त्वचा, बालो और आँखों के लिए गुलाब जल के फायदे - Benefits Of Rose Water

गुलाब जल एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जिसका फायदा सिर्फ त्वचा को नही बल्कि बालो और आखो को भी होता है। आइये जानते विस्तार से जानते है -

Benefits-Of-Rose-Water



त्वचा के लिए गुलाब जल 

गुलाब जल एक फेमस ब्यूटी प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल कई सालो से त्वचा के लिए किया जाता रहा है। इसमें एंटी ओक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो स्किन को बहुत फायदे पहुंचता है। त्वचा के लिए गुलाब जल के फायदे

  • त्वचा को निखारना : स्किन को समय समय पर क्लींजिंग और मॉश्चराजिंग के साथ साथ टोनिंग की भी जरुरत पड़ती है। टोनिंग करने से त्वचा में निखार आता है और स्किन जवान बनी रहती है। टोनिंग करने से चेहरे से गन्दगी और तेल हट जाता है। गुलाब जल को टोनिंग के लिए सबसे बढ़िया विकल्प माना जाता है क्योकि इसमें एस्ट्रिंजेंट होता है।
  • चेहरे में चमक: वैज्ञानिको के अनुसार त्वचा में 5।0 पीएच स्तर या इसे नीचे होना चाहिए, लेकिन आजकल के ब्यूटी प्रोडक्ट में केमिकल होते है जिस वजह से पीएच स्तर बढ़ जाता है और त्वचा बेजान और रुखी हो जाती है। इस चीज से बचने के लिए गुलाब जल का प्रयोग किया जाना चाहिए। इस जल के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक बनी रहती है।
  • कील-मुंहासे से बचाव: धूल मिट्ठी और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर कील मुहांसे निकल आते है। अगर ध्यान न रखा जाए तो दाग धब्बे भी हो जाते है। इन परेशानियों से बचने के लिए गुलाब जल बहुत फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से त्वचा साफ़ हो जाती है और बैक्टीरिया भी हट जाते है।
  • त्वचा में नमी बनाए रखे: गुलाब जल के नियमित इस्तेमाल से स्किन में नमी बनी रहती है और स्किन ज्यादा समय तक जवान बनी रहती है। इसके इस्तेमाल से रोम छिद्र साफ़ हो जाते है और ताजगी भी बनी रहती है।  
  • सूजन हटाने में मदद : जिनके चेहरे पर सुजन रहती है उनके लिए गुलाब जल का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी सूजन को कम करने में मदद करता है। कई लोगो के आँखों के नीचे सूजन रहती है। ऐसे में रुई को गुलाब जल में भिगोकर लगाने से आराम मिलता है।
  • सनबर्न में राहत: तेज तपती धूप से होने वाले सनबर्न और उससे होने वाली जलन को गुलाब जल कम करने में मदद करता है।

गुलाब जल का बालो को फायदा 
  • गुलाब जल बालो की स्किन के लिए मॉश्चराइजर का काम करता है। इससे बाल सॉफ्ट हो जाते है और बालो में जान आ जाती है।
  • इसके इस्तेमाल से बालो की जड़े मजबूत होती है।
  • इसके इस्तेमाल से बाल कम उलझते है।
बालो के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कैसे करे 
गुलाब जल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में ले और स्किन पर हल्के हाथ से मसाज करे और कुछ देर शैम्पू कर ले।
गुलाब जल का आंखों के लिए फायदा 

आयुर्वेद के अनुसार गुलाब का प्रयोग आखो के लिए अच्छा है। उनके अनुसार इसके इस्तेमाल से आखो की कई बीमारियाँ ठीक हो जाती है। यूनान में गुलाब जल को दूसरी औषधियों के साथ मिलाकर आई ड्राप बनाया जाता है। 

गुलाब जल का आखो के लिए कैसे प्रयोग करे 

एक कप में ठंडा पानी डाले और उसमे गुलाब जल के २ चम्मच डाले और मिक्स करे। अब आँखों को खोलकर आखो में पानी के छींटे मारे। इस तरह से आपकी आँखों को ठंडक मिलेगी और गंदगी भी हट जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

ऐसे पाइये चेहरे पर प्राकृतिक निखार - How To Get Natural Glow On Face In Hindi