतीं सिर्फ प्यार ही प्यार होता है। हम लाख शैतानियां क्यों न कर लें एक हमारे ग्रैंड पेरेंट्स ही होते हैं जो हमें कभी नहीं डाटते। मम्मी- पापा की डाट से बचाने से लेकर पॉकेट मनी देने तक हमारे ग्रैंड पेरेंट्स का हाथ होता है। आज के समय में बच्चे अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त मोबाइल और टीवी देखने में बिता देते हैं। उन्हें शायद ग्रैंड पेरेंट्स के साथ वक्त बिताने का मतलब ही नहीं पता। ऐसे में जरूरी है कि मां-बाप होने के नाते आप अपने बच्चों को समझाएं कि उनकी जिंदगी में बड़े-बुजुर्ग का होना क्यों जरूरी है। उन्हें उनके दादा-दादी, नाना-नानी की इज्जत करना सिखाएं। वो हैं तो ही उनकी दुनिया खुशहाल है क्योंकि वो कभी अपने बच्चों का बुरा नहीं चाहते। उन्हें याद दिलाएं कि जब आप घर के कामों में व्यस्त थी और पापा ऑफिस में थे तो उनके दादा-दादी ही थे जो उनका ख्याल रखते थे। वहीं थे जो उनके रोने से पहले उनके हाथों में चॉकलेट थमा देते थे। आज का हमारा आर्टि कल भी ग्रैंड पेरेंट्स पर ही है। हम आपको बता रहे हैं कि जिंदगी में ग्रैंड पेरेंट्स का होना क्यों जरूरी है?

Advantages-Of-Living-With-Grand-Parents


बच्चों के साथ ग्रेंड पेरेंट्स होने के फायदे -


इतिहास से रूबरू

हम अपने कामों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हमें अपने बच्चों को कुछ सीखाने का समय ही नहीं मिल पाता है।  लेकिन जिन घरों में ग्रैंड पेरेंट्स होते हैं वो बच्चों को इतिहास के बारे में भी बताते हैं। क्योंकि बहुत सारी चीजें उन्होंने सामने देखी हुआ है तो वो बच्चों को अपना आंखों देखाहाल कहानी के रूप में बताते हैं जिससे बच्चों को इतिहास के बारे में अच्छी नॉलेज मिलती है। 

संस्कार

हममें जो संस्कार हैं वो भी हमारे मां-बाप या दादा-दादी से मिला है। जब पेरेंट्स वर्किंग होते हैं तो बच्चे घर पर बोर हो जाते हैं और आपको पता भी नहीं होता कि बच्चा सही दिशा में जा रहा है या गलत। लेकिन जब घर पर ग्रैंड पेरेंट्स होते हैं तो वो बच्चों का खास ख्याल रखते हैं। बड़ें लोगों को ये अच्छे से पता होता है कि उन्हें बच्चों की परवरिश कैसी करनी है और उन्हें क्या संस्कार देने है। तो ऐसी स्थिति में अगर आपके घर भी ग्रैंड पेरेंट्स हैं तो आपका बच्चा काफी लकी है।

हर रीत -रिवाजों से जुड़ते हैं


बड़ें -बुजुर्ग घर के सारे रित-रिवाजों को मनाने पर विश्वास रखते हैं। ऐसे में आपका बच्चा भी ये सब देखता है और कुछ नया सिखने की कोशिश करता है। बच्चे जो देखते हैं वहीं करते हैं। आगे चलकर वो भी इन रित-रिवाजों से जुड़ें रहना पसंद करेंगे।


हर दर्द का इलाज

आज के समय में बच्चे को एक से ज्यादा छींक भी आ जाए तो मां-बाप घबराकर उसे डॉक्टर के पास ले जाते हैं। लेकिन जिनके घर में बड़ें-बुजुर्ग होते हैं वो आसानी से हर समस्या का हल ढुंढ लेते हैं। क्योंकि बड़ें- बुजुर्ग के पास बच्चों की हर दर्द का घरेलू इलाज होता है। खास बात तो ये है कि उनके इन घरेलू इलाज से बच्चों को आराम भी मिल जाता है। 

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree