नाखून बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और जाने जरुरी पोषण के बारे में - Home Remedies to Grow Nails

हर महिला अपने चेहरे की सुन्दरता के साथ साथ अपने हाथ और पैर भी सुन्दर चाहती है। हाथो की सुन्दरता में सुन्दर नाखुनो का बहुत बड़ा हाथ है। सुन्दर और लम्बे नाख़ून में लगा स्टाइलिश नेल आर्ट बेहद सुंदर और स्टाइ लिश लगता है। आज इस पोस्ट में हम इस पोस्ट में आपको नाखुनो की देखभाल करने के कुछ घरेलु उपायों के बारे में बताएंगे ताकि आप भी अपने नाखुनो को सुन्दर बना पाए।
Home-Remedies-To-Grow-Nails

नाखुनो की देखभाल करने का तरीका 
  • रोज में नाखुनो पर नेलपोलिश नही लगाना चाहिए। अगर आप रोज लगाएंगे तो नाख़ून कमजोर और पीले हो जाएंगे। 
  • नेलपोलिश को खुरचकर कभी न निकाले और हमेशा अच्छी क्वालिटी का रिमूवर इस्तेमाल करे। 
  • एक बार नेल पोलिश उतारने के बाद एक दो दिन बाद नेल पोलिश लगाए।
  • ज्यादा देर पानी में हाथ रखने और कपडे धोने से नाख़ून कमजोर हो जाते है। नाख़ून बचाने के लिए ग्लव्ज़ पहनकर फिर गीले काम करे।
  • नाखुनो को कुछ कुछ दिनों में ट्रिम करे और साफ़ करे।
  • दांतों से नाख़ून न चबाए।
खानपान पर ध्यान दे 
नाख़ून को लम्बा और स्वस्थ रखने के लिए जरुरी विटामिन्स युक्त खाद्य पदार्थ खानपान में शामिल करे।
  • जिन चीजो में विटामिन ए होता है वो खाए, जैसे सेब, गाजर, दूध, पालक, अंगूर, अंडे आदि। 
  • विटामिन के के लिए चुकुन्दर, खट्टे फल, सब्जियां खानपान में शामिल ले।
  • विटामिन सी के लिए नीम्बू, पत्ते वाली सब्जियां, टमाटर, संतरा आदि खाए। 
  • विटामिन एच के लिए केले खाए।
कई बार नाख़ून का रंग और आकार देखकर बीमारी जान ली जाती है – 
  • नाखुन सफ़ेद होने लगे तो इसका अर्थ है आपके अन्दर आयरन की बहुत कमी है।
  • नाख़ून डार्क होने लगे तो व्यक्ति कुपोषित या थाइरोइड हो सकता है।
  • अगर आपके नाख़ून बड़े नही होते है और जल्दी जल्दी टूटते है तो फंगल इन्फेक्शन या थायरॉइड हो सकता है।
  • अगर नाख़ून के साइड में सफ़ेद लाइन दिखे तो इसका अर्थ है आपके अन्दर प्रोटीन की कमी है
नाखून बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय 


  • एक बाउल में 4 बूँद रोजमेरी तेल, 1/4 कप शहद और इतना ही नारियल तेल डाले और अच्छे से मिक्स करे। अब इसे हल्का सा गरम करे और अपने नाखुनो को इसमें डुबो दे। 20 मिनट बाद हटाए और साफ़ कर ले। 
  • एक बाउल में थोडा सा दूध और 1 अंडे के सफेद हिस्से को मिलाए और अच्छे से मिक्स करे। अब अपने नाखुनो को 5 मिनट डुबो दे। बाद में नाख़ून साफ़ कर ले।
  • नाखुनो पर लहसुन को पीसकर उसका पेस्ट लगाए और थोड़ी देर ऐसे ही रहने दे। बाद में पानी से धो ले और पोछ ले। 
  • संतरे का रस निकाले और उसमे नाखुनो को 10 मिनट डुबो दे। इसके बाद पानी से धो ले और फिर नाखुनो पर थोडा मॉइश्चराइज़र लगा दे और हल्की मसाज करे।
  • नीम्बू को अपने नाखुनो पर थोड़ी देर रगड़े और फिर साफ़ पानी से धोकर पोछ ले।
  • अपने नाखुनो पर कुछ बूँद सरसों के तेल से मालिश करे। 15 मिनट मसाज के बाद पानी से धो ले और साफ़ कर ले।
  • नाखुनो पर बादाम के तेल से 10 से 15 मिनट मसाज करे। 
  • ओलिव आयल के 2 चम्मच में टमाटर के रस का 1/2 चम्मच मिलाए और मिक्स करे। अब इसमें नाखुनो को 10 मिनट डुबो दे।
  • टूथपेस्ट को नाख़ून पर कुछ मिनट रगड़े और फिर धो ले।
इनमें में से कोई भी उपाय अपनाए और हफ्ते में कम से कम दो बार इसका प्रयोग करे।, इससे नाख़ून मजबूत होंगे, टूटेंगे नही और लम्बे होंगे। 



Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree