ओलिव आयल के सेहत, बालो और त्वचा को होने वाले फायदे - Benefits Of Olive Oil In Hindi
ओलिव आयल को जैतून के तेल भी कहा जाता है।ये तेल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका फायदा हमारी सेहत के साथ साथ बालो और स्किन को भी बहुत होता है। आइए ओलिव आयल के अदभुत फायदों (Olive Oil Benefits - Health, Hair and Skin) के बारे में जानते है।
ओलिव आयल का सेहत को फायदा
- खाना बनाने के लिए ओलिव आयल का इस्तेमाल करे, इससे खाना स्वादिष्ट भी बनेगा और आपका वजन भी कम होगा।
- इसके नियमित सेवन से व्यक्ति को कब्ज की शिकायत नही होगी क्योकि ओलिव आयल से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- इसके नियमित इस्तेमाल से मधुमेह के रोगियों को फायदा होता है। उनका शुगर कण्ट्रोल में रहता है।
- ओलिव आयल आँखों के लिए लाभकारी है। इससे आँखों के आसपास हलकी मसाज करे, इससे थकान दूर होगी और आँखे रिलैक्स हो जाएगी।
- खानपान में ओलिव आयल के इस्तेमाल से हाई ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है।
- इसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल में रहता है।
- इसका इस्तेमाल दिमाग को ताकत देता है और उम्र बढ़ने पर अल्जाइमर का शिकार होने से बचाता है।
- हड्डियों को मजबूत करने और इससे समन्धित बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए ओलिव आयल की मालिश फायदा करती है।
- ओलिव आयल दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
ओलिव आयल का बालो को फायदा
- बालो की कमजोरी आज की प्रमुख समस्याओ में से एक है। ये परेशानी से लगभग हर इंसान जूझ रहा है और हर वक्त इसके इलाज के बारे में सर्च करता रहता है। बालो के कमजोर होना का मुख्य कारण है पोषण की कमी। ओलिव आयल लगाने से बालो को जरुरी पोषण मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन इ बालो के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बाद मजबूत हो जाएंगे।
- रुसी भी बालो की प्रमुख समस्याओ में से एक है। बालो की ओलिव आयल से मसाज आपको रुसी से छुटकारा दिला सकती है। आप थोड़े से तेल में बराबर मात्र में पानी और नीम्बू का रस मिलाए और फिर बालो पर लगाए, फायदा होगा।
- बालो के दो मुंह की परेशानी को ठीक करने में ओलिव आयल फायदेमंद है। सर्दी में बाल दो मुंह के हो जाते है। ओलिव आयल के प्रयोग से आप इस समस्या का इलाज कर सकते है। ओलिव आयल से हल्के हाथ से बालो की जड़ो पर मालिश करे। आप जल्दी ही फायदा महसूस करेंगे।
- ओलिव आयल के नियमित इस्तेमाल से बाल सॉफ्ट हो जाते है और बालो में शाइन आ जाती है।
- इसके नियमित इस्तेमाल से आप अपने बाल घने और लम्बे हो जाएंगे।
ओलिव आयल का स्किन को फायदा
- कील-मुहांसों से छुटकारा पाने में ओलिव आयल फायदा पहुचाता है। इसके लिए 1/4 कप शहद में 1/3 कप दही और 2 चम्मच ओलिव आयल मिलाए और फिर अच्छे से मिक्स करे।अब इस मास्क को चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद पानी गुनगुना करे और उससे चेहरा धो ले। इसे हफ्ते में एक बार लगाए।
- इसके इस्तेमाल से रंग भी निखरता है। इसे खाने में इस्तेमाल करने से या चेहरे पर इस्तेमाल करने से रंग निखरता है।
- ओलिव आयल से स्किन मॉइस्चराइज होती है। सर्दी के मौसम में आप लोशन की जगह ओलिव आयल का इस्तेमाल करे।
- मेकअप उतारने के लिए ओलिव आयल का इस्तेमाल करे। पहले ओलिव आयल में रुई को डुबाए और फिर मेकअप उतार ले।
आप भी ओलिव आयल के इन अदभुत फायदों का लाभ उठाए।
Comments
Post a Comment