आपकी स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 5 ड्राई फ्रूट्स - 5 Nuts That Are Good For Healthy Skin
ड्राई फ्रूट अधिकतर लोगों को खाना पसंद होता है। लेकिन शायद ही आपको पता हो कि ड्राई फ्रूट न सिर्फ आपकी
हेल्थ के लिए बल्कि ये आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल आप कई अलग-
अलग तरह से कर सकते हैं जैसे कि खीर, हलवा, मीठाई आदि में। हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतरीन ड्राई फ्रूट
के बारे में जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
बादाम
बादाम और बादाम के तेल में कई तरह के फायदे छुपे होते हैं। ये चेहरे पर पड़ी सूजन को कम करने का भी काम
करता है और इसके साथ-साथ ये त्वचा को नरिश करने का भी काम करता है।वहीं अगर आप बादाम से बना फेस
पैक का इस्तेमाल करते हैं तो आप ये आपकी त्वचा को निखारने का भी काम करता है। इसके साथ-साथ आपकी
त्वचा में निखार भी आता है। आप रोजाना बादाम का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो दूध में बादाम का तेल डाल
कर भी उसका सेवन कर सकते हैं। आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
अखरोट
अखरोट भी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये स्किन को नरिश करने के साथ-साथ त्वचा में ग्लो लाने
का काम करता है। आप इसका फेस पैक बनाकर भी इसका इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं। बता दें कि अखरोट
में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। वहीं अगर आप
रोजाना इसका सेवन करते हैं या आप इसके फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो आपको एंटी एजिंग क्रीम की
जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि अखरोट आपको जवां रखने में मदद करता है।
खजूर
अगर आपने खजूर का सेवन सिर्फ स्वाद के लिए किया है तो आज से आप उसे अपनी त्वचा के लिए इस्तेमाल करना
शुरू कर दीजिये। बता दें कि खजूर त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल खजूर में विटामिन सी की
मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है जो आपकी स्किन का ग्लो मेंटेन करने में मदद करती है। अगर आप रोजाना इसका
सेवन करते हैं तो आपकी स्किन का निखार भी बढ़ेगा और स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट भी नजर आने लगेगी। इसके
साथ-साथ ये आपकी झुर्रियों को भी कम करने में मदद करेगा।
हेजलनट्स
हेजलनट्स भी ड्राई फ्रूट्स का ही हिस्सा है। अधिकतर लोग आज भी हेजलनट्स के बारे में अच्छे से नहीं जानते हैं।
बता दें कि ये दिखने में छोटे-छोटे भूरे रंग के होते हैं। हेजननट्स खाने के बहुत सारे फायदे भी हैं। ये आपके स्वास्थ्य
और स्किन दोनों के लिए ही अच्छा माना जाता है। हेजलनट्स में प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्निशियम आदि की मात्रा मौजूद
होती है। आज रोजाना एक हेजलनट्स का सेवन कर सकते हैं।
किशमिश
भूरे रंग की किशमिश भी आपके सौंदर्य को बढ़ाने का काम करती है। किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा मौजूद
होती है जो त्वचा को जवां रखने में मदद करता है। इसके साथ ही इससे त्वचा में भी कसाव आता है। बता दें कि किश
मिश में विटामिन ए, पोटैशियम आदि की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप रोजाना 4 से 5 किशमिश का सेवन
कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment