हाथो और पैरो के लिए मेहँदी डिजाईन जानिए मेहँदी के शानदार प्रकार - Latest Mehndi Designs
शादी का मौका हो या कोई और ख़ास मौका हो हाथो और पैरो में मेहँदी जरुर लगाई जाती है। शादी के दिन दुल्हन के हाथो और पैरो में बेहद खूबसूरत मेहँदी लगाई जाती है। दुल्हन को खूबसूरत बनाने में शादी के जोडे, मेकअप, ज्वेलरी के साथ साथ मेहँदी डिजाईन का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। उनके खूबसूरत हाथो में खूबसूरत मेहँदी उनकी सुन्दरता को चार चाँद लगा देती है। उनके सिर्फ हाथो पर ही नही पैरो पर भी मेहँदी लगाई जाती है। इसके लिए वो बहुत सारी हाथो के लिए और पैरों के लिए मेहँदी designs(Mehndi design for Legs) गूगल में सर्च करते है। ढेरो अद्भुत डिजाईन देखने के बाद कोई एक डिजाईन पसंद आती है जिसे वो हाथो और पैरो पर लगाते है। सिर्फ दूल्हा और दुल्हन ही नही सभी घरवाले भी मेहँदी लगवाते है।
मेहँदी डिजाईन के कई प्रकार होते है आज जिनके बारे में हम पढने वाले है। ये सभी डिजाईन हाथो पर और पैरो
पर बहुत सुन्दर लगती है।
इंडियन मेहँदी डिजाईन
भारतीय मेहँदी डिजाईन का अपना एक खूबसूरत अंदाज है। इनके डिजाईन इतनी खूबसूरत होती है कि लोग
देखते ही मन्त्र मुग्ध हो जाते है। इंडियन मेहँदी डिजाईन का हर आकार और पैटर्न देखते ही बनता है। इस तरह
की डिजाईन पारंपरिक त्योहारों पर जैसे करवा चौथ, दिवाली, तीज आदि पर जरुर लगाई जाती है। भारतीय
शादियों में इन मेहँदी डिजाईन में दुल्हन, दूल्हा, सूरज, पालकी आदि की झलक जरुर दिखती है।
इस तरह की डिजाईन को राजस्थानी मेहँदी डिजाईन बोली जाती है। इस खुबसूरत डिजाईन में राजस्थान के
उत्तम और बेमिसाल संस्कृति की झलक दिखती है। इसमें मॉडर्न टच भी है। इसमें गोल गोल आकार के ब्रेसलेट
बनाए गए है जो देखते ही बनते है। ये उन डिजाईन में से एक है जिसे लगभग हर महिला अपने पैरो पर लगाना
चाहती है।
अरबिक मेहँदी डिजाईन
अरबिक मेहँदी डिजाईन अरब देशो की डिजाईन है। इस तरह की डिजाईन इंडियन मेहँदी डिजाईन से काफी लग होती है। अरबिक मेहँदी डिजाईन भारतीय युवतियों में बहुत फेमस है। इन डिजाईन्स में पैर पूरी तरह से नही भरा जाता है बल्कि पैर के किसी हिस्से में डिजाईन बनाई जाती है। जैसे इस चित्र में अरबिक डिजाईन पैर के एक तरफ लगाई गई है।
इंडो अरबिक डिजाईन
इस तरह की डिजाईन में इंडियन डिजाईन और अरबिक डिजाईन का फ्यूज़न होता है। दोनों फ्लेवर को मिलाकर
एक खूबसूरत डिजाईन उभरकर आती है। इस तरह की डिजाईन जब किसी पैर पर लगाई जाती है तो वो इतनी
खूबसूरत लगती है कि हर कोई उस डिजाईन को अपने पैरो पर लगाना चाहता है। इस डिजाईन को ही देखिए,
इसमें इंडियन और अरबिक दोनों तरह की डिजाईन का फ्यूज़न है।
पाकिस्तानी मेहँदी डिजाईन
पाकिस्तानी मेहँदी डिजाईन के अपने अलग खूबसूरत पैटर्न और डिजाईन होते है। ये डिजाईन इंडियन और
अरबिक दोनों तरह की मेहँदी डिजाईन से थोडा बहुत मेल खाती है। इस मेहँदी डिजाईन में बीच बीच में बने
फूल बहुत सुन्दर लग रहे है।
वेस्टर्न मेहँदी डिजाईन
वेस्टर्न मेहँदी डिजाईन में ज्यादातर टैटू होते है। ये टैटू पैरो पर, पीठ पर, पेट पर, कंधे पर, गर्दन पर बनाए जाते है।
ये डिजाईन भारतीय मेहँदी डिजाईन से प्रेरित है।
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन
इन मेहँदी डिजाईन में आदिवासी पैटर्न और चिन्हों का इस्तेमाल किया जाता है। ये टैटू की तरह दिखता है।
Comments
Post a Comment