सफेद बालो को काला करना है तो अपनाए ये घरेलु उपाय - Home Remedies For Grey Hair
अगर आपके बाल भी सफेद होते जा रहे है और आप उन्हें कुदरती काला करना चाहते है तो बिना देर किए इस
पोस्ट को आखरी तक पढ़े।
सफेद बाल को काले करने के तरीको को जानने से पहले जान लेते है इसके पीछे के कारण जान लेते है।
असमय सफेद बाल होने के क्या कारण है –
- प्रदूषण की वजह से
- अनुवांशिक समस्या
- बालो में मेलानिन की कमी होना
- किसी बीमारी के इलाज की वजह से
- हेयर डाई या हेयर कलर के इस्तेमाल के कारण
- स्ट्रेस या तनाव के कारण
- शैम्पू और जेल में केमिकल होना
- जलवायु का बदलना
बालो को काला करने के लिए बाज़ार में कई हेयर प्रोडक्ट्स है जैसे हेयर कलर्स और डाई लेकिन इनसे बालो
को बहुत नुक्सान होता है। इनके इस्तेमाल से धीरे धीरे सभी बाल सफेद होने लगते है और बाल झड़ने लग जाते
है। आपको जानकार हैरानी होगी कुछ कुदरती उपाय है जिनको अपनाकर आप बालो को काला कर सकते है
और असमय सफेद होते बालो को रोक सकते है।
सफेद बालों को काला करने में कारगर हैं ये घरेलू उपाय
- आंवला: सबसे पहला नाम है आंवला। इसके गुणों के सभी वाकिफ है। आप एक कप में नारियल का तेल डाले और उसमे 3 से 4 आंवले काटकर डाले। अब इस मिश्रण को अच्छे से उबाल ले। 10 मिनट उबालने के बाद कांच के जार में रख ले। इस तेल से हफ्ते में दो बार बालो की स्किन पर हल्के हाथ से मसाज करे। 2 घंटे बाद शैम्पू से धो ले।इससे बाल धीरे धीरे काले होने लगेंगे और बालो की अन्य समस्याएँ भी दूर हो जाएगी।
- प्याज का रस: 1 प्याज को छीले और उसको छोटा छोटा काट ले या कद्दूकस कर ले। अब इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल यानी ओलिव आयल डाले और मिक्स करे। अब इस मिश्रण को साफ़ सूती कपडे से छान ले और अच्छे से निचोड़ ले। अब इस मिश्रण को बालो की स्किन और बालो पर लगाए और 10 मिनट मसाज करे। 30 मिनट शैम्पू से धो ले। बेहतरीन परिणाम के लिए ये उपाय हफ्ते में दो बार अपनाए।
- करी पत्ता: 15 करी पत्तो को अच्छे से धो ले और सुखा ले। अब इसे 3 चम्मच नारियल के तेल में मिलाए। अब इस तेल को कम से कम 10 मिनट उबाले। अब इसे छाने और ठंडा कर ले। अब इस तेल से बालो की स्किन की मसाज करे। 2 घंटे बाद शैम्पू कर ले। ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करना है।
- नीम्बू का रस और नारियल तेल: एक बाउल में 2 चम्मच नीम्बू का रस निकाले और उसमे 2 चम्मच नारियल का तेल डाले और मिक्स करे। अब इससे बालो की मसाज करे। आधे घंटे बाद शैम्पू कर ले। सप्ताह में दो बार करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
- मेहँदी: 1 कप पानी में 1 चम्मच कॉफ़ी पाउडर डाले और अच्छे से मिक्स करे। अब इसमें 5 चम्मच मेहँदी पाउडर डाले और मिक्स करे। अब इस मिश्रण को बालो पर लगाए। 3 घंटे बाद शैम्पू कर ले। अच्छे परिणाम चाहिए तो हफ्ते में दो बार ऐसा करे।
उपरोक्त उपाय कारगर है लेकिन अगर आपके बाल आयु की वजह से या अनुवांशिक समस्या की वजह से सफेद
हो गए है तो ये उपाय शायद काम नही आएगे।
Comments
Post a Comment