बालो के झड़ने के कारण और उसे रोकने के लिए नेचुरल हेयर मास्क

बालो को झाड़ना बहुत बढ़ी समय है, जिससे महिलाएं और पुरुष दोनों जूझ रहे है। दोनों ही अपनी अपनी तरह से इस समस्या का हल ढूढ रहे है। कुछ प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल भी किया होगा लेकिन उसमे मिले केमिकल की वजह से फायदे की जगह नुक्सान हो जाता है। बाल झड़ने के रोकने के लिए आप नीचे बताए हेयर मास्क ट्राई करे। हेयर फॉल रोकने के घरेलु तरीके नेचुरल है, इसलिए नुक्सान बिलकुल नही होगा और इसके नियमित रूप से इस्तेमाल से आपको फायदा जरुर होगा।
बालो के झड़ने के कारण  

  • हार्मोन के बदलाव के कारण 
  • अनुवांशिकता
  • गर्भावस्था के समय और बाद में बालो का झड़ना 
  • गर्भावस्था रोकने वाली गोलियों का सेवन 
  • बालो की स्किन में इंफेक्शन
  • ज्यादा शारीरिक श्रम 
  • बीमारी
  • बीमारियों के इलाज में ली जाने वाली हैवी डोज़ दवाइयों की वजह से 
  • बालो पर कर्ल, स्ट्रैटनिंग आदि स्टाइलिंग के कारण 
  • जरुरी पोषण की कमी के कारण 
  • थायरॉइड के कारण 
  • सख्त डाइटिंग  
  • खून की कमी
  • तनाव 

बाल झड़ने के कारणों से जुड़ कुछ भ्रम – 

  • ज्यादा ब्रश करेंगे तो गंजे हो जाएंगे 
  • बालो को कलर करने से बाल झड़ते है 
  • पुरुष के ही सारे बाल झाड़ते है और वो गंजे हो जाते है।
  • ज्यादा बाल धोने से बाल टूटते है और झड़ते है।

बालो को झड़ने से रोकने में लाभकारी मास्क - हेयर फॉल रोकने के घरेलु तरीके

  • अंडे का मास्क 

एक बाउल में जैतून का तेल और अंडे का सफेद भाग डाले और अच्छे से मिक्स करे।अब इसमें थोडा सा शहद और १ चम्मच ओलिव डाले और मिक्स करे। अब इस मास्क को बालो की जडो और बालो पर लगाए। २० मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो ले।

  • मुलेठी का हेयर मास्क 

मुलेठी की जड़ का १ बड़ा चम्मच, दूध का १ कप और केसर का १/४ चम्मच मिलाए और पीसकर पेस्ट बना ले। अब इसे जडो और बालो पर लगा ले। इस सोने से पहले लगाए और रातभर रहने दे और सुबह शैम्पू कर ले। इस उपाय को हफ्ते में दो बार करे।

  • नारियल दूध

ताजे नारियल को कद्दूकस करे या पीस ले और इसे उबाल ले। इसे ठंडा करे और इसमें थोड़े से मेथी दाने और कुटी हुई काली मिर्च डाले और मिक्स करे या पीस ले। अब इस पेस्ट को जडो और बालो पर लगाए और २० मिनट बाद शैम्पू कर ले। 

  • ग्रीन टी 

२ कप पानी में ३ ग्रीन टी बैग डाले और उबाले। अच्छे से उबालने के बाद इसे ठंडा करे और जडो और बालो पर लगाए और हल्के हाथ से मसाज करे। १ घंटे बाद ऐसे ही रहने दे और फिर ठन्डे पानी से धो ले।

  • चुकंदर का जूस 

एक से दो कप पानी में चुकंदर के ७ पत्ते डाले और उबाल ले। अब इसे ठंडा करके इसमें ६ से ७ मेहँदी के पत्ते डाले और बारीक पीस ले। अब इसे जडो और बालो पर लगाए और २० मिनट धो ले। बाल धोने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करे।

  • एलोवेरा 

एलोवेरा के पौधे से एक डंठल निकाले और उसको बीच से काटकर जेल निकाल ले। अब इसे बालो की जड़ो और बालो पर लगाए। ३० मिनट बाद पानी से धो ले।

  • मेथी बीज 

मेथी के बीजो को रात को भिगो दे और अगले दिन इसे पीसे और बालो की जडो और बालो पर लगाए और आधे घंटे बाद पानी से धो ले। शैम्पू न लगाए।

इन उपायों को जरुर अपनाए और अपना अनुभव हमसे बांटे।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi