जानिए आप भी मिनटों में कैसे कर सकती हैं अपना मेकओवर - Quick And Easy Makeover
लाइफ में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आते रहना चाहिए जिससे कि आपकी लाइफ बोरिंग न हो पाए। न सिर्फ जिंदगी
बल्कि आपके लुक में भी बदलाव आना चाहिए। इससे आपकी जिंदगी और भी मजेदार और खुशहाल हो जाती है। रोज
एक ही तरह से तैयार होना आपको भीड़ से अलग नहीं कर पा रहा है। अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करेंगी तो आप
और भी ज्यादा बेहतर नजर आएंगी। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप खुद का मेकओवर कर सकती हैं। इन मेक
ओवर को अपनाने के लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप
कम समय में नया लुक कैसे अपना सकती हैं।
हेयरकट
हमेशा एक ही तरह का हेयर कट रखने से भी आप डिफरेंट नजर नहीं आ पा रही हैं। अगर आप अपना लुक चेंज करना
चाहती हैं तो आप एक नया हेयर कट ट्राई कर सकती हैं। इससे आप पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी। वहीं
अगर आप लंबे बाल हमेशा रखती हैं तो इस बार आप शॉर्ट हेयर कट लें। ये आपके लुक को पूरी तरह से बदल देगा जिससे
हर कोई आपको नोटिस करेगा।
चश्मा
चश्मे का फ्रेम भी आपको नया लुक देने में मदद कर सकता है। इससे आप और भी स्मार्ट नजर आ सकती हैं। बस आपको
अपने फेस शेप के हिसाब से चश्मा पसंद करना होगा। आज कल 100 से भी ज्यादा फ्रेम्स मौजूद हैं जिनमें से आप आसानी
से पहचान सकती हैं कि आपके चेहरे पर किस तरह का फ्रेम अच्छा लगेगा।
हेयर स्टाइल
न सिर्फ हेयर कट बल्कि हेयर स्टाइल भी आपके लुक को पूरी तरह से चेंज करने में मदद करता है। अगर आपको बालों से
बेहद प्यार है और आप उसे कटाना पसंद नहीं करती हैं। तो आप नया हेयर स्टाइल अपना सकती हैं। इससे आपके बाल
भी छोटे नहीं होंगे और आपका लुक भी चेंज हो जाएगा। आप अपने बालों की लेंथ और फेस शेप के हिसाब से हेयर स्टाइल
बनाइये।
आउटफिट
रोज एक ही तरह का कपड़ा अगर आप पहनती हैं तो आप उसे बदल दीजिये। आप अलग-अलग तरह के कपड़े ट्राई
कीजिये। कुछ फॉर्मल कुछ कैज्युल आदि। इससे आपको हर रोज एक नया लुक मिलेगा और आप पहले और भी कहीं
ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी।
नेल आर्ट
चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैर की खूबसूरती का भी आपको ध्यान रखना चाहिए। आप अपने हाथ-पैर का भी मेकओवर कर
सकती हैं। इसके लिए आप नेल आर्ट या एक्सटेंशन का सहारा ले सकती हैं। ये आपके हाथों को और भी खूबसूरत बनाने
का काम करेगा।
डार्क लिपस्टिक
अगर आप रोजाना लाइट लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल करती हैं तो इस बार आप डार्क लिपस्टिक का ट्राई कीजिये। ये
आपको पूरी तरह से डिफरेंट लुक देने में मदद करेगा।
आईलाइन स्टाइल्स
अगर आप एक ही तरह का आईलाइनर स्टाइल अपनाती हैं तो आप उसे चेंज कर दीजिये। बल्कि आप अलग-अलग
तरह से आईलाइनर स्टाइल अपनाइये। ये आपकी आंखों को और भी सुंदर बनाएगा। आप ग्लिटर आइशैडो का भी
इस्तेमाल कर सकती है।
Comments
Post a Comment