अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप भी अपनाएं ये बेहतरीन तरीके - Ways To Make Your Husband Happy

किसी भी रिश्ते को खास बनाने के लिए सिर्फ एक का नहीं बल्कि दोनों का खुश रहना जरूरी है। हमारे हसबैंड हमें खुश रखने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। लेकिन बदले में हम उन्हें खुश रखने के लिए क्या करते हैं? अगर आपके पास भी इस सवाल का कोई जवाब नहीं है तो अब बारी आपकी है।  जी हां, आपको भी अपने पार्टनर को अच्छा फील कराने के लिए कुछ नया करना पड़ेगा। घबराइये मत ये इतना भी मुश्किल नहीं होगा जो आप कर नहीं सकेंगी। हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतरीन तरीके जिनको अपनाकर आप भी अपने पार्टनर से बता सकती हैं कि आपको उनसे कितना ज्यादा प्यार है। क्योंकि प्यार में सिर्फ आई लव यू ही कह देना काफी नहीं है।

Best-Marriage-Quotes


तारीफ तो बनती है

हम जब भी तैयार होते हैं तो हम चाहते हैं कि सबसे पहला कॉम्पलिमेंट हमें हमारे पार्टनर से मिले। जब आपके हैसबेंड आपकी तारीफ करते हैं तो आप कितना खुश हो जाती है। तो सोचिये जब आप उनकी तारीफ करेंगी तो उन्हें कितना अच्छा लगेगा। वो अपने आपको थोड़ा बहुत स्पेशल फील करेंगे। तो अब जब भी आपके पार्टनर रैडी हों तो उनकी तारीफ करना बिलकुल भी भूलें।

बेस्ट मैरिज कोट्स

हमारे पास बहुत सारे ऐसे जरिये हैं जिनसे हम अपने पार्टनर को अपने दिल का हाल बता सकते हैं। इन्हीं में से एक तरीका मैरिज कोट्स का। आप उन्हें ये मैरिज कोट्स भेज कर बता सकती हैं कि आप उनका साथ पा कर कितनी ज्यादा खुश हैं। सुबह-सुबह आप उन्हें बेस्ट मैरिज कोट्स भेजें और उनका पूरा दिन खुश्हाल बना दें।

सरप्राइज

जरूरी नहीं कि सिर्फ लड़कियों को ही सरप्राइज पसंद हो। लड़कों को भी अच्छा लगता है जब उन्हें सरप्राइज मिलता है। तो फिर देर किस बात की आप भी दीजिये अपने पार्टनर को एक प्यार भरा सरप्राइज और फिर देखिये उनके होंठों की प्यार भरी मुस्कान।

गिफ्ट्स

आप उन्हें गिफ्ट भी कर सकती हैं। आप उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट दें जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत हो और वो उसे अपने लिए खरीदना चाहते हो। तो उनके खरीदने से पहले ही आप उन्हें गिफ्ट दें। आपके द्वारा दिया गया ये गिफ्ट उन्हें आपसे और भी ज्यादा प्यार करा देगा।

उनकी मदद के लिए रहे तैयार


अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वो जल्दी से अपनी परेशानियों को दूसरों से साझा नहीं करते हैं। ऐसा वो शायद इसलिए भी करते हैं कि उन्हें उमीद नहीं होती है कि कोई उनकी मदद कर सकता है। लेकिन अगर आप हर वक्त उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगी तो वो आपसे अपनी सारी परेशानियां बता सकेंगे। साथ ही आप उनसे पूछे कि उनका दिन कैसा रहा, उन्हें किसी तरह की दिक्कत तो नहीं आदि। ऐसे करने पर उनका भरोसा आप पर और भी बढ़ेगा।

Comments

Popular posts from this blog

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi